सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Newborn's body found in Raisen for the second time in 5 days, creating sensation in the area

Raisen News: रायसेन में पांच दिन के भीतर दूसरी बार मिला नवजात का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायसेन Published by: रायसेन ब्यूरो Updated Mon, 09 Mar 2026 04:45 PM IST
Newborn's body found in Raisen for the second time in 5 days, creating sensation in the area

मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में मानवता को झकझोर देने वाली एक और घटना सामने आई है। यहां सांची रोड स्थित शंकर हॉस्पिटल के सामने एक खाली प्लॉट में नवजात शिशु का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि बीते पांच दिनों के भीतर यह दूसरी बार है जब इसी इलाके के आसपास नवजात का शव मिलने की घटना सामने आई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जब स्थानीय लोगों की नजर खाली प्लॉट की ओर गई तो वहां कुत्ते नवजात के शव को नोंचते नजर आए। यह दृश्य देखकर लोग सन्न रह गए और तुरंत कुत्तों को वहां से भगाने का प्रयास किया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और स्थिति को संभालने की कोशिश की गई।

ये भी पढ़ें-  सड़क निर्माण में लापरवाही पर विधायक सख्त, हथौड़े मारकर परखी मजबूती, गिट्टी उखड़ते ही भड़के

घटना की सूचना मिलने पर समाजसेवी आदर्श तिवारी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि लोगों ने कुत्तों को भगाकर शव को सुरक्षित करने का प्रयास किया। उनके अनुसार यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और अमानवीय घटना है। उन्होंने बताया कि जिस स्थान पर नवजात का शव मिला है, उसके आसपास ही जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज स्थित है। लगभग पांच दिनों पहले भी 100 मीटर दूर ईदगाह चौराहे पर भी एक नवजात बच्चे का शव मिला था, उसको भी कुत्ते द्वारा नोंचा जा रहा था। आज जो शव मिला है उस नवजात के सिर नहीं था, जिसको कुत्ते ने खा लिया था। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि नवजात की मृत्यु होने के बाद दफनाने की जगह रेलवे लाइन के पास दीवाल के पीछे फेंक दिया जाता है। बच्चे के पैर में पूनम और दीपक लिखा है जो कि हॉस्पिटल में नवजात बच्चों की पहचान के लिए लिखा जाता है। फिलहाल मामले की सूचना पुलिस को दे दी है।

हालांकि इस मामले में अभी तक किसी की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और पूरे मामले की जांच की आवश्यकता बताई जा रही है। गौरतलब है कि पांच दिन पहले भी इसी क्षेत्र के पास सांची रोड पर एक खाली प्लॉट में नवजात शिशु का शव मिला था। उस समय भी कुत्ते शव को नोंचते पाए गए थे, जिससे इलाके में भारी आक्रोश और चिंता का माहौल बन गया था। लगातार दूसरी बार ऐसी घटना सामने आने से स्थानीय लोगों में डर और आक्रोश दोनों देखने को मिल रहे हैं। इस तरह की घटनाएं प्रशासनिक निगरानी और अस्पतालों की जिम्मेदारी पर भी सवाल खड़े करती हैं। समाजसेवी आदर्श तिवारी ने मांग की पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी अमानवीय घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Khargone News: ट्रेचिंग ग्राउंड के कचरे में लगी आग, गैस चैंबर बना शहर, धुएं से त्रस्त लोगों ने किया चक्काजाम

09 Mar 2026

लुधियाना में डिवाइडर पर चढ़ी तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर गाड़ी

09 Mar 2026

Nainital: मनोज जोशी डीएसए महासचिव के रूप में खेल प्रतिभाओं को देंगे नई उड़ान

09 Mar 2026

Haldwani: महिला दिवस पर नमामि गंगे और ट्राई क्लब की दौड़, 300 लोगों ने लगाई दौड़

09 Mar 2026

Pithoragarh: डीएम ने किया सीमांत इंजीनियरिंग कॉलेज का निरीक्षण, निर्माण सामग्री की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

09 Mar 2026
विज्ञापन

Pithoragarh: पर्यावरण बटालियन शिफ्ट करने के विरोध में सड़कों पर उतरीं महिलाएं और बच्चे

09 Mar 2026

Video: पीलीभीत में हाईवे पर पलटी स्लीपर बस, 15 से अधिक यात्री घायल

09 Mar 2026
विज्ञापन

फगवाड़ा में पूर्व कैबिनेट मंत्री जोगिन्द्र सिंह मान के आवास पर हुआ महिला दिवस को समर्पित कार्यक्रम

09 Mar 2026

VIDEO: बजट सत्र के पहले दिन सदन के बाहर सड़क पर शुरू हुआ यूकेडी का प्रदर्शन

09 Mar 2026

VIDEO: बजट सत्र शुरू होने से पहले कांग्रेस विधायकों ने किया प्रदर्शन

09 Mar 2026

शहर में बड़ी स्क्रीन के सामने चिपके रहे क्रिकेट प्रेमी, जीत पर झूमकर मनाया जश्न

09 Mar 2026

अमृतसर में श्री अकाल तख्त साहिब की सरपरस्ती में ‘खालसा मार्च’ की शुरुआत

09 Mar 2026

चंडीगढ़ में पंजाब यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट सेंटर पर आरएसएस के विरोध में जुटे छात्रों को ले गई पुलिस

09 Mar 2026

ह्यूमन राइट्स काउंसिल इंडिया के एंटी-करप्शन सेल ने फगवाड़ा में मनाया महिला दिवस

09 Mar 2026

करनाल: पशुपालन, बागवानी तथा अन्य सहायक गतिविधियों को मजबूत करना अत्यंत आवश्यक: कृषि मंत्री

09 Mar 2026

Kinnaur: ऐतिहासिक राउलाने देखने देशभर से पहुंचे हजारों पर्यटक, ब्लॉगर, रिसर्च स्कॉलर

09 Mar 2026

22 मार्च को करनाल की नई अनाज मंडी में बिहार दिवस पर होगा कार्यक्रम...

09 Mar 2026

Video: भारत की जीत पर देर रात शिमला में जश्न, फूटे पटाखे, चली आतिशबाजी

09 Mar 2026

विश्व कप 2026 भारत की झोली में, पटेल नगर में दिखा जीत का उत्साह, जमकर हुई आतिशबाजी

09 Mar 2026

VIDEO: पुराने लखनऊ स्थित मस्जिद ए कूफा से 19वीं रमजान पर निकाला गया ग्लीम का जुलूस

09 Mar 2026

मुरादनगर में दो गुटों में खूनी संघर्ष, जमकर चले लाठी-डंडे और पत्थरबाजी

09 Mar 2026

Sirmour: राजीव बिंदल बोले- मुख्यमंत्री के सिरमौर दौरे पर जो उम्मीदें थी, वह रह गई अधूरी

09 Mar 2026

VIDEO: विश्वकप में भारत की जीत पर चंदौली में युवाओं ने की आतिशबाजी

09 Mar 2026

फगवाड़ा के गांव सपरोड़ में गुरु नानक मिशन नेत्रहीन वृद्ध आश्रम और म्यूजिक एकेडमी का वार्षिक समागम सम्पन्न

09 Mar 2026

T20 World Cup: विश्व कप 2026 भारत की झोली में, टीम इंडिया की शानदार जीत, गौरेला पेंड्रा मरवाही में जश्न

जालंधर में टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की जीत पर मना जश्न

09 Mar 2026

पुष्पा गुजराल साइंस सिटी में सालाना डॉग शो का आयोजन

09 Mar 2026

लुधियाना में टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद जश्न

09 Mar 2026

जीरा में महिला दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

Bengal Protocol Row: 'इस सरकार को खत्म कर देना चाहिए', राष्ट्रपति के अपमान पर भड़के डिप्टी CM विजय शर्मा

09 Mar 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed