सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Burhanpur News ›   151 meter long Chunari Yatra was taken out for Mata Ichchhadevi in burhanpur

Burhanpur News: माता इच्छादेवी के लिए निकाली गई 151 मीटर लंबी चुनरी यात्रा, सांसद ने बजाया जमकर ढोल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर Published by: खंडवा ब्यूरो Updated Sun, 06 Oct 2024 03:32 PM IST
151 meter long Chunari Yatra was taken out for Mata Ichchhadevi in burhanpur
बुरहानपुर नगर में रविवार को भव्य चुनरी यात्रा निकाली गई, जिसमें जिले भर से बड़ी संख्या में माता के भक्त श्रद्धा और भक्ति के साथ 151 मीटर लंबी चुनरी लिए शामिल हुए। करीब 25 किलोमीटर तक निकाली जा रही यह यात्रा लगभग सात घंटों के सफर के बाद देर शाम इच्छापुर माता मंदिर तक पहुंचेगी, जहां बीते दस सालों की तरह ही इस साल भी इच्छापुर माता से निमाड़ क्षेत्र की सुख समृद्धि की कामना की जाएगी। नगर के दुर्गा माता चौक से भक्तों का पैदल जत्था लिए शुरू हुई इस यात्रा में एक ओर जहां स्थानीय सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल सहित बीजेपी से जुड़े कई लोग भी शामिल हुए थे, वहीं विधानसभा चुनाव में बीजेपी से बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले, पूर्व बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के पुत्र हर्षवर्धन चौहान भी सांसद पाटिल के साथ दिखाई दिये।

सांसद पाटिल ने बजाया ढोल
बता दें कि, निमाड़ की खुशहाली, समृद्धि और विकास के लिए निकाली गई इस 151 मीटर लंबी चुनरी यात्रा में सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल का अनोखा अंदाज भी नजर आया और वे कभी माता को चढ़ाई जाने वाली चुनरी थामे पैदल चलते दिखे। कभी माता के भजनों पर झूमते और गाते दिखाई दिए। यही नहीं, इस यात्रा के दौरान सांसद पाटिल ने ढोल भी बजाया, जिसे देखकर दूसरे श्रद्धालु अचंभित हो गए और सांसद पाटिल का यह अंदाज सभी को पसंद आया।

दस वर्षों से निकाली जा रही चुनरी यात्रा
यात्रा निकालने वाले गजेंद्र पाटिल ने बताया कि यह चुनरी यात्रा की शुरुआत 17 अक्टूबर 2015 से हुई थी। उसके बाद से ही लगातार यह दसवां वर्ष है। जब यह चुनरी यात्रा इच्छा देवी मंदिर के लिए निकाली जा रही है। यह 151 मीटर लंबी चुनरी लेकर श्रद्धालु, करीब 25 किलोमीटर पैदल चलकर, मां को इस चुनरी को अर्पण करते हैं, जोकि नवदुर्गा मंदिर फव्वारा चौक से लेकर इच्छापुर मंदिर तक यह यात्रा रहती है। करीब 25 किलोमीटर की इस पैदल यात्रा को लगभग 7 घंटे में श्रद्धालु पूरी करते हैं।

माता रानी के भक्तों पर बना रहे आशीर्वाद
वहीं इस यात्रा में शामिल बीजेपी के बागी हर्षवर्धन चौहान ने सभी को नवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं देते हुए बताया कि हर साल की तरह ही इस साल भी, जो यह चुनरी यात्रा निकाली गई है, इसमें सभी भक्त बड़े उत्साह और भक्ति भाव के साथ शामिल होकर मां इच्छा देवी के चरणों में नमन करते हैं। इसके बाद मां इच्छा देवी के गढ़ पर जाकर इस यात्रा का समापन होता है और हम यही चाहते हैं कि यह यात्रा इसी तरह से श्रद्धा भक्ति भाव के साथ निकलती रहे। इधर इसे लेकर संसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने बताया कि, हमारे यहां सुख शांति समृद्धि बनी रहे, और हमारे सभी सनातन धर्म में आस्था रखने वाले, हमारे सभी धर्म प्रेमियों को इससे माता रानी का आशीर्वाद मिलता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO : गांव वालों ने भेड़िए को पीट-पीटकर मार डाला

06 Oct 2024

VIDEO : शारदीय नवरात्र पर अलीगढ़ के श्री उदयसिंह जैन कन्या इंटर कॉलेज में अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स तहत अनूठा प्रयोग

06 Oct 2024

VIDEO : मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के आवास पर लड्डू बांटे, हुड्डा ने भी चखे

06 Oct 2024

VIDEO : कानपुर में दुर्गा प्रदर्शनी में डांडिया की धूम, झूमे लोग

06 Oct 2024

VIDEO : हुड्डा बोले- कांग्रेस की सरकार आ रही है, सीएम का फैसला हाईकमान करेगा

06 Oct 2024
विज्ञापन

VIDEO : बागपत से अपहरण की गई सात माह की बच्ची को पुलिस ने 24 घंटे में किया बरामद, दो बहनों समेत तीन गिरफ्तार

05 Oct 2024

VIDEO : आगरा में अग्रसेन शोभा यात्रा में बरसे आस्था के फूल, भव्य आतिशबाजी से दमका आसमान

05 Oct 2024
विज्ञापन

VIDEO : नवरात्र में महिलाओं ने खेला गरबा, मां दुर्गा के मंदिरों में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़

05 Oct 2024

VIDEO : लखनऊ में शपथ ग्रहण के बाद मेरठ पहुंचे नरेंद्र खजूरी, जगह-जगह हुआ स्वागत

05 Oct 2024

VIDEO : गाजियाबाद में व्यापारी ने उतारे कपड़े, सरकारी अधिकारी के सामने चला हाई वोल्टेज ड्रामा, देखें वीडियो

05 Oct 2024

VIDEO : पेपर अच्छे गए फिर भी नंबर मिले जीरो, छात्राओं ने किया हंगामा, बोलीं दोबारा कराएं काॅपियों की जांच, लगाए गंभीर आरोप

05 Oct 2024

VIDEO : छत्तीसगढ़ में देश की सबसे बड़ी नक्सली मुठभेड़

05 Oct 2024

VIDEO : नवरात्रि में महिला कमांडोज बनीं 'काली!'; नक्सलियों का किया संहार, देखें वीडियो

05 Oct 2024

Khandwa: नवरात्रि में पंडालों की रक्षा के लिए दुर्गा वाहिनी का गठन, महिला और बच्चों के लिए रहेगी विशेष सुरक्षा

05 Oct 2024

VIDEO : बिना अनुमति के डांडिया नाइट्स, पुलिस ने रोका तो जमकर हुआ हंगामा, सड़क जाम

05 Oct 2024

VIDEO : महोबा में भीषण सड़क हादसा, ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से एक महिला की मौत, 20 घायल

05 Oct 2024

VIDEO : किसानों ने विद्युत उपकेंद्र का किया घेराव, कार्रवाई के आश्वासन पर मानें

05 Oct 2024

VIDEO : राज्यसभा सांसद ने महिलाओं को किया सम्मानित, अधिकारों के बारे में दी गई जानकारी

05 Oct 2024

VIDEO : पुलिस कार्रवाई न होने से परेशान महिला ने थाने में खुद व बच्ची पर डीजल छिड़क आत्मदाह की कोशिश की

05 Oct 2024

VIDEO : मलपुरा में अग्रसेन जयंती के मौके पर निकाली गई भव्य शोभा यात्रा

05 Oct 2024

VIDEO : कैकयी ने वरदान में मांगा राम वनवास, दशरथ के प्राण पखेरू उड़े, रामपुर में रामलीला का आयोजन

05 Oct 2024

VIDEO : कानपुर की संतोषी ने वाराणसी की अंशु को किया चित, कुश्ती दंगल में पहलवानों ने दिखाया कौशल

05 Oct 2024

VIDEO : गजराैला में गाजे बाजे के साथ निकाली भगवान राम की बरात, झांकियों ने लोगों का मन मोहा

05 Oct 2024

VIDEO : दंतेवाड़ा और नारायणपुर की सीमा पर मुठभेड़ के बाद बरामद हथियार

05 Oct 2024

VIDEO : सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल बोले, हरियाणा विधानसभा के चुनाव में भाजपा को 10 सीट भी नहीं मिलेंगी

05 Oct 2024

VIDEO : कोंडागांव में बिजली मजदूरों के पंजीयन और शोषण पर विद्युत मजदूर यूनियन ने दिया ज्ञापन

05 Oct 2024

VIDEO : वाराणसी में डांडिया उत्सव का आयोजन, नृत्य कर किया गया देवी को प्रसन्न

05 Oct 2024

VIDEO : चार साल में बदले दो DM, अब भी न्याय का इंतजार; संपूर्ण समाधान दिवस में ग्रामीण ने बयां किया दर्द

05 Oct 2024

VIDEO : मुरादाबाद में धरने पर बैठे राम-सीता, रामलीला मंचन के लिए नहीं मिला जेनरेटर

05 Oct 2024

VIDEO : वाराणसी का सिगरा स्टेडियम बना विश्वस्तरीय, पीएम कर सकते हैं जनता को समर्पित

05 Oct 2024
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed