सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Katni News ›   District administration alert on black marketing of gas cylinders and spreading rumours.

Katni News: गैस की कालाबाजारी को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर बोले- कटनी में गैस और ईंधन की भरपूर उपलब्धता

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: कटनी ब्यूरो Updated Thu, 12 Mar 2026 01:12 PM IST
District administration alert on black marketing of gas cylinders and spreading rumours.

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ते तनाव के बीच कटनी जिला प्रशासन ने ईंधन आपूर्ति व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है। गैस सिलिंडर से लेकर पेट्रोल और डीजल की जमाखोरी या कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने साफ कहा है कि जिले में फिलहाल ईंधन और गैस की पर्याप्त उपलब्धता है, इसलिए लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। इसके साथ ही जांच टीम भेजकर जांच करवाई जाएगी।

जानकारी के मुताबिक ईरान, इस्राइल समेत अमेरिका के बीच छिड़ी जंग के बाद भारत में अचानक बढ़े गैस के दाम और नियमों के बदलाव के बाद लोगों में गैस की कमी होने की भ्रमकता फैल गई। जिसका असर कटनी जिले में भी देखने मिला, दरअसल कटनी में पिछले एक सप्ताह से गैस खरीदने को लेकर विवादित स्थिति बनते देखी गई कई। इस आपदा को अवसर मान कई गैस एजेंसी गैस सिलिंडर के दाम बढ़ाकर उपभोक्ताओं को बेच रहे हैं। इसके साथ ही कई होटल और चाय पान की दुकानदारों को गैस की कीमत करीब डबल कीमत में उन्हें घरेलू सिलिंडर दे रहे हैं।

ये भी पढ़ें- मुस्लिम बॉयफ्रेंड से शादी की खबरों के बाद परिवार नाराज, बिना बताए गायब, घर पर लटका ताला

घर के लिए गैस लेने पहुंचे ओमकार सिंह बताते हैं कि पिछले एक हफ्ते से वो गैस सिलिंडर लेने एजेंसी के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन कभी केवाईसी के नाम पर परेशान करते हैं तो कभी गैस न होना बोला जाता है। हालांकि गैस सिलिंडर को लेकर फैली अफवाहों को लेकर कटनी कलेक्टर आशीष तिवारी ने बताया कि जिले की सभी गैस एजेंसियों में घरेलू गैस सिलिंडर का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है और आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है। प्रशासन द्वारा अलग-अलग गैस एजेंसियों का निरीक्षण कर स्टॉक की स्थिति की लगातार जांच की जा रही है।

कलेक्टर ने एजेंसी संचालकों को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि यदि गैस सिलिंडर की कालाबाजारी या अवैध भंडारण की शिकायत मिलती है तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि अब घरेलू गैस सिलिंडर की बुकिंग 25 दिन के अंतराल के बाद ही की जा सकेगी। वहीं जिन उपभोक्ताओं ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में अपने 15 सिलिंडरों का निर्धारित कोटा पूरा कर लिया है, उन्हें मार्च माह में अतिरिक्त सिलिंडर उपलब्ध नहीं होगा। ऐसे उपभोक्ताओं को अगला सिलिंडर नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत यानी 1 अप्रैल से ही मिल सकेगा। वहीं जिला प्रशासन ने जिलेवासियों से अपील की है कि जिले में गैस की पर्याप्त उपलब्धता है इसलिए किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें। प्रशासन द्वारा वितरण व्यवस्था की लगातार निगरानी की जा रही है ताकि आम नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

युद्ध का असर: गैस सिलिंडर के लिए लोगों ने की मदद, तब बन सकी रसोई और संपन्न हुआ सामूहिक विवाह समारोह

12 Mar 2026

Ujjain News: महाकाल के मस्तक पर सजा भांग का शृंगार, यूपी के उपमुख्यमंत्री मौर्य ने किए बाबा के दर्शन

12 Mar 2026

524 गैस सिलिंडर चोरी का खुलासा, जानकारी देते एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति

12 Mar 2026

VIDEO: वाराणसी में मांस की तस्करी का आरोप, दो युवकों को लंका पुलिस ने हिरासत में लिया

11 Mar 2026

चंडीगढ़ में तेंदुआ, रिहायशी इलाके में घुसा, दहशत में लोग

11 Mar 2026
विज्ञापन

Meerut: क्या बंद हुई ऑनलाइन गैस सिलेंडर की बुकिंग ? कर्मचारी और उपभोक्ताओं के सामने खड़ी हुई परेशानी

11 Mar 2026

Meerut: 16 मार्च से मवाना में होगा पुलिया निर्माण, रूट डायवर्जन रहेगा

11 Mar 2026
विज्ञापन

जगदलपुर: पुलिस नक्सली मुठभेड़ अभी भी जारी, जवानों की सुरक्षा में फोर्स तैनात

11 Mar 2026

राज्य स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में नैंसी यादव ने जीते दो स्वर्ण पदक

11 Mar 2026

VIDEO: कुश्ती प्रतियोगिता में जौनपुर बना विजेता

11 Mar 2026

VIDEO: चंडिका धाम के चैती मेला में बिरहा मुकाबला, रातभर झूमे श्रोता

11 Mar 2026

VIDEO: चंदौली में मियाद खत्म होने के बाद भी सड़क पर फर्राटा भर रहे 50 से अधिक विक्रम

11 Mar 2026

VIDEO: राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने सुनी पीड़ित महिलाओं की फरियाद, 26 शिकायतें दर्ज

11 Mar 2026

VIDEO: पिकअप की चपेट में आने से साइकिल सवार युवक घायल

11 Mar 2026

चंदौली में स्वास्थ्य केंद्र तक नहीं बना रास्ता, 20 वर्षों से पगडंडी के सहारे पहुंचते हैं मरीज

11 Mar 2026

VIDEO: बगीचे में बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी आग

11 Mar 2026

नहर किनारे सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का खेल, ग्रामीणों के विरोध पर काम बंद

11 Mar 2026

जिम्मेदारों की अनदेखी से मोहम्मदपुर नर्वल गोशाला के गोवंश बेहाल, भूखे पेट चबाने को मजबूर पायरा

11 Mar 2026

VIDEO: भदोही में मजदूर का मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

11 Mar 2026

भीतरगांव इलाके में होला के शौकीनों से फसल बचाने को रात भर जाग रहे किसान

11 Mar 2026

दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री का शिलान्यास पत्थर तोड़े जाने पर सपा कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश

11 Mar 2026

भीतरगांव इलाके की परंपरा: फाग गीतों की गूंज के साथ 'आठव होली' का भव्य समापन

11 Mar 2026

कुम्हऊपुर: फाग की धुनों से गूंजी गलियां, माता के दरबार में हुआ समापन

11 Mar 2026

मां फूलमती मंदिर में फाग के सुरों संग उड़ा गुलाल, भक्तों की उमड़ी भीड़

11 Mar 2026

VIDEO: भदोही में विवादित जमीन का निस्तारण, नौ लाख से 150 मीटर बनेगी नाली

11 Mar 2026

VIDEO: ईरान-इस्राइल युद्ध का असर, भदोही में कामर्शियल की आपूर्ति बंद, घरेलू की बुकिंग बढ़ी

11 Mar 2026

सुभाष नगर मोड़ के पास पांच घंटे रुक-रुक कर लगता रहा जाम

11 Mar 2026

कोहरे से थमी रही वाहनों की रफ्तार, हेडलाइट जलाकर निकले सवार

11 Mar 2026

किशोरी ने ट्रेन के आगे छलांग लगाकर दी जान, मानसिक रूप से थी बीमार

11 Mar 2026

घंटों लाइन में लगने के बाद भी लोगों को नहीं मिल रहा गैस सिलिंडर

11 Mar 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed