सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   Five day Acharya Shankar's revelation celebrated in Omkareshwar

Khandwa: संतों की उपस्थिति में मना आचार्य शंकर प्रकोटत्सव, सीएम बोले- सनातन की ध्वजा लेकर भारत सीना तान खड़ा है

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा/ओंकारेश्वर Published by: खंडवा ब्यूरो Updated Fri, 02 May 2025 05:26 PM IST
Five day Acharya Shankar's revelation celebrated in Omkareshwar
मध्यप्रदेश की पवित्र तीर्थनगरी ओंकारेश्वर में शुक्रवार को पांच दिवसीय एकात्म पर्व का भव्य समापन हुआ। पर्व के अंतिम दिन को आदि गुरु शंकराचार्य के प्रकटोत्सव के रूप में एकात्म धाम परिसर में बड़े धार्मिक उल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और जूना अखाड़ा के पीठाधीश्वर स्वामी अवधेशानंद जी महाराज सहित अनेक संत-महात्माओं की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ महर्षि सांदीपनि वेद विद्यापीठ और आर्ट ऑफ लिविंग गुरुकुल के आचार्यों द्वारा वैदिक अनुष्ठानों के साथ किया गया।


विविध आयोजनों से गूंजा ओंकारेश्वर
पर्व के दौरान आचार्य शंकर के स्तोत्रों का गायन, वैदिक अनुष्ठान, शोभायात्रा, अद्वैत शारदा पुस्तकालय एवं अद्वैत लोक प्रदर्शनी सहित वेदांत और विज्ञान पर आधारित संगोष्ठियाँ भी आयोजित की गईं। इस भव्य आयोजन में गौरांग दास प्रभु (इस्कॉन), स्वामी परमानंद गिरि (अखण्ड परमधाम), स्वामी विदितात्मानंद सरस्वती, स्वामी मिथलेशनंदनी शरण, स्वामी प्रणव चैतन्य पुरी, तथा माँ पूर्णप्रज्ञा सहित अनेक संतों ने शिरकत की।


500 शंकरदूतों को दीक्षा
पर्व के अंतिम दिन शुक्रवार को आचार्य शंकर प्रकटोत्सव के अवसर पर 500 शंकरदूतों को अभय घाट पर दीक्षा दी गई। संतों की उपस्थिति में हुए इस दिव्य आयोजन के साथ सुबह विद्वानों का अलंकरण और शाम को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसके उपरांत नर्मदा घाट पर 10,000 दीपों का प्रज्वलन और नर्मदा आरती का आयोजन हुआ, जिसने वातावरण को दिव्य बना दिया।

पढ़ें: विवाह समारोह में व्यस्त था पूरा परिवार, कार से आए चोर और सूने मकान से उड़ा दिए 14 लाख नकदी और गहने    

एकात्मता की मूर्ति बनी आध्यात्मिक प्रेरणा
ओंकारेश्वर में म.प्र. शासन और “आचार्य शंकर सांस्कृतिक एकता न्यास” द्वारा 108 फीट ऊँची “एकात्मता की मूर्ति” का निर्माण पहले ही हो चुका है। साथ ही अद्वैत लोक संग्रहालय और अंतरराष्ट्रीय अद्वैत वेदांत संस्थान का निर्माण कार्य भी प्रगति पर है। “एकात्म पर्व” के तहत “शंकर संगीत” श्रृंखला भी प्रस्तुत की गई, जिसमें आचार्य शंकराचार्य के स्तोत्रों एवं अद्वैत वेदांत पर आधारित रचनाएं प्रस्तुत हुईं।


सनातन की ध्वजा लेकर भारत खड़ा है: सीएम डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मीडिया से चर्चा में कहा कि भगवान शंकराचार्य के नाम पर स्थापित एकात्म धाम में आज परम पूज्य अवधेशानंद जी महाराज और संतों के साथ हम सभी ने उनके विविध पक्षों पर केंद्रित आध्यात्मिक आयोजन का हिस्सा लिया। एकात्म धाम, अद्वैत वेदांत के सिद्धांतों का जीवंत प्रतीक है, जिसके माध्यम से भारत आज सनातन संस्कृति की ध्वजा लेकर संसार के सामने सीना तान कर खड़ा है। हम इस दिशा में किए गए प्रत्येक संकल्प को समाज के सामने लाएंगे और आध्यात्मिक चेतना के माध्यम से मानव जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएंगे। यह कार्य सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास के संकल्प के अनुरूप आगे बढ़ेगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

मुजफ्फरनगर में हुई जोरदार बारिश, बढ़ी किसानों की मुसीबत, खेतों में भीगी गेहूं की फसल, थ्रेसिंग थमी

02 May 2025

बागपत में नमकीन वाली फैक्टरी में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान, पांच घंटे बाद आग पर पाया काबू

02 May 2025

शामली जिले में तेज हवा के साथ हुई बारिश, सुबह से ही आसमान में छाए काले बादल, गर्मी से राहत

02 May 2025

नारनौल में दो किलोमीटर दौड़ लगाकर खिलाड़ियों ने पटौदी ट्राॅफी में चयन के लिए दिखाया दमखम

रोहतक में बारिश से बचाव के प्रर्याप्त इंतजाम नहीं होने से अनाज मंडियों में रखा लाखों क्विंटल गेहूं भीगा

02 May 2025
विज्ञापन

इकदिल उपचुनाव: कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में वोटिंग शुरू, सुबह नौ बजे तक 5.85 प्रतिशत मतदान

02 May 2025

नौकुचियाताल हेलीपैड के पास जंगल में आग

02 May 2025
विज्ञापन

आदि कैलाश: मेडिकल सुविधा देगी सिक्स सिग्मा हाई एल्टीट्यूड मेडिकल सर्विसेज की टीम

02 May 2025

Solan: सोलन में बारिश से ठंडा हुआ माैसम, छाई धुंध

02 May 2025

फतेहाबाद की पुरानी अनाज मंडी में भीगी गेहूं से भरी बोरियां

02 May 2025

Shimla: पहाड़ों की रानी शिमला में झमाझम बारिश, तापमान गिरा

02 May 2025

chamba: भरमौर-पठानकोट हाईवे पर दयालु पुल के पास सड़क हादसा, कार खाई में गिरने से दो लोगों की माैत

02 May 2025

गंगा एक्सप्रेसवे पर लड़ाकू विमानों की लैंडिंग को लेकर स्कूली बच्चों में उत्साह

02 May 2025

झज्जर में अनाज मंडी में भीगा हजारों क्विंटल गेंहू, आढ़ती बोले- गोदामों से लौटाया गया गेंहू

शिक्षकों ने मांगों को लेकर बीएसए कार्यालय पर दिया धरना

02 May 2025

सोनीपत में बदला मौसम, देर रात तेज हवा के साथ आई हल्की बारिश

02 May 2025

जींद में जुलाना के अकालगढ़ गांव में आसमानी बिजली गिरने से मकान में आई दरारें, जले बिजली के उपकरण

02 May 2025

कुरुक्षेत्र में बूंदाबांदी से गेहूं भीगने का खतरा, लापरवाही के कारण अनाज मंडियों में उठान में देरी

02 May 2025

MP News:  खंडवा में सीएम की बड़ी घोषणाएं, ओंकारेश्वर में बनेगा वन अभ्यारण और प्रदेश भर में बनेंगे गीता भवन

02 May 2025

VIDEO: गोंडा में अवैध खनन में पकड़े गए आठ वाहन, संयुक्त टीम ने की छानबीन

02 May 2025

झज्जर में सुबह चार बजे तेज तूफान के साथ बारिश

फतेहाबाद में सीवर लाइन लीकेज की वजह से हुए गड्ढे में फंसी स्कूल बस, ट्रैक्टर की सहायता से निकाला बाहर

02 May 2025

जींद में तेज तूफान के साथ बारिश, मंडियों में भीगा लाखों क्विंटल गेहूं

02 May 2025

चंडीगढ़ में कथक नृत्य के कार्यक्रम का आयोजन

02 May 2025

Ujjain News: मस्तक पर त्रिपुंड तो गले में मखाने की माला के साथ सजे बाबा महाकाल, भस्म आरती में हुआ विशेष शृंगार

02 May 2025

स्कूल बचाओ का बैनर लेकर संचालक पहुंचे डीसी ऑफिस, गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों ने किया प्रदर्शन

02 May 2025

पुलिसकर्मी से माफी मंगवाने के विरोध में हरियाणा पुलिस कर्मचारी एसोसिएशन ने किया प्रदर्शन

02 May 2025

रात्रि ठहराव कार्यक्रम में लोगों की समस्याएं सुनने झोझूकलां पहुंचा जिला प्रशासन

01 May 2025

स्वास्थ्य मंत्री को मंत्री पद से हटाने की मांग को लेकर बहुजन समाज पार्टी ने किया प्रदर्शन

ओईएफ रिटायर्ड कर्मी ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

01 May 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed