Hindi News
›
Video
›
Madhya Pradesh
›
Newborn's body found in Raisen for the second time in 5 days, creating sensation in the area
{"_id":"69ae9236eb214a8aef02391a","slug":"newborns-body-found-in-raisen-for-the-second-time-in-5-days-creating-sensation-in-the-area-raisen-news-c-1-1-noi1454-4029769-2026-03-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"Raisen News: रायसेन में पांच दिन के भीतर दूसरी बार मिला नवजात का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raisen News: रायसेन में पांच दिन के भीतर दूसरी बार मिला नवजात का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायसेन Published by: रायसेन ब्यूरो Updated Mon, 09 Mar 2026 04:45 PM IST
Link Copied
मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में मानवता को झकझोर देने वाली एक और घटना सामने आई है। यहां सांची रोड स्थित शंकर हॉस्पिटल के सामने एक खाली प्लॉट में नवजात शिशु का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि बीते पांच दिनों के भीतर यह दूसरी बार है जब इसी इलाके के आसपास नवजात का शव मिलने की घटना सामने आई है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जब स्थानीय लोगों की नजर खाली प्लॉट की ओर गई तो वहां कुत्ते नवजात के शव को नोंचते नजर आए। यह दृश्य देखकर लोग सन्न रह गए और तुरंत कुत्तों को वहां से भगाने का प्रयास किया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और स्थिति को संभालने की कोशिश की गई।
घटना की सूचना मिलने पर समाजसेवी आदर्श तिवारी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि लोगों ने कुत्तों को भगाकर शव को सुरक्षित करने का प्रयास किया। उनके अनुसार यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और अमानवीय घटना है। उन्होंने बताया कि जिस स्थान पर नवजात का शव मिला है, उसके आसपास ही जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज स्थित है। लगभग पांच दिनों पहले भी 100 मीटर दूर ईदगाह चौराहे पर भी एक नवजात बच्चे का शव मिला था, उसको भी कुत्ते द्वारा नोंचा जा रहा था। आज जो शव मिला है उस नवजात के सिर नहीं था, जिसको कुत्ते ने खा लिया था। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि नवजात की मृत्यु होने के बाद दफनाने की जगह रेलवे लाइन के पास दीवाल के पीछे फेंक दिया जाता है। बच्चे के पैर में पूनम और दीपक लिखा है जो कि हॉस्पिटल में नवजात बच्चों की पहचान के लिए लिखा जाता है। फिलहाल मामले की सूचना पुलिस को दे दी है।
हालांकि इस मामले में अभी तक किसी की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और पूरे मामले की जांच की आवश्यकता बताई जा रही है। गौरतलब है कि पांच दिन पहले भी इसी क्षेत्र के पास सांची रोड पर एक खाली प्लॉट में नवजात शिशु का शव मिला था। उस समय भी कुत्ते शव को नोंचते पाए गए थे, जिससे इलाके में भारी आक्रोश और चिंता का माहौल बन गया था। लगातार दूसरी बार ऐसी घटना सामने आने से स्थानीय लोगों में डर और आक्रोश दोनों देखने को मिल रहे हैं। इस तरह की घटनाएं प्रशासनिक निगरानी और अस्पतालों की जिम्मेदारी पर भी सवाल खड़े करती हैं। समाजसेवी आदर्श तिवारी ने मांग की पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी अमानवीय घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।