सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Rewa News: Teacher entered the classroom and brutally beat another teacher

Rewa News: शिक्षक बना शिक्षक का दुश्मन, कक्षा में घुसकर बेरहमी से पीटा, हाथ की उंगली टूटी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा Published by: रीवा ब्यूरो Updated Thu, 31 Jul 2025 06:17 PM IST
Rewa News: Teacher entered the classroom and brutally beat another teacher
शिक्षकों का काम बच्चों को ज्ञान और संस्कार देने का होता है। वहीं, रीवा जिले के गंगेव ब्लॉक अंतर्गत ग्राम आवी में एक शिक्षक खुद शिक्षक के हिंसक व्यवहार का शिकार बन गया। मामला 21 जुलाई का है, जब प्राथमिक विद्यालय आवी में पदस्थ प्रधानाध्यापक दयाशंकर त्रिपाठी ने विद्यालय में ही कार्यरत शिक्षक बाल्मिक प्रसाद तिवारी के साथ बेरहमी से मारपीट कर दी। घटना उस समय हुई जब बाल्मिक तिवारी कक्षा में प्रवेश फार्म से संबंधित कार्य कर रहे थे।

बताया गया कि दयाशंकर त्रिपाठी अचानक कक्षा में पहुंचे और बाल्मिक तिवारी पर हमला बोल दिया। मारपीट इतनी जबरदस्त थी कि शिक्षक की एक उंगली टूट गई और हाथ-पैर के अलावा सीने में गंभीर चोटें आईं। आसपास के लोगों के हस्तक्षेप के बाद किसी तरह शिक्षक की जान बच सकी। घायल अवस्था में तिवारी ने थाने में लिखित शिकायत दी, जिसके आधार पर मामला संज्ञान में लिया गया।

ये भी पढ़ें- कार में जीजा को जिंदा जलाने का प्रयास, असफल हुआ तो मार दी गोली, हैरान कर देगी विवाद की वजह

रीवा कलेक्टर प्रतिभा पाल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला शिक्षा अधिकारी के निर्देशन में जांच टीम गठित की थी। टीम ने विद्यालय जाकर पूछताछ भी की, लेकिन कई दिन बीत जाने के बावजूद न तो जांच रिपोर्ट सार्वजनिक हुई और न ही आरोपी प्रधानाध्यापक के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई की गई।

न्याय न मिलने से आहत पीड़ित शिक्षक बाल्मिक प्रसाद तिवारी ने अब कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर कलेक्टर से गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि यदि उन्हें न्याय नहीं मिलता तो वे इच्छामृत्यु की अनुमति चाहते हैं। शिक्षक का यह दर्द शिक्षा व्यवस्था में प्रशासनिक उदासीनता पर भी बड़ा सवाल खड़ा करता है। पीड़ित शिक्षक अब भी डरे और सहमे हुए हैं। वे उम्मीद कर रहे हैं कि प्रशासन दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगा और उन्हें न्याय दिलाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

खन्ना की गोवर्धन गोशाला में 15 से 16 गायों की मौत

कानपुर में रोटरी क्लब ने सिविल लाइंस में लगाया निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर

31 Jul 2025

Kangra: शक्तिपीठ ज्वालामुखी में श्रावण अष्टमी मेले में छह दिनों तक चढ़ा 25 लाख चढ़ावा, 1 लाख ने किए दर्शन

31 Jul 2025

शहीद ऊधम सिंह को श्रद्धांजलि देने सुनाम पहुंचे हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी

VIDEO: विद्यालय विलय से विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित.... श्रावस्ती सांसद ने लोकसभा में उठाया मुद्दा

31 Jul 2025
विज्ञापन

चरखी-दादरी में रोजगार्डन में नगर परिषद कर्मचारियों कर्मचारियों के बीच चले पत्थर, सरकारी संपत्ति को नुकसान

31 Jul 2025

Una: सप्तमी को मां चिंतपूर्णी के दरबार में उमड़े श्रद्धालु, लगी लंबीं लाइनें

31 Jul 2025
विज्ञापन

Flood Alert: गंगा का जलस्तर बढ़ा, हस्तिनापुर के खेतों में घुसा पानी, डूबने लगी फसलें

31 Jul 2025

Shamli: जबरदस्त बारिश ने गर्मी से दी राहत, लेकिन जलभराव बना परेशानी

31 Jul 2025

चंपावत: 50 से अधिक ग्राम पंचायतों के नतीजे घोषित

31 Jul 2025

यूरिया नहीं मिलने से किसानों में नाराजगी, लगाया आरोप

31 Jul 2025

सोनीपत में आज 18809 अभ्यर्थी देंगे एचटेट की परीक्षा, कड़ी जांच के बाद मिला प्रवेश

31 Jul 2025

हिसार में 36 घंटे में 90 एमएम पानी बरसा, शहर की सड़कें बनी नदियां

31 Jul 2025

मंडी में बुलडोजर कार्रवाई से आहत भाजपा नेता के भाई ने छत से कूदकर दी जान, सौ से ज्यादा अवैध निर्माण किया था ध्वस्त

31 Jul 2025

कुरुक्षेत्र में 15 केंद्रों पर एचटेट परीक्षा शुरू, शाम के सत्र में भी होगी 8858 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

31 Jul 2025

सोनीपत में छुट्टी के दिन खुला निगम कार्यालय, 10 फीसदी छूट पाने के लिए गृहकर जमा कराने पहुंच रहे लोग

31 Jul 2025

झज्जर में बारिश के बीच केंद्रों पर पहुंचे परीक्षार्थी

Jalore: अब कथास्थल को लेकर अड़े अभयदास महाराज, कथा करने से किया इंकार, शिवसेना प्रमुख ने अनुमति पत्र वापस लिया

31 Jul 2025

Meerut: सकौती में पिकअप का एक्सल टूटा, गाड़ी पलटी, मजलिस में जा रहे 15 लोग घायल

31 Jul 2025

काशीपुर में फल मंडी स्थित स्ट्रांग रूम से जारी है मतगणना, 5 प्रधान और 2 बीडीसी पदों के नतीजे घोषित

Meerut: स्कूल वैन हादसे में छात्रा की मौत, घर में पसरा मातम, डीएम और एसएसपी भी पहुंचे

31 Jul 2025

Meerut: मवाना पुलिस ने हत्या के मामले में फरार चल रहे दो आरोपी मुठभेड़ में दबोचे, पैर में गोली लगने से घायल

31 Jul 2025

Khatima: विधायक भुवन कापड़ी ने जिला पंचायत चुनाव में धांधली का आरोप लगाया

कानपुर के मंधना में खाद्य विभाग ने भरे दूध के सैंपल, दूधिए पीपे छोड़ भागे…जांच के बाद होगी कार्रवाई

31 Jul 2025

कानपुर: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के आगमन पर पुलिस मुस्तैद, नगर निगम कर्मी भी सुनिश्चित कर रहे हैं साफ-सफाई

31 Jul 2025

Rain In Saharanpur: रात से बूंदाबांदी, रिमझिम बरस रहे मेघ, गर्मी से मिली राहत

31 Jul 2025

Meerut Sports: सत्यकाम इंटरनेशनल स्कूल में चल रही चार दिवसीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के फाइनल में खिलाड़ियों ने साधा निशाना

31 Jul 2025

कानपुर के शिवराजपुर राम सहाय इंटर कॉलेज में आधार संशोधन केंद्र पर ग्रामीणों की भीड़

31 Jul 2025

उरई में घरों में पहुंचने लगा बाढ़ का पानी, लोग सुरक्षित स्थान पर कर रहे पलायन

31 Jul 2025

चरखी-दादरी में आज 7071 अभ्यर्थी देंगे एचटेट लेवल-2 और 1 की परीक्षा

31 Jul 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed