{"_id":"6a785dd142c300f84301297e","slug":"in-hardaspur-a-lineman-was-locked-inside-a-house-and-beaten-he-was-also-subjected-to-a-barrage-of-kicks-and-punches-after-being-dragged-outside-maihar-news-c-1-1-noi1431-4592975-2026-08-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"Maihar News: हरदासपुर में लाइनमैन को घर में बंद कर पीटा, बाहर निकालकर भी बरसाए लात-घूंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maihar News: हरदासपुर में लाइनमैन को घर में बंद कर पीटा, बाहर निकालकर भी बरसाए लात-घूंसे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर Published by: मैहर ब्यूरो Updated Sun, 09 Aug 2026 08:41 PM IST
Link Copied
मैहर विद्युत वितरण क्षेत्र के हरदासपुर गांव में बिजली लाइन बंद करने को लेकर हुआ विवाद उस समय हिंसक हो गया, जब एक बिजली कर्मचारी के साथ कथित तौर पर मारपीट की गई। आरोप है कि तीन लोगों ने लाइनमैन को पहले घर के अंदर बंद कर उसके साथ मारपीट की और इसके बाद घर से बाहर निकालकर भी लात-घूंसों से पीटा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद मामला चर्चा में है।
लाइन बंद करने को लेकर शुरू हुआ विवाद
जानकारी के मुताबिक, हरदासपुर गांव में बिजली लाइन बंद करने को लेकर लाइनमैन नरेंद्र सिंह और कुछ लोगों के बीच विवाद हुआ था। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। आरोप है कि इस दौरान तीन लोगों ने बिजली कर्मचारी को कथित तौर पर घर के अंदर बंद कर दिया और उसके साथ मारपीट की। बताया जा रहा है कि इसके बाद कर्मचारी को घर से बाहर निकाला गया और बाहर भी उसके साथ मारपीट की गई। सामने आए वीडियो में कुछ लोग बिजली कर्मचारी के साथ मारपीट करते हुए नजर आ रहे हैं।
मारपीट में बिजली कर्मचारी घायल
घटना में बिजली कर्मचारी को गंभीर चोटें आने की जानकारी सामने आई है। मारपीट के बाद घायल कर्मचारी को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है। वीडियो में दिखाई दे रही घटना को लेकर पुलिस ने भी जांच शुरू कर दी है।
शिकायत के बाद पुलिस ने दर्ज किया मामला
घायल बिजली कर्मचारी की शिकायत पर मैहर थाने में प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस वायरल वीडियो, शिकायत और घटना से जुड़े अन्य साक्ष्यों के आधार पर मारपीट में शामिल लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि बिजली लाइन बंद करने को लेकर विवाद की वास्तविक वजह क्या थी और घटना के दौरान कौन-कौन लोग शामिल थे। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
मामले की जानकारी देते हुए नरेन्द सिंह ने बताया कि बिजली समस्या को सुधार कार्य करने गया हुआ था तभी अचानक से एक व्यक्ति द्वारा गाली गलौज करने लगे और भी घर में बंद कर मारपीट की गई है और इसके बाद घर के बाहर निकल कर। लात घूंसे से पिटाई की गई जिसके बाद मेरे द्वारा मैहर थाना में लिखित शिकायत की गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।