बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   In Hardaspur, a lineman was locked inside a house and beaten

Maihar News: हरदासपुर में लाइनमैन को घर में बंद कर पीटा, बाहर निकालकर भी बरसाए लात-घूंसे

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर Published by: मैहर ब्यूरो Updated Sun, 09 Aug 2026 08:41 PM IST
In Hardaspur, a lineman was locked inside a house and beaten

मैहर विद्युत वितरण क्षेत्र के हरदासपुर गांव में बिजली लाइन बंद करने को लेकर हुआ विवाद उस समय हिंसक हो गया, जब एक बिजली कर्मचारी के साथ कथित तौर पर मारपीट की गई। आरोप है कि तीन लोगों ने लाइनमैन को पहले घर के अंदर बंद कर उसके साथ मारपीट की और इसके बाद घर से बाहर निकालकर भी लात-घूंसों से पीटा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद मामला चर्चा में है।

लाइन बंद करने को लेकर शुरू हुआ विवाद
जानकारी के मुताबिक, हरदासपुर गांव में बिजली लाइन बंद करने को लेकर लाइनमैन नरेंद्र सिंह और कुछ लोगों के बीच विवाद हुआ था। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। आरोप है कि इस दौरान तीन लोगों ने बिजली कर्मचारी को कथित तौर पर घर के अंदर बंद कर दिया और उसके साथ मारपीट की। बताया जा रहा है कि इसके बाद कर्मचारी को घर से बाहर निकाला गया और बाहर भी उसके साथ मारपीट की गई। सामने आए वीडियो में कुछ लोग बिजली कर्मचारी के साथ मारपीट करते हुए नजर आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें- शर्मनाक: एनजीओ महिलाकर्मी से दरिंदगी, चारों आरोपी गिरफ्तार; दो ने शोषण किया तो दो ने किया ब्लैकमेल

मारपीट में बिजली कर्मचारी घायल
घटना में बिजली कर्मचारी को गंभीर चोटें आने की जानकारी सामने आई है। मारपीट के बाद घायल कर्मचारी को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है। वीडियो में दिखाई दे रही घटना को लेकर पुलिस ने भी जांच शुरू कर दी है।

शिकायत के बाद पुलिस ने दर्ज किया मामला
घायल बिजली कर्मचारी की शिकायत पर मैहर थाने में प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस वायरल वीडियो, शिकायत और घटना से जुड़े अन्य साक्ष्यों के आधार पर मारपीट में शामिल लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि बिजली लाइन बंद करने को लेकर विवाद की वास्तविक वजह क्या थी और घटना के दौरान कौन-कौन लोग शामिल थे। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मामले की जानकारी देते हुए नरेन्द सिंह ने बताया कि बिजली समस्या को सुधार कार्य करने गया हुआ था तभी अचानक से एक व्यक्ति द्वारा गाली गलौज करने लगे और भी घर में बंद कर मारपीट की गई है और इसके बाद घर के बाहर निकल कर। लात घूंसे से पिटाई की गई जिसके बाद मेरे द्वारा मैहर थाना में लिखित शिकायत की गई है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

गूंजा बम भोले का जयघोष: आगरा नहर किनारे कांवड़ियों की भीड़, शिविरों में श्रद्धालुओं के लिए बेहतर इंतजाम

09 Aug 2026

Himachal Politics: कुटलैहड़ में कांग्रेस को मिली बड़ी मजबूती, दो बीडीसी सदस्यों ने समर्थकों संग थामा पार्टी का हाथ

09 Aug 2026

Hamirpur News: दुकान का ताला तोड़ा, हजारों के हार-नकदी उड़ाई और जाते-जाते अपना ताला लगाकर हुए फरार

आजाद पार्क में मना आजादी का अमृत महोत्सव, बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों से सबका मन मोहा

09 Aug 2026

गोंडवाना समाज के लोगों ने अपने अधिकारों को लेकर भरी हुंकार

09 Aug 2026
विज्ञापन

VIDEO: हरियाली तीज के रंग में रंगा ‘संगिनी 3.0’, महिलाओं ने लगाए गीत-संगीत के तड़के

09 Aug 2026

VIDEO: सड़क में अचानक आई दरार बनी हादसे की वजह, क्रेन से ट्रक निकलवाकर कराया गया सुरक्षित

09 Aug 2026
विज्ञापन

Prayagraj : जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव में बवाल, परिणाम रोका, मतपत्र लूटे जाने का आरोप

09 Aug 2026

कानपुर: छत्रपति शाहूजी महाराज यूनिवर्सिटी में ताइक्वांडो चैंपियनशिप का भव्य आयोजन

09 Aug 2026

कानपुर: 43वीं अवनेंद्र नाथ टैगोर पेंटिंग प्रतियोगिता में 800 से अधिक बच्चों ने बिखेरे कल्पनाओं के रंग

09 Aug 2026

ब्रह्मपुर ब्लॉक का शौचालय बदहाल, महिलाओं को होती है अधिक परेशानी

09 Aug 2026

कानपुर में सीबीएसई क्लस्टर टेबल टेनिस चैंपियनशिप का आयोजन

09 Aug 2026

मोहाली में नशामुक्ति का संदेश देने के लिए दौड़ का आयोजन

09 Aug 2026

फरीदकोट में किसानों का रेल रोको आंदोलन सोमवार तक स्थगित

कानपुर: जरीब चौकी के पास जीटी रोड में गड्ढे ही गड्ढे, राहगीर परेशान

09 Aug 2026

कानपुर: वीरेंद्र स्वरूप स्कूल में यूपी रीजनल कराटे प्रतियोगिता, सैकड़ों खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

09 Aug 2026

कानपुर: कन्नौज से 51 लीटर गंगाजल लेकर सिद्धनाथ मंदिर के लिए पैदल रवाना हुए कांवड़िए

09 Aug 2026

कानपुर कांवड़ यात्रा का असर, भारी वाहनों का डायवर्जन लागू

09 Aug 2026

VIDEO: संयुक्त संघर्ष संचालन समिति की ओर से तिरंगा यात्रा का आयोजन

09 Aug 2026

VIDEO : गोल्डन ब्लॉसम में हेल्पिंग हार्ट फाउंडेशन की ओर से कार्डियक कार्यशाला का आयोजन

09 Aug 2026

VIDEO : सीएम योगी बोले- काकोरी कांड को डकैती कहकर महान क्रांतिकारियों का अपमान किया गया

09 Aug 2026

VIDEO: हो रही गोमती की सफाई, नगर निगम और सिंचाई विभाग हटा रहा जलकुंभी

09 Aug 2026

काशी में प्राकट्य महोत्सव की तैयारियों की दी जानकारी, VIDEO

09 Aug 2026

गुरुहरसहाय में हुई बारिश, मौसम हुआ सुहावना

अमृतसर में बोले डीआईजी, PCR होगी री-वैंप, अपराध होने से पहले रोकने पर रहेगा फोकस

09 Aug 2026

फिरोजपुर में धूमधाम से मनाया गया तीज पर्व

सहारनपुर: नाश्ते में दूध-घेवर-जलेबी, पानी बताशे और लंच में सब्जी-पूड़ी खा रहे कांवड़िये

09 Aug 2026

Bikaner में सावन की अनोखी परंपरा, मिट्टी से बन रहे 1.25 लाख शिवलिंग

09 Aug 2026

जयपुर में CM भजनलाल का बड़ा संदेश, कार्यकर्ताओं को दिलाई समर्पण की याद

09 Aug 2026

अयोध्या में सांसद अवधेश प्रसाद ने सरकार पर साधा निशाना, महंगाई और लाठीचार्ज पर उठाए सवाल

09 Aug 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed