{"_id":"6a4a151f8efd5cdbc90e50aa","slug":"video-rama-mathara-caugdhhava-cara-mamal-ma-jal-ma-paca-aarapaya-sa-pachhatachha-2026-07-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में जेल में पांच आरोपियों से पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में जेल में पांच आरोपियों से पूछताछ
रामनगरी अयोध्या स्थित राम मंदिर में दान गबन मामले की जांच के लिए रविवार को विवेचना टीम जिला कारागार पहुंची। विवेचक आशुतोष तिवारी एंटी करप्शन कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद जिला कारागार पहुंचे। जेल में बंद पांच आरोपियों से पूछताछ शुरू की।
विवेचक ने आरोपियों से पूछताछ की अनुमति के लिए शनिवार को न्यायालय में आवेदन किया था। इसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया। इसके बाद वह जिला जेल पहुंचे। पूछताछ के दौरान दान की रकम के गबन, धन के लेन-देन, रकम के बंटवारे और अन्य संदिग्ध पहलुओं से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाई जा रही है।
जांच टीम आरोपियों के बयानों का मिलान अब तक एकत्र साक्ष्यों और दस्तावेजों से भी कर रही है। इस पूछताछ से मामले में कुछ नए और महत्वपूर्ण सुराग मिल सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।