{"_id":"67c140871a16e197bf0d5989","slug":"dead-body-of-kalari-employees-found-hanging-incident-in-arjhula-colony-was-posted-in-damini-mines-shahdol-news-c-1-1-noi1220-2675257-2025-02-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shahdol News: शहडोल में कलारी कर्मचारी ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol News: शहडोल में कलारी कर्मचारी ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Fri, 28 Feb 2025 01:50 PM IST
शहडोल के खैरहा थाना क्षेत्र के अर्झुला कालोनी में एक कलारी कर्मचारी ने घर का दरवाजा बंद कर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी ने बंद दरवाजे को तुड़वाकर शव को अपने कब्जे में लेते हुए पीएम की कार्रवाई के लिए अस्पताल भिजवाया है। कर्मचारी दामिनी माइंस में कार्यरत था।
जानकारी के अनुसार खैरहा थाना क्षेत्र के दामिनी माइंस में कार्यरत कलारी कर्मचारी राकेश यादव पिता उमाकांत यादव (30) का फंदे में लटकता हुआ शव उसके घर में मिला है। घटना के समय पत्नी और बच्चे पड़ोस में रिश्तेदार के घर गए हुए थे। पत्नी जब घर लौटी तो घर का दरवाजा अंदर से बंद मिला, इसके बाद पत्नी ने राकेश को आवाज दी, लेकिन दरवाजा नहीं खुला।
राकेश की पत्नी को कुछ संदेह हुआ और उसने आस पड़ोस के लोगों को बुलवाकर कमरे के रोशनदान से अंदर दिखवाया तो राकेश फंदे पर लटका हुआ था। इसके बाद पत्नी मौके पर ही बेहोश हो गई, घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी है। जानकारी लगते ही थाना प्रभारी दिलीप सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच पड़ताल कर रहे हैं।
थाना प्रभारी ने बताया कि मौके पर पहुंच कर देखा गया तो दरवाजा अंदर से बंद था। फंदे में रकेश का शव लटका हुआ था। स्थानीय लोगों की मदद से दरवाजे को तुड़वाया गया है। पंचनामा कार्रवाई कर शव को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। पोस्टमार्टम के लिए शव को अस्पताल भिजवाया गया है। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज किए हैं, जिसमें यह बात सामने आई है कि राकेश को अनुकंपा नियुक्ति मिली थी। उसका एक वर्ष का एक पुत्र है। अभी कुछ साल पहले ही राकेश ने नौकरी ज्वॉइन की थी।
खैरहा थाना प्रभारी दिलीप सिंह ने बताया कि कलारी कर्मचारी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। मामले पर मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी अभी परिजनों के बयान दर्ज किए गए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।