सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Sehore news: Drunk youth brandishes sickle after ₹30 dispute, attempt to murder case registered

सीहोर में सनसनी: 30 रुपये के विवाद ने लिया खौफनाक रूप, दराता लेकर सड़कों पर दौड़ा युवक; कई घायल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: सीहोर ब्यूरो Updated Sat, 28 Mar 2026 03:34 PM IST
Sehore news: Drunk youth brandishes sickle after ₹30 dispute, attempt to murder case registered

सीहोर जिले के आष्टा थाना क्षेत्र में महज 30 रुपये के विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। शराब के नशे में धुत एक युवक ने पहले पत्थरों से हमला किया और फिर दराता लेकर सड़कों पर आतंक मचाया। इस घटना ने कानून-व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

शुक्रवार रात करीब 9:30 बजे आदर्श कॉलोनी स्थित एक दुकान पर विवाद शुरू हुआ। आकाश मालवीय सिगरेट खरीदने के लिए बादल मेवाड़ा की दुकान पर पहुंचा था। इसी दौरान 30 रुपये के लेन-देन को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और मौके पर मौजूद बादल सिंह और उसका पुत्र कृष्णा मेवाड़ा भी इसमें शामिल हो गए।

कुछ ही पलों में बहस धक्का-मुक्की में बदल गई। गुस्से में बेकाबू आकाश मालवीय ने मौके पर पड़े पत्थरों से बादल और कृष्णा पर हमला कर दिया, जिससे दोनों घायल हो गए। अचानक हुई इस हिंसा से आसपास मौजूद लोग सहम गए और इलाके में अफरातफरी मच गई।

पढ़ें: आधी रात खेत में भड़की आग: दमोह में पलक झपकते ही तीन एकड़ की फसल खाक, हार्वेस्टर की चिंगारी बनी वजह

नशे में दराता लेकर सड़कों पर मचाया आतंक
पत्थरबाजी के बाद भी आरोपी का गुस्सा शांत नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि वह घर गया और वहां से दराता लेकर वापस लौटा। हॉस्पिटल चौराहे के पास हाथ में धारदार हथियार लेकर घूमते आरोपी को देखकर लोग दहशत में आ गए। उसकी हरकतों से साफ था कि वह किसी बड़ी वारदात की फिराक में था। इस दौरान लोगों ने साहस दिखाते हुए उसे पकड़ने की कोशिश की। झड़प में राजा खान के अंगूठे में गंभीर चोट लग गई। स्थिति बिगड़ती देख गुस्साई भीड़ ने आरोपी की पिटाई कर दी, जिससे वह भी घायल हो गया।

सूचना मिलते ही आष्टा पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में लिया। पुलिस ने आरोपी आकाश मालवीय को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से दराता बरामद किया। घायल राजा खान को सिविल अस्पताल आष्टा में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में सीहोर रेफर किया गया।

हत्या के प्रयास का केस दर्ज
एसडीओपी दामोदर गुप्ता के अनुसार, आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी खुद भी घायल है, इसलिए उसे उपचार के दौरान ही पुलिस हिरासत में रखा गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

अयोध्या: रात 12 बजे से लाइन, फिर भी नहीं मिला गैस सिलिंडर, फूटा लोगों का गुस्सा

28 Mar 2026

सांडों का आतंक: राहगीर और बुजुर्ग परेशान, बोले- रोड पर चलना मुश्किल हो गया

28 Mar 2026

नोएडा एयरपोर्ट में आने वालों का सिलसिला जारी

28 Mar 2026

कानपुर: मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में बेड पर मिला सफाईकर्मी का शव, जांच में जुटी पुलिस

28 Mar 2026

कानपुर: बेटे का मुंडन न करा पाने से आहत मां ने फंदा लगाकर दी जान, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

28 Mar 2026
विज्ञापन

गुरुहरसहाए से सटे गांव हजारा सिंह वाला घर से चुराई बाइक, सीसीटीवी कैमरे में वारदात कैद

Chhatarpur: महिला की आवाज और रुका मंत्री का काफिला, दिलीप अहिरवार ने कार्यकर्ताओं संग बुझाई आग

28 Mar 2026
विज्ञापन

Jodhpur: महिलाओं से टकराने के बाद शुरू हुआ बवाल, जोधपुर में दो समुदाय के बीच पथराव और तनाव

28 Mar 2026

Ujjain: अखाड़ा परिषद का बड़ा एलान, हरिद्वार से निकलेगी गंगाजल यात्रा, गंगा दशहरा पर महाकाल का होगा जलाभिषेक

28 Mar 2026

Ujjain News: दिव्य श्रृंगार में सजे महाकाल, भस्म आरती में दिखा अलौकिक रूप, दरबार में गूंजा जयकारा

28 Mar 2026

Meerut: राष्ट्रीय कला रंग भारती एवं लहर नाट्य मंच ने दिखाया नाटक बर्फ का मंचन

28 Mar 2026

Meerut: शिवांगी संगीत महाविद्यालय द्वारा 'त्रिदिवसीय कथक कार्यशाला' का आयोजन

28 Mar 2026

Meerut: शीश का दारी समर्पण चैरिटेबल ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाई गई रामनवमी, परिसर को गुब्बारों और फूलों से सजाया

28 Mar 2026

Meerut: एटीएस की बड़ी कार्रवाई, मेड इन चाइना गेटवे से संचालित अवैध टेलीफोन एक्सचेंज पकड़ा, छह गिरफ्तार

28 Mar 2026

अलीगढ़ में पत्नी से नाराज पति सिलिंडर में आग लगाकर हुआ फ़रार

27 Mar 2026

राम नाम मंदाकिनी शोभायात्रा समिति ने किया आयोजन, VIDEO

27 Mar 2026

अलीगढ़ में कनवरीगंज के श्री दुर्गा महारानी मंदिर से कड़ी सुरक्षा के बीच निकली परंपरागत शोभायात्रा

27 Mar 2026

तेलियानाला घाट पर नाविकों के दो गुटों में हिंसक झड़प, VIDEO

27 Mar 2026

केदारनाथ यात्रा: डीएम विशाल मिश्रा ने किया जवाड़ी बाईपास का स्थलीय निरीक्षण, अवैध रूप से दुकान लगाने का भी लिया संज्ञान

27 Mar 2026

ग्रेटर नोएडा: औद्योगिक सेक्टर साइट-4 में दो माह से बनकर तैयार है वेडिंग जोन, नहीं हुआ आवंटन

27 Mar 2026

फरीदाबाद: सागर के ऑल राउंड प्रदर्शन से सेमीफाइनल में पहुंचा आरपीसीए

27 Mar 2026

राम दरबार पूजन और प्रभु श्रीराम जन्मोत्सव का स्मरण; VIDEO

27 Mar 2026

कोडिन कफ सिरप प्रकरण में फरार प्रशांत उपाध्याय उर्फ लड्डू के घर बजी डुगडुगी, VIDEO

27 Mar 2026

जूडो-कराटे में काशी की खुशी, दिव्या, सुरभि, सौम्या, अंशिका राय और श्वेता को मिला पहला स्थान; VIDEO

27 Mar 2026

काशी में नित्या पाठक का हुआ नागरिक अभिनंदन, VIDEO

27 Mar 2026

श्री काशी विश्वनाथ धाम में हवन, कलश एवं कन्या पूजन संपन्न; VIDEO

27 Mar 2026

राम रमापति बैंक का 10 दिवसीय 99वां वार्षिकोत्सव शुरू, VIDEO

27 Mar 2026

राम रमापति बैंक से लिया रामनाम कर्ज, VIDEO

27 Mar 2026

दिल्ली: एमसीडी सदन में गैस सिलिंडर के मुद्दे पर हंगामा, आप पार्षदों का प्रदर्शन

27 Mar 2026

VIDEO: ऋषिकेश जा रहे ट्रक में सीएनजी के सिलिंडर से हुआ गैस रिसाव, मचा हड़कंप

27 Mar 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed