{"_id":"698eeb1c304ae27e7907005d","slug":"video-businessman-second-wife-did-not-get-rights-in-property-2026-02-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: तलाकशुदा बताकर कारोबारी ने की शादी, माैत के बाद खुला राज; 10 साल लड़ी लड़ाई फिर भी संपत्ति पर नहीं मिला हक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: तलाकशुदा बताकर कारोबारी ने की शादी, माैत के बाद खुला राज; 10 साल लड़ी लड़ाई फिर भी संपत्ति पर नहीं मिला हक
आगरा में शहर के एक प्रमुख कारोबारी ने खुद को तलाकशुदा बताकर महिला से शादी कर ली। 2013 में पति की मौत के बाद महिला ससुराल पहुंची। तब पता चला कि काराेबारी की पहली पत्नी और चार बच्चे है, तलाक भी नहीं हुआ। संपत्ति से हिस्सा न मिलने पर 22 सितंबर 2015 को अदालत में वाद दायर किया। परिवार न्यायालय ने पत्नी को वैधानिक मानते हुए याचिका खारिज कर दी। कारोबारी पति की मौत के बाद दूसरी पत्नी ने 2015 में संपत्ति हिस्सा लेने के लिए अदालत में वाद दायर किया था। आरोप लगाया था कि वर्ष 2002 में पीड़िता की शादी काराेबारी के साथ हुई थी। पति ने शादी के दौरान खुद को तलाकशुदा बताया था। एक पुत्र भी पैदा हुआ। वह वर्तमान में 21 साल का है। पति के रहते कोई परेशानी नहीं हुई। वर्ष 2013 में पति की मौत हो गई। जानकारी पर वह ससुराल पहुंची। वहां पता चला कि पति की पहली पत्नी और चार बच्चे पहले से हैं। झूठ बोलकर शादी कर ली थी। पति की पहली पत्नी और उनके बच्चों ने संपत्ति से कुछ भी देने से साफ मना कर दिया। मृतक काराेबारी ने 9 जुलाई 2013 को एक वसीयत में अपनी सभी चल संपत्तियों को अपनी पहली पत्नी के नाम किया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।