Hindi News
›
Video
›
Madhya Pradesh
›
After two months Call records revealed blind murder accused. Police arrested accused from Nashik.
{"_id":"675a6b2c58206a9fef0bf058","slug":"call-records-revealed-the-secret-of-blind-murder-after-two-months-the-accused-was-arrested-from-nashik-the-friend-had-strangled-the-friend-after-the-liquor-party-rewa-news-c-1-1-noi1337-2405571-2024-12-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"Rewa News:400 रुपए के लिए दोस्त ने घोंटा था दोस्त का गला, कॉल रिकॉर्ड ने खोला हत्या का राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewa News:400 रुपए के लिए दोस्त ने घोंटा था दोस्त का गला, कॉल रिकॉर्ड ने खोला हत्या का राज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा Published by: रीवा ब्यूरो Updated Thu, 12 Dec 2024 06:55 PM IST
रीवा के बैकुंठपुर में दो माह पहले एक युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को पकड़ा है। पुलिस के हाथ एक अहम सुराग लगा था जिसके बाद आरोपी युवक को महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया गया। न्यायालय में पेश करके आरोपी को जेल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने स्वयं ही अपने गांव के एक परिचित व्यक्ति को फोन पर मर्डर के बारे में जानकारी दी थी। व्यक्ति ने कॉल रिकार्डिंग करके पुलिस को बताया। फिर बाद में पुलिस ने आरोपी को महाराष्ट्र के नासिक से गिरफ्तार कर लिया।
दो माह पूर्व घर से बरामद हुआ था युवक का शव
घटना रीवा के बैकुंठपुर थाना के डिहिया गांव की है। यहां पर 38 साल के एक युवक उमेश वर्मा का शव उसके ही घर से संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ था। शव बरामद होने के बाद घटना की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया था जिसमें हत्या के बारे में पता चला था।
कॉल रिकार्डिंग से पुलिस को मिली लीड
घटना के डेढ़ माह बाद एक युवक हत्या के बारे में एक कॉल रिकार्डिंग लेकर थाने पहुंचा था। इस कॉल रिकार्डिंग की क्लिप सुनकर पुलिस हैरत में पड़ गई। दरअसल कॉल रिकार्डिंग मृतक उमेश के दोस्त लालता वर्मा की थी। इसमें अपराध बोध के चलते उसने गांव के एक परिचित युवक से गला घोंटकर हत्या करने की बात कबूली थी।
पुलिस की टीम महाराष्ट्र गई
पूरी जानकारी मिलने पर पुलिस की एक टीम महाराष्ट्र के लिए रवाना हुई और आरोपी युवक लालता वर्मा को नासिक से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को रीवा लाया गया। पुलिस की पूछताछ में चौका देने वाला खुलासा हुआ। आरोपी लालता वर्मा के मुताबिक वह अपने परिवार के साथ महाराष्ट्र के पूना में रहता था। पत्नी की तबियत खराब होने के कारण वो झाडफूंक करवाने के लिए, उसे रीवा स्थित अपने गांव डिहिया लेकर आया हुआ था। 7 अक्टूबर को उसकी पत्नि अपने बच्चों के साथ रीवा स्थित अपने मायके चली गई। इधर आरोपी अपने दोस्त उमेश वर्मा के साथ घर पर ही शराब पार्टी करने चला गया।
शराब पार्टी के दौरान दोस्त का गला घोंटा
शराब पार्टी के दौरान शराब खत्म हो गई। उमेश ने आरोपी लालता वर्मा को और शराब लाने के लिए 500 रुपए दिए। वो 100 रूपए की शराब लेकर आया। इसके बाद दोनों ने दोबारा शराब पी। नशे की हालत में उमेश ने अपने दोस्त से बाकी के 400 रूपए वापस मांगे। उसी दौरान दोनों दोस्तों के बीच विवाद हो गया। तभी उमेश वर्मा ने अपने दोस्त लालता वर्मा को लात मार दी। इससे उसके गुप्तांग में चोट लग गई। और वह बेहोश हो गया। कुछ देर के बाद जब वह होश में आया तो उसने उमेश का गला घोंट दिया जिससे उसकी मौत हो गई। हत्या के तीन दिन तक शव कमरे के अंदर ही पड़ा रहा। 10 अक्टूबर को जब उस कमरे से तेज दुर्गन्ध आई, तब लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
आरोपी ने गांव के व्यक्ति से बताई थी हत्या की बात
पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि घटना के बाद से उसे आत्मग्लानि थी। हत्या के बाद वो अपने परिचित व्यक्ति के पास गया। उसे सब कुछ बता दिया। पर परिचित व्यक्ति ने उसकी बात नहीं मानी क्योंकि आरोपी शराब पिए हुआ था। बाद में आरोपी लालता वर्मा अपने परिवार के साथ वापस महाराष्ट्र चला गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।