बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Tragic death of two friends who went to bathe in the Sindh River; live video surfaces.

Shivpuri News: सिंध नदी में नहाने गए दो दोस्तों की दर्दनाक मौत, लोगों ने रेत खनन के गड्ढों को बताया वजह

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: शिवपुरी ब्यूरो Updated Sun, 05 Jul 2026 07:47 PM IST
Tragic death of two friends who went to bathe in the Sindh River; live video surfaces.

जिले के कोलारस विधानसभा क्षेत्र के ग्राम साखनौर स्थित सिंध नदी में रविवार को नहाने गए दो युवकों की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने नदी में कथित अवैध रेत उत्खनन और उससे बने गहरे गड्ढों को लेकर प्रशासन पर सवाल खड़े किए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जाती, तो शायद यह हादसा टाला जा सकता था।

जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान गोपाल शर्मा पुत्र प्रदुम शर्मा और कल्लू पठान पुत्र बाबू पठान, दोनों निवासी कोलारस के रूप में हुई है। रविवार को दोनों युवक ग्राम साखनौर स्थित सिंध नदी में नहाने पहुंचे थे। इसी दौरान वे नदी के गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद दोनों युवकों के शव नदी से बाहर निकाले गए।

ये भी पढ़ें- शिवपुरी बनेगा भारत का नया डिफेंस हब, 2500 करोड़ की फैक्ट्री में बनेंगे मिसाइल, हथियार और गोला-बारूद

हादसे की खबर मिलते ही दोनों परिवारों में मातम छा गया। जिला अस्पताल और पोस्टमार्टम हाउस के बाहर परिजनों और परिचितों की भीड़ जमा हो गई। पूरे कोलारस क्षेत्र में इस घटना को लेकर शोक का माहौल है। घटना के बाद ग्रामीणों और स्थानीय लोगों ने सिंध नदी में लंबे समय से चल रहे कथित अवैध रेत उत्खनन पर सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि नदी से लगातार रेत निकालने के कारण कई स्थानों पर गहरे गड्ढे बन गए हैं। ये गड्ढे सामान्य रूप से दिखाई नहीं देते और इनमें उतरने वाला व्यक्ति अचानक गहरे पानी में चला जाता है, जिससे हादसे होने की आशंका बढ़ जाती है।

हालांकि, प्रशासन की ओर से अभी यह पुष्टि नहीं की गई है कि इस हादसे का सीधा संबंध अवैध रेत उत्खनन से है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटना के सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सिंध नदी में कथित अवैध रेत उत्खनन की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही नदी के संवेदनशील और गहरे स्थानों पर चेतावनी बोर्ड लगाने तथा सुरक्षा के इंतजाम करने की भी मांग उठाई है। दो युवकों की दर्दनाक मौत ने एक बार फिर नदी सुरक्षा और कथित अवैध रेत उत्खनन को लेकर गंभीर बहस छेड़ दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO: इमाम हुसैन विश्वविद्यालय की स्थापना की मांग सहित कई मुद्दों पर हुई चर्चा

05 Jul 2026

VIDEO : "यूपी में है टोपी लाल, दलितों के हक करे हलाल" सपा पर निशाना साध लोजपा ने भरी चुनावी हुंकार

05 Jul 2026

वाराणसी में कथित करोड़ों की निवेश ठगी पर पुलिस का एक्शन, VIDEO

05 Jul 2026

कानपुर में सांपों की जबरदस्त जंग, कोबरा-अजगर की लड़ाई देख सहमे ग्रामीण

05 Jul 2026

Sirmour: पांवटा साहिब में पंडित दीनदयाल उपाध्याय महा प्रशिक्षण अभियान का समापन, सांसद सुरेश कश्यप ने किया संबोधन

05 Jul 2026
विज्ञापन

Kullu: बांका स्कूल कार्यक्रम के तहत बशौणा प्राथमिक विद्यालय का सौंदर्यकरण, टीचर होम कमेटी की पहल

05 Jul 2026

जयकारों के बीच शीतला धाम का आषाढ़ मेला शुरू, भक्तों की उमड़ी भीड़

05 Jul 2026
विज्ञापन

दोपहर में बदरा छाए, लोगों को मिली गर्मी से राहत

05 Jul 2026

Rain In MP: पूरे वेग से बह रहा महादेव का ये झरना, 50 फीट ऊंचाई से गिर रहा; मनमोहक दृश्य बना आकर्षण का केंद्र

05 Jul 2026

VIDEO: शाहजहांपुर में ठगी के पीड़ित चार लोग पानी की टंकी पर चढ़े, कार्रवाई की मांग

05 Jul 2026

तेज धूप के बाद बदला मौसम, दोपहर से शुरू हुई बारिश; रातभर बरसात के आसार

05 Jul 2026

बागपत: झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खिले, उमस भरी गर्मी से मिली राहत

05 Jul 2026

Una: महासभा की बैठक में नशा मुक्ति अभियान और दिल्ली धरने का एलान, 11-12 जुलाई को बड़ा प्रदर्शन

05 Jul 2026

हाथरस में पुलिस वर्दी पहनने वाले चौकीदार पर केस दर्ज

05 Jul 2026

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में जेल में पांच आरोपियों से पूछताछ

05 Jul 2026

बोन मैरो ट्रांसप्लांट की नवीन तकनीक पर हुआ मंथन! रेडिसन में जुटे विशेषज्ञ

05 Jul 2026

बिजली, पानी की समस्या को लेकर धरने पर बैठे मेडिकल कालेज के छात्र; VIDEO

05 Jul 2026

ढाबे के पास फायरिंग का मुख्य आरोपी व 25 हजार इनामी शानू हाथरस में गिरफ्तार

05 Jul 2026

Bilaspur: प्राथमिक शिक्षक संघ की न्याय यात्रा 11 जुलाई से शुरू, कांगड़ा से शिमला तक पदयात्रा और 26 जुलाई को धरना

05 Jul 2026

CG: पद्म विभूषण तीजन बाई को अंतिम विदाई, कई जनप्रतिनिधियों ने दी श्रद्धांजलि

05 Jul 2026

रानीपुर चौराहे के पास अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी, VIDEO

05 Jul 2026

खराब बिजली का खंभा हटाया, नया लगाने की मांग; VIDEO

05 Jul 2026

अमृतसर: अकाल तख्त साहिब की छत्रछाया में एकजुट होने का आह्वान, मंजी साहिब में जुटीं पंथिक जत्थेबंदियां

05 Jul 2026

Rajasthan: PM Modi ने राष्ट्र को समर्पित की Pachpadra Refinery, जानिए क्यों है यह भारत के लिए गेम चेंजर

05 Jul 2026

VIDEO: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन बोले- 2027 जीत के पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़कर हैट्रिक बनेगी

05 Jul 2026

VIDEO: बदायूं में किशोरी की हत्या, मक्के के खेत में मिला शव

05 Jul 2026

महादेव मंदिर में चोरी: नकाबपोश बदमाश 20 तोला चांदी का त्रिपुंड और मुकुट ले उड़ा, CCTV में कैद वारदात

05 Jul 2026

कानपुर में अतिक्रमण हटाओ अभियान, बुलडोजर कार्रवाई के बीच दरोगा ने दुकानदार को जड़ा तमाचा

05 Jul 2026

नारनौल में सफाई अभियान चलाकर मनाया स्वच्छ भारत मिशन के कार्यकारी चेयरमैन सुभाष चंद्र का जन्मदिन

जलालाबाद में भीषण गर्मी के बीच मतदान को लेकर उत्साह, लंबी कतारों में लगे मतदाता

विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed