Hindi News
›
Video
›
Madhya Pradesh
›
Hot water in the house caused an accident, an innocent child died due to an immersion rod.
{"_id":"698eacafe261614787043b35","slug":"hot-water-in-the-house-caused-an-accident-an-innocent-child-died-due-to-an-immersion-rod-raisen-news-c-1-1-noi1454-3946520-2026-02-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"Raisen News: बाल्टी में रॉड से कर रहे थे पानी गर्म, पांच साल के मासूम ने डाल दिया हाथ; मौके पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raisen News: बाल्टी में रॉड से कर रहे थे पानी गर्म, पांच साल के मासूम ने डाल दिया हाथ; मौके पर मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायसेन Published by: रायसेन ब्यूरो Updated Fri, 13 Feb 2026 08:24 PM IST
Link Copied
रायसेन जिले के बेगमगंज में दर्दनाक हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया। घर में पानी गर्म करने के लिए लगाई गई इमर्शन रॉड के करंट की चपेट में आने से पांच वर्षीय मासूम की जान चली गई। घटना के बाद परिजनों में मातम छा गया, वहीं इलाके में भी शोक का माहौल है।
जानकारी के अनुसार हदाईपुर निवासी सुरेंद्र जैन की पांच वर्षीय पुत्री स्वस्ति जैन घर में खेल रही थी। इसी दौरान वह हाथ धोने के लिए उस बाल्टी के पास पहुंच गई जिसमें इमर्शन रॉड से पानी गर्म किया जा रहा था। जैसे ही बच्ची ने बाल्टी में हाथ डाला, उसे करंट लग गया। बच्ची की चीख सुनकर परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और उसे आनन-फानन में सिविल अस्पताल बेगमगंज ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद अस्पताल में परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार करते हुए लिखित आवेदन दिया और बच्ची के शव को घर ले आए। अस्पताल से पुलिस को सूचना मिलने पर मर्ग कायम किया गया। इसी बीच परिजन अंतिम संस्कार के लिए श्मशान पहुंच गए थे। पुलिस ने नियमानुसार पोस्टमार्टम आवश्यक बताते हुए समझाइश दी, जिस पर कुछ समय तक विवाद की स्थिति बनी रही। थाने के सामने लोग एकत्रित भी हो गए और पीएम न कराने की मांग करने लगे। बाद में पुलिस की समझाइश के बाद परिजन तैयार हुए और शव को पुनः अस्पताल ले जाया गया, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया गया।
परिजनों का आरोप है कि शुरुआत में पुलिस ने मौखिक सहमति दे दी थी, लेकिन बाद में पोस्टमार्टम के लिए दबाव बनाया गया। वहीं पुलिस का कहना है कि मर्ग की सूचना मिलने के बाद नियमों के अनुसार पोस्टमार्टम कराना जरूरी था, इसलिए कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई। विशेषज्ञों का कहना है कि इमर्शन रॉड का उपयोग करते समय विशेष सावधानी बरतना जरूरी है। घरों में ऐसे उपकरण बच्चों की पहुंच से दूर रखें और पानी गर्म करते समय बिजली का कनेक्शन सुरक्षित तरीके से लगाएं। छोटी-सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।