Hindi News
›
Video
›
Madhya Pradesh
›
In Narmadapuram, High-Voltage Drama by a Drunk Teacher in the Temple of Education
{"_id":"6a47ad739be53505200c7ed0","slug":"in-narmadapuram-high-voltage-drama-by-a-drunk-teacher-in-the-temple-of-education-allegations-of-forcing-tribal-students-to-clean-his-shoes-narmadapuram-news-c-1-1-noi1512-4462541-2026-07-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"Narmadapuram News: शराबी मास्टर का हाई वोल्टेज ड्रामा, आदिवासी बच्चों से जूते साफ कराने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Narmadapuram News: शराबी मास्टर का हाई वोल्टेज ड्रामा, आदिवासी बच्चों से जूते साफ कराने का आरोप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नर्मदापुरम Published by: नर्मदापुरम ब्यूरो Updated Fri, 03 Jul 2026 10:29 PM IST
Link Copied
शिक्षा के मंदिर को शर्मसार करने वाला एक चौंकाने वाला मामला नर्मदापुरम जिले के केसला विकासखंड के रतिबंदर गांव से सामने आया है। यहां प्राथमिक विद्यालय में पदस्थ शिक्षक गोपाल गिरि गोस्वामी पर शराब के नशे में स्कूल पहुंचने, कक्षा में फर्श पर लेटकर हाई वोल्टेज ड्रामा करने और आदिवासी बच्चों से अभद्र व्यवहार करते हुए उनसे अपने जूते साफ कराने जैसे गंभीर आरोप लगे हैं। घटना के दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पूरे इलाके में आक्रोश फैल गया है।
बताया जा रहा है कि शिक्षक कथित रूप से नशे की हालत में स्कूल पहुंचे और पढ़ाई कराने के बजाय कक्षा के अंदर फर्श पर लेट गए। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और अभिभावक स्कूल पहुंच गए। बच्चों से जानकारी लेने के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और शिक्षक से सवाल-जवाब किए गए। वायरल वीडियो में शिक्षक एक जगह क्लासरूम में फर्श पर लेटे दिखाई दे रहे हैं, जबकि दूसरे वीडियो में वे स्कूल गेट पर ताला लगाते हुए और ग्रामीणों से माफी मांगते नजर आ रहे हैं।
ग्रामीणों और परिजनों का आरोप है कि शिक्षक लंबे समय से शराब पीकर स्कूल आता था और बच्चों के साथ अभद्र व्यवहार करता था। आरोप यह भी है कि आदिवासी बच्चों से अपने जूते साफ कराए गए, जिससे लोगों में भारी नाराजगी है। इसके बाद ग्रामीण सीधे केसला थाने पहुंचे और शिक्षक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने शिक्षक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले के तूल पकड़ने के बाद शिक्षा विभाग भी सक्रिय हो गया। जिला परियोजना समन्वयक (डीपीसी) डॉ. राजेश जायसवाल ने बताया कि सूचना मिलते ही बीआरसी और जनशिक्षकों की टीम को मौके पर भेजकर जांच कराई गई। शिक्षक का पंचनामा तैयार किया गया, ग्रामीणों के बयान दर्ज किए गए और मेडिकल परीक्षण भी कराया गया।
डीपीसी ने बताया कि शिक्षक के खिलाफ प्रथम दृष्टया गंभीर लापरवाही सामने आने पर उन्हें निलंबित किए जाने का प्रस्ताव जनजातीय कार्य विभाग को भेज दिया गया है। विभागीय स्तर पर आगे की कार्रवाई जारी है और निलंबन आदेश जल्द जारी होने की संभावना है।
इधर, पूरे घटनाक्रम से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि आरोपी शिक्षक के खिलाफ कड़ी विभागीय कार्रवाई नहीं हुई, तो वे मुख्यमंत्री से शिकायत करेंगे। फिलहाल पुलिस और शिक्षा विभाग दोनों स्तर पर मामले की जांच जारी है। यदि वायरल वीडियो और लगाए गए आरोप जांच में सही पाए जाते हैं, तो शिक्षक पर विभागीय कार्रवाई के साथ-साथ कानूनी कार्रवाई भी तेज हो सकती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।