Hindi News
›
Video
›
Madhya Pradesh
›
Sagar News: Villagers foil attempt of cow smuggling in Sagar district, two arrested
{"_id":"67c1e8869b1554c2750b0a99","slug":"cow-vigilantes-and-police-arrested-two-youths-who-were-trying-to-smuggle-cattle-after-tying-them-with-a-rope-on-a-hill-sagar-news-c-1-1-noi1338-2678268-2025-02-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sagar News: सागर जिले में गौ तस्करी की कोशिश ग्रामीणों ने की नाकाम, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sagar News: सागर जिले में गौ तस्करी की कोशिश ग्रामीणों ने की नाकाम, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Sat, 01 Mar 2025 11:14 AM IST
Link Copied
सागर जिले के नरयावली थाना अंतर्गत पुलिस चौकी जरूवाखेड़ा के क्षेत्र ग्राम तोड़ा में गुरुवार की रात लगभग 9 बजे ग्रामीणों ने मवेशियों को ले जा रहे दो लोगों को पकड़ लिया। घटना की जानकारी ग्रामीणों ने गौ रक्षा संगठन को दी। ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम तोड़ा में बड़ी संख्या में गौवंश को बंद करके रखा गया है और रात में कत्ल खाने भेजने की तैयारी की जा रही है। इसके बाद गौ रक्षा संगठन के लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। तत्काल मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी विद्यानंद यादव और गौ रक्षकों ने घेराबंदी कर दो लोगों को पकड़ लिया। वहीं दो लोग पुलिस वाहन देखकर भाग गए। गौ रक्षा संगठन के युग नामदेव ने बताया कि तोड़ा ग्राम में रस्सी से बांधकर लगभग 19 गौवंश को रखा गया था, जिसकी तस्करी के लिए रात में किसी वाहन से ले जाने की तैयारी थी, जिसकी सूचना मिलने पर जब हम लोग मौके पर पुलिस के साथ पहुंचे तो वाहन का इंतजार कर रहे दो लोगों को पकड़ लिया।
मामले में चौकी प्रभारी विद्यानंद यादव से मिली जानकारी के अनुसार सूचना मिलने पर वरिष्ठ अधिकारी राहतगढ़ एसडीओपी योगेंद्र सिंह और थाना प्रभारी कपिल लक्ष्यकार के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। राहतगढ़ निवासी बडे़ उर्फ आमिर कुरैशी और विलाल कुरैशी को मौके से पकड़ा गया है। उनके पास से एक मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 20 एमडी 3120 को भी जब्त किया गया है। मामले में धारा 469 गोवंश अधिनियम 2004 और 11घ पशु क्रूरता के तहत कार्रवाई कर आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। वहां से न्यायालय ने उन्हें जेल भेज दिया। आरोपियों के कब्जे से छुड़ाए गए गोवंश को नगर पालिका खुरई के पशु वाहन से गौशाला भेजा गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।