बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   MP News: 11 August to Witness Global Online Parthiv Shivling Puja Led by Pandit Pradeep Mishra

11 अगस्त को फिर बनेगा रिकॉर्ड: प्रदीप मिश्रा के आह्वान पर घर-घर बनेंगे पार्थिव शिवलिंग, जुड़ेंगे करोड़ों भक्त

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: सीहोर ब्यूरो Updated Sun, 09 Aug 2026 04:11 PM IST
MP News: 11 August to Witness Global Online Parthiv Shivling Puja Led by Pandit Pradeep Mishra

सावन की शिवरात्रि इस बार भी देश-दुनिया को एक सूत्र में बांधने जा रही है। 11 अगस्त की शाम 7 से 8 बजे तक पंडित प्रदीप मिश्रा के आह्वान पर करोड़ों श्रद्धालु अपने-अपने घरों में पार्थिव शिवलिंग बनाकर भगवान शिव की आराधना करेंगे। सीहोर के प्रसिद्ध कुबेरेश्वरधाम से ऑनलाइन पार्थिव शिवलिंग अभिषेक का आयोजन होगा, जिसमें दुनिया के अलग-अलग हिस्सों से श्रद्धालु जुड़ेंगे।

घर-घर गूंजेंगे हर-हर महादेव के जयकारे
इस एक घंटे के दौरान शहरों की भागदौड़ से लेकर गांवों की गलियों तक भक्तिमय वातावरण दिखाई देने की उम्मीद है। श्रद्धालु घरों में मिट्टी से पार्थिव शिवलिंग बनाकर विधि-विधान से पूजा करेंगे और अभिषेक करेंगे। घर-घर से ‘हर हर महादेव’, ‘जय शिव शंकर’ और ‘श्री शिवाय नमस्तुभ्यं’ के जयकारे गूंजेंगे। आयोजन को श्रद्धालु आस्था और सामूहिक शिवभक्ति का अनूठा स्वरूप मानते हैं।

कुबेरेश्वरधाम से ऑनलाइन होगा अभिषेक
सीहोर के चितावलिया हेमा स्थित निर्माणाधीन मुरली मनोहर एवं कुबेरेश्वर महादेव मंदिर परिसर में कुबेरेश्वरधाम से पंडित प्रदीप मिश्रा ऑनलाइन पार्थिव शिवलिंग अभिषेक करेंगे। इसी के साथ देश-विदेश में श्रद्धालु अपने घरों से इस अनुष्ठान में शामिल होंगे। विठलेश सेवा समिति के अनुसार श्रद्धालु पिछले कई वर्षों से ऑनलाइन माध्यम से इस आयोजन से जुड़ते आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें- 36 घंटे में 400 किमी का सफर, 150 कांवड़िए बमनाला से त्र्यंबकेश्वर के लिए 'डाक कांवड़' लेकर रवाना

पिछले साल 82 करोड़ भक्तों के जुड़ने का दावा
समिति के अनुसार पिछले वर्ष करीब 82 करोड़ शिवभक्तों ने ऑनलाइन पार्थिव शिवलिंग पूजन में सहभागिता की थी। वर्ष 2024 में यह संख्या करीब 73 करोड़ बताई गई थी। इस बार श्रद्धालुओं में पहले से अधिक उत्साह दिखाई दे रहा है। समिति के मीडिया प्रभारी मनोज दीक्षित मामा के अनुसार इस वर्ष एक अरब से अधिक सनातनियों के ऑनलाइन पूजन से जुड़ने का अनुमान है।

सावन में कुबेरेश्वरधाम की ओर बढ़ता आस्था का सैलाब
सावन शुरू होते ही सीहोर के सीवन नदी तट से कुबेरेश्वरधाम तक का मार्ग शिवभक्ति में डूबा हुआ है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु कांवड़ लेकर सीवन नदी पहुंच रहे हैं और पवित्र जल लेकर पैदल धाम की ओर रवाना हो रहे हैं। महिलाएं, बच्चे, युवा और बुजुर्ग भी कांवड़ यात्रियों के साथ शिव के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे हैं।

सीवन तट से धाम तक सेवा और भक्ति का संगम
कांवड़ यात्रियों और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मार्ग में सामाजिक और धार्मिक संगठनों की ओर से जगह-जगह सेवा पंडाल लगाए गए हैं। यहां पेयजल, चाय, नाश्ता, फलाहार और प्रसादी की व्यवस्था की जा रही है। विठलेश सेवा समिति की ओर से कुबेरेश्वरधाम में श्रद्धालुओं के लिए निशुल्क भोजन प्रसादी भी उपलब्ध कराई जा रही है।

ये भी पढ़ें- सावन के दूसरे सोमवार ओंकारेश्वर में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, दो सवारियां करेंगी नगर भ्रमण; होगा महाभिषेक

अब तक 10 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंच चुके
सावन मास में अब तक करीब 10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के कुबेरेश्वरधाम पहुंचकर भगवान शिव का अभिषेक करने की बात सामने आई है। शनिवार को भी डेढ़ लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए इस वर्ष सावन और भादो में 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के धाम पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है।

सीवन से कुबेरेश्वरधाम तक हर कदम में शिवभक्ति
इन दिनों सीवन नदी तट से कुबेरेश्वरधाम तक का पूरा मार्ग मानो शिवमय हो गया है। कहीं कांवड़ यात्रियों के स्वागत में सेवा पंडाल सजे हैं, तो कहीं भजन-कीर्तन के स्वर सुनाई दे रहे हैं। तपती राह में भी श्रद्धालुओं के कदम थम नहीं रहे। हाथों में कांवड़ और जुबां पर महादेव का नाम लिए भक्त लगातार धाम की ओर बढ़ रहे हैं।

11 अगस्त को फिर दिखेगा सामूहिक आस्था का विराट स्वरूप
सावन शिवरात्रि पर होने वाला यह ऑनलाइन आयोजन पूजा का माध्यम नहीं, बल्कि देश-दुनिया में फैले शिवभक्तों को एक साथ जोड़ने वाला धार्मिक अवसर बन चुका है। 11 अगस्त की शाम जब लाखों-करोड़ों घरों में पार्थिव शिवलिंग का अभिषेक होगा, तब सीहोर के कुबेरेश्वरधाम से उठने वाली शिवभक्ति की गूंज एक बार फिर वैश्विक स्तर पर सुनाई देने की उम्मीद है।

 
सीवन तट से धाम तक सेवा और भक्ति का संगम
कुबेरेश्वर धाम पहुंच रहे भक्त
 
सीवन तट से धाम तक सेवा और भक्ति का संगम
सीहोर के कुबेरेश्वरधाम पर उमड़ रहा भक्तों का सैलाब। 
 
सीवन तट से धाम तक सेवा और भक्ति का संगम
लोगों को प्रसादी बांटते भक्त
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

लखनऊ में काकोरी शहीद मंदिर में क्रांतिकारियों का जयघोष

09 Aug 2026

दालमंडी की सड़क चौड़ीकरण के बाद ऐसी दिखेगी, VIDEO

09 Aug 2026

सीएम योगी ने तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ, बोले- ऊर्जा का प्रतीक हमारा युवा

09 Aug 2026

कानपुर देहात: शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी की बंधक बनाकर पिटाई

09 Aug 2026

VIDEO: बदायूं में कांवड़ियों की ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, दो घायल

09 Aug 2026
विज्ञापन

Ajmer: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो पुलिसकर्मियों को मारी टक्कर, ASI गंभीर, ग्रीन कॉरिडोर बनाकर जयपुर रेफर

09 Aug 2026

पिपराइच स्थित मोटेश्वर शिव मंदिर में जल चढ़ाने जाते श्रद्धालु

09 Aug 2026
विज्ञापन

उन्नाव: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दो स्लीपर बसें दुर्घटनाग्रस्त

09 Aug 2026

फतेहपुर में सनसनीखेज वारदात, निजी स्कूल की शिक्षिका की धारदार हथियार से हत्या

09 Aug 2026

मोगा में अकाली दल बादल को बड़ा झटका, कई नामवर नेता ‘वारिस पंजाब दे’ में शामिल

MP: विदेश में पढ़ाई के बाद ग्वालियर लौटीं अनन्या राजे सिंधिया, मां के साथ किए कुलदेवी मांढरे की माता के दर्शन

09 Aug 2026

खन्ना में कांग्रेस की चुनावी बैठक में गुटबाजी के नारे पर बवाल, मीडिया को भी रखा बाहर

नारनौल में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हाफ मैराथन के विजेताओं को किया सम्मानित

जींद के रानी तालाब से शहीदी स्मारक तक निकली तिरंगा यात्रा में उमड़ा देशभक्ति का जज्बा

09 Aug 2026

एनएच-30 पर खड़ा हुआ आड़ा ट्रॉला: आठ किमी लंबा जाम लगा, मरीज को ले जा रही एंबुलेंस भी फंसी; आरटीओ वसूली का आरोप

09 Aug 2026

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नारनौल से राज्य स्तरीय हाफ मैराथन व 'हर घर तिरंगा' अभियान का किया शुभारंभ

मांडोठी में हनुमान जी के धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़, 4 महिलाओं समेत 10 लोगों पर मामला दर्ज

बहादुरगढ़ में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल जारी, 9 से 11 अगस्त तक बढ़ाई हड़ताल

सावन के रविवार व एकादशी पर शिवालयों में जुटी श्रद्धालुओं की भीड़, पानीपत में मंत्रोच्चार से गुंजायमान हुए मंदिर

09 Aug 2026

हांसी पहुंचीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता, छात्रों के आंदोलन को लेकर कांग्रेस-AAP पर साधा निशाना

09 Aug 2026

Ujjain: एकादशी पर बाबा महाकाल की भस्म आरती में उमड़ा आस्था का सैलाब, सूर्य-चंद्रमा और भांग से हुआ विशेष शृंगार

09 Aug 2026

पारिवारिक कलह में ही हुई अशोक की हत्या, चार गिरफ्तार; VIDEO

09 Aug 2026

VIDEO: शिव की ऐसी भक्ति, बारिश में भी जज्बे के साथ बढ़े कांवड़ियों के कदम

09 Aug 2026

VIDEO: जर्जर भवन में पढ़ने के लिए मजबूर बच्चे, हादसे का सताता है डर

09 Aug 2026

कौडियागंज के पास काली नदी पर पुल निर्माण का शिलान्यास, 50 हजार आबादी को लाभ

08 Aug 2026

घर में जन्मी बेटी तो खुशी में पिता रामघाट से 'स्केटिंग कांवड़' लेकर 264 घंटे में 63 किमी चला दंडौती

08 Aug 2026

कानपुर: पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किए गए दो चेन लुटेरे

08 Aug 2026

बाड़मेर में भीषण सड़क हादसा: दो बाइकों की भिड़ंत के बाद ट्रेलर ने युवक को कुचला, 3 की मौत

08 Aug 2026

ऑपरेशन के लिए चिकित्सक पर विधवा से 30 हजार रुपये मांगने का आरोप, VIDEO

08 Aug 2026

लखनऊ: 80 की उम्र में हुनर बना सहारा, पेड़ों पर उकेर रहे भगवान की आकृतियां

08 Aug 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed