सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh Bulletin Uma Bharti's statement on Sammed Shikhar third day of Tansen ceremony

MP: सम्मेद शिखर पर उमा भारती का बयान, दमोह में बच्चे ने दी मौत को मात, तानसेन समारोह में विदेशी बैंड का कमाल

Ankita Vishwakarma अंकिता विश्वकर्मा
Updated Wed, 21 Dec 2022 06:13 PM IST
Madhya Pradesh Bulletin Uma Bharti's statement on Sammed Shikhar third day of Tansen ceremony
मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने बुधवार सुबह बुरहानपुर प्रवास के दौरान सम्मेद शिखर के मुद्दे पर अपनी राय रखी, उन्होंने  कहा कि सम्मेद शिखर जी जैन समाज की आस्था का केंद्र है। वह पर्यटन स्थल नहीं तीर्थ स्थल ही हो सकता है। मैं समझती हूं कि कहीं न कहीं संवादहीनता के कारण ऐसा हुआ होगा। पर्यटन स्थल बनने से बहुत कठिनाईयां आ जाएगी। मोदी जी की सरकार कभी ऐसा कर ही नहीं सकती। एक दो दिन में यह गलती ठीक हो जाएगी।

Read More:  Burhanpur: सम्मेद शिखर मसले पर उमाभारती की एंट्री, बोलीं- संवादहीनता के कारण ऐसा हुआ, दो दिन में गलती ठीक होगी

उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर में इन दिनों बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंच रहे हैं। नए साल को देखते हुए मंदिर प्रबंधन ने लाखों भक्तों के मंदिर में आने के आसार जताएं हैं, साथ ही प्रबंधन ने 24 दिसंबर से 5 जनवरी तक महाकाल मंदिर के गर्भगृह में श्रद्धालुओं के प्रवेश पर रोक लगा दी है। जब से महाकाल लोक का लोकार्पण हुआ है तब से मंदिर में लाखों भक्त दर्शन और महाकाल लोक को देखने के लिए दूर-दूर से पहुंच रहे हैं। नए साल में करीब 15 लाख भक्तों के आने का अनुमान है, जिसे देखते हुए  प्रशासन ने अभी से तैयारियां और इंतजाम पूरे कर दिए हैं। 

Read More:  महाकालेश्वर: 24 दिसंबर से पांच जनवरी तक गर्भगृह में प्रवेश बंद, नए साल में लाखों भक्तों के आने की उम्मीद

मध्यप्रदेश के दमोह जिले में एक सात साल के बच्चे ने दोस्त की मदद से मौत को मात दी। दरअसल दमोह के कोतवाली थाना क्षेत्र के सिविल वॉर्ड में एक सात वर्षीय बालक अरनव जैन खेल रहा था, तभी वह 28 फीट गहरे कुएं में गिर गया। इस दौरान पास ही खेल रहे उसके दोस्त संयम जैन ने उसे कुएं में गिरते हुए देखा और उसकी सूझबूझ से अरनव की जान बच गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Read More: मौत को मात: दमोह में खेलते-खेलते कुएं में गिरा बच्चा, दोस्त की सूझबूझ से बची जान, देखें वायरल वीडियो

 
शिवपुरी जिले के खनियांधाना के जंगल में मिले तेंदुए के शव के मामले का वन विभाग ने 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया है। वन विभाग ने इस मामले में दो शिकारियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि जंगल में सुअर का शिकार करने के लिए शिकारियों ने जाल लगाया था, जिसमें फंसने से तेंदुए की मौत हो गई। वन विभाग की टीम ने दोनों शिकारियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। बता दें, सोमवार को हिंडोराखेड़ी गांव के जंगल में तेंदुए का शव मिला था। जिसके बाद वन विभाग की टीम ने तेंदुए के शव को बरामद कर माधव नेशनल पार्क में उसका पीएम कराया था। और बाद में वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में तेंदुए का अंतिम संस्कार किया गया था।

Read More:  शिवपुरी:  तेंदुए की मौत के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, सूअर का शिकार करने लगाए गए जाल में फंसकर गई थी जान

उमरिया जिले में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को एक तेज रफ्तार कार अचानक पेड़ से टकरा गई, हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार कार सवार जबलपुर से शहडोल की तरफ जा रहे थे इसी दौरान ग्राम मुदरिया के पास हादसे का शिकार हो गए।  कार में एक बच्चा एक महिला और तीन पुरुष सवार थे जो कि घायल हो गए हैं। फिलहाल सभी घायलों का पाली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज जारी है।

Read More:  Umaria: जबलपुर से शहडोल जा रही कार पेड़ से टकराई, अंदर बैठे पांच लोग गंभीर घायल

ग्वालियर में आयोजित हो रहे तानसेन समारोह में बुधवार को जिंबाब्वे के बैंड ने मनमोहक प्रस्तुति से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। जिंबाब्वे  के ब्लेसिंग चिमंगा बैंड के कलाकारों ने  अफ्रीका की सांस्कृतिक व मौलिक धुनों को जब ऊर्जावान होकर तेज रिदम के साथ प्रस्तुत किया, तो युवा रसिक श्रोताओं में जोश भर गया। वहीं, प्रकृति से जुड़े और निखरे अफ्रीकन संगीत ने श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। बैंड के मुख्य कलाकार चिमांगा हैं, जो अलावा मारींबा नामक अफ्रीकन वाद्य यंत्र बजाते हैं। तानसेन समारोह में हुई इस बैंड की प्रस्तुति में सिंथेसाइजर व मबीरा पर अलीशा, गिटार पर जोलास बास और तुलानी कुवानी ने सैक्सोफोन पर संगत की। ड्रम व अन्य ताल वाद्यों पर ब्लेसिंग मापरुत्सा ने प्रोत्साहन दिया। तानसेन समारोह में देशी-विदेशी कलाकार अपने संगीत से तानसेन को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

Read More:  Tansen Samaroh 2022:  तानसेन समारोह में जिंबाब्वे के बैंड ने मचाई धूम, मंत्रमुग्ध होकर झूमे दर्शक

 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

मौत को मात: दमोह में खेलते-खेलते कुएं में गिरा बच्चा, दोस्त की सूझबूझ से बची जान, देखें वायरल वीडियो

21 Dec 2022

Maharashra Politics: क्या उद्धव करवाएंगे रश्मि ठाकरे की राजनीति की एंट्री ? मिले संकेत

21 Dec 2022

Weather Report: उत्तर भारत में सर्दी व कोहरे का सितम शुरू, शीत लहर बढ़ाएगा परेशानी, येलो अलर्ट जारी

21 Dec 2022

Opposition on Modi Government: विपक्ष का मोदी सरकार पर आरोप, एनएचआरसी का कर रही दुरुपयोग

21 Dec 2022

विधानसभा में विपक्ष ने शिंदे सरकार पर लगाया भ्रष्टाचार के आरोप इस्तीफे की मांग की

20 Dec 2022
विज्ञापन

जानिए विधानसभा में अधिवशेन के पहले ही दिन पूरे मंत्रिमंडल को अजित पवार ने क्यों फटकारा?

20 Dec 2022

महाराष्ट्र के लिए फडणवीस को मुख्यमंत्री बनाने की मांग क्या प्रयोग या संयोग ?

20 Dec 2022
विज्ञापन

खास खबरें: MP के सरकारी स्कूलों में छात्रों के भविष्य से खिलवाड़, बुरहानपुर में भीषण आग से लाखों का नुकसान

20 Dec 2022

MP News: दमोह में बंदर का उत्पात, पान की दुकान में पसंद आई कतरी तो पैकेट फाड़ के खाई, अस्पताल में भी मचाया उधम

20 Dec 2022

स्मृति ईरानी ने कांग्रेस नेता अजय राय के 'लटके-झटके' वाले बयान को लेकर राहुल गांधी पर साधा निशाना

20 Dec 2022

राहुल गांधी के मेहमानों से हरियाणा बीजेपी में टेंशन, कांग्रेस ने टॉप सीक्रेट रखा लिस्ट

20 Dec 2022

राहुल गांधी ने बताया भारत जोड़ो यात्रा के दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं को क्यों देते हैं फ्लाइंग किस?

20 Dec 2022

राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा के बीच राहुल गांधी ने पायलट-गहलोत के साथ बंद कमरे में की मीटिंग

20 Dec 2022

Rajasthan Politics: सर्किट हाउस में राहुल गांधी ने की गहलोत-पायलट संग हाईलेवल बैठक, बाहर आकर कही ये बात

20 Dec 2022

UP Nagar Nikay Chunav: चुनाव को लेकर सपा ने बदली रणनीति, Akhilesh Yadav फिर हुए एक्टिव

20 Dec 2022

उद्धव को लगा झटका, पहले एमएलए फिर चुनाव चिन्ह अब शिवसेना का ऑफिस भी शिंदे के कब्जे में!

19 Dec 2022

सीमा विवाद पर संजय राउत ने पीएम मोदी को लेकर कह दी बड़ी बात

19 Dec 2022

राजस्थान में गहलोत सरकार को 4 साल में मिलीं ये 4 बड़ी चुनौतियां

19 Dec 2022

अमृतसर के बैंक में 18 लाख की लूट,हथियार लेकर घुसे 2 लुटेरे, पिस्टल दिखा स्टाफ को बंधक बना बटोरा कैश

19 Dec 2022

HTET का परिणाम घोषित,2 लाख 61 हजार अभ्यर्थियों ने दी थी परीक्षा समेत हरियाणा की बड़ी खबरें

19 Dec 2022

सचिन पायलट के आगे अशोक गहलोत ने मान ली हार? सीएम के संन्यास वाले बयान से चर्चाओं का बाजार गर्म

19 Dec 2022

MP की खास खबरें: सतना में BJYM अध्यक्ष के काफिले की गाड़ी ने युवक को मारी टक्कर, राजगढ़ में बंदर का आतंक

19 Dec 2022

"हमारा सीएम कैसा हो, सचिन पायलट जैसा हो": भारत जोड़ो यात्रा में फिर लगे पायलट के समर्थन में नारे

19 Dec 2022

भारत जोड़ो यात्रा में एक होगी हरियाणा कांग्रेस,राहुल गांधी के सामने दिखाएंगे एकजुटता

19 Dec 2022

झज्जर: ट्रक-बस की टक्कर में 20 यात्री घायल,छारा के पास घने कोहरे में हादसा

19 Dec 2022

राजस्थान कांग्रेस के प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने अशोक गहलोत और सचिन पायलट को लेकर दिया बड़ा बयान

19 Dec 2022

MP Politics News: शिवराज सिंह चौहान की जगह ज्योतिरादित्य सिंधिया बनेंगे मध्य प्रदेश के सीएम?

19 Dec 2022

VIDEO: गोरखपुर स्कूल बस हादसा, 26 सीट वाली मिनी बस में बैठाए गए थे 62 बच्चे

19 Dec 2022

रोहतक: छात्रा के अपहरण का आरोपी आया सामने,वीडियो में बोला-लड़की शादी करने को तैयार

19 Dec 2022

लुधियाना स्टेशन पर बिजली के तारों में लगी आग, यात्रियों ने भागकर बचाई जान

19 Dec 2022
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed