{"_id":"6a357feef4895b360d0830c1","slug":"massive-fire-at-scrap-warehouse-damage-worth-lakhs-jabalpur-news-c-1-1-noi1229-4414185-2026-06-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"MP: कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग, दो घंटे तक धधकती रहीं लपटें; लाखों का सामान जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP: कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग, दो घंटे तक धधकती रहीं लपटें; लाखों का सामान जलकर राख
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Sat, 20 Jun 2026 01:48 PM IST
Link Copied
जबलपुर के गढ़ा पुरवा-धनवंतरी नगर मुख्य मार्ग स्थित एक कबाड़ गोदाम में शुक्रवार रात अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और ऊंची-ऊंची लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई देने लगीं। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। दमकल विभाग ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
संजीवनी नगर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गढ़ा पुरवा-धनवंतरी नगर रोड पर मंडी मदार टेकरी निवासी शफीक मोहम्मद का कबाड़ गोदाम संचालित है। शुक्रवार रात करीब आठ बजे अज्ञात कारणों से गोदाम में अचानक आग लग गई। आग तेजी से फैलती चली गई और कुछ ही देर में पूरे परिसर को अपनी चपेट में ले लिया।
रिहायशी क्षेत्र में स्थित गोदाम में आग लगने से आसपास रहने वाले लोगों में भय का माहौल बन गया। आग की लपटें इतनी ऊंची थीं कि उन्हें कई किलोमीटर दूर से देखा जा सकता था। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं। आग पर काबू पाने के लिए आधा दर्जन से अधिक दमकल वाहनों को लगाया गया। दमकल कर्मियों ने लगातार दो घंटे तक राहत और बचाव कार्य चलाकर आग को फैलने से रोका और आखिरकार उस पर नियंत्रण पाया।
हालांकि आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार हादसे में गोदाम में रखा लाखों रुपये का कबाड़ जलकर राख हो गया। पुलिस और संबंधित विभाग आग के कारणों की जांच में जुटे हुए हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि घनी आबादी वाले क्षेत्र में वर्षों से कबाड़ गोदाम संचालित किया जा रहा था, लेकिन वहां अग्नि सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे। घटना के बाद लोगों ने प्रशासन से ऐसे प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व्यवस्था की जांच कराने की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।