{"_id":"684854c058c44e21b903734e","slug":"now-live-darshan-of-jyotirlinga-bhagwan-omkareshwar-from-home-khandwa-news-c-1-1-noi1224-3046605-2025-06-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"Khandwa News: घर बैठे करें ज्योतिर्लिंग ओंकारेश्वर के लाइव दर्शन, पूजन-हवन और जाप भी होगा, जिला प्रशासन की पहल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Khandwa News: घर बैठे करें ज्योतिर्लिंग ओंकारेश्वर के लाइव दर्शन, पूजन-हवन और जाप भी होगा, जिला प्रशासन की पहल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: खंडवा ब्यूरो Updated Wed, 11 Jun 2025 12:34 PM IST
देश के बारह ज्योतिर्लिंगों में से चौथे नंबर पर आने वाले मध्य प्रदेश के खंडवा जिले की धार्मिक तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग की अब ऑनलाइन दर्शन-पूजन की व्यवस्था शुरू की गई है। इसको लेकर स्थानीय जिला प्रशासन ने अनूठी पहल करते हुए एक वेबसाइट के माध्यम से इन सभी सुविधाओं को ऑनलाइन किया है।
अब श्रद्धालुओं को घर बैठे भगवान ज्योतिर्लिंग ओंकारेश्वर के लाइव दर्शन करना हों या अभिषेक पूजन। या फिर महामृत्युंजय मंत्र का जाप कराना हो, या वहां पहुंचे भक्तों को शीघ्र दर्शन की बुकिंग करना हो। यह सभी सुविधाएं अब घर बैठे मात्र एक क्लिक पर, और नाम मात्र का शुल्क अदा कर हासिल की जा सकती हैं। इसको लेकर जिला कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने पहल करते हुए, देश-विदेश से यहां पहुंचने वाले लाखों श्रद्धालुओं को घर बैठे इस तरह की सुविधा उपलब्ध करने हेतु पहल की है।
पवित्र और धार्मिक तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर में अब भगवान ज्योतिर्लिंग ओंकारेश्वर के ऑनलाइन दर्शन पूजन की व्यवस्था शुरू की गई है। इस व्यवस्था से अब देश और दुनिया के श्रद्धालु सीधे shriomkareshwar.org वेबसाइट पर जाकर ज्योतिर्लिंग मंदिर से जुड़ी सभी सेवाओं का लाभ ले सकते हैं। इस सुविधा की शुरुआत करने वाले खंडवा जिला कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने बताया कि वेबसाइट के माध्यम से घर बैठे लाभ लिया जा सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।