Hindi News
›
Video
›
Madhya Pradesh
›
joy of having a son turned into mourning; a young woman was shot during celebratory firing in Mavai village.
{"_id":"69aff4a84ad0ffa7ed0b38ab","slug":"the-joy-of-having-a-son-turned-into-mourning-a-young-woman-was-shot-during-celebratory-firing-in-mavai-village-sidhi-news-c-1-1-noi1337-4033356-2026-03-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sidhi News: बेटा होने की खुशी बनी मातम मे बदली, मवई गांव में हर्ष फायरिंग के दौरान युवती को लगी गोली; मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sidhi News: बेटा होने की खुशी बनी मातम मे बदली, मवई गांव में हर्ष फायरिंग के दौरान युवती को लगी गोली; मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी Published by: सीधी ब्यूरो Updated Tue, 10 Mar 2026 04:56 PM IST
सीधी जिले के चुरहट थाना क्षेत्र से बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां बेटे के जन्म की खुशी में की जा रही हर्ष फायरिंग एक युवती की जान ले बैठी। मवई गांव में सोमवार रात आयोजित कार्यक्रम के दौरान चली गोली 20 वर्षीय युवती के पेट में जा लगी, जिससे उसकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, मवई गांव निवासी सनी सिंह के यहां बेटे का जन्म हुआ था। सोमवार रात करीब 8 बजे नवजात शिशु को घर लाने के बाद परिवार में खुशी का माहौल था और इसी दौरान कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम के दौरान कुछ लोग खुशी में हर्ष फायरिंग कर रहे थे। इसी बीच अचानक चली एक गोली वहां मौजूद 20 वर्षीय युवती रितिका सिंह के पेट में जा लगी। गोली लगते ही कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। परिजन और ग्रामीण तुरंत घायल रितिका को इलाज के लिए रीवा के संजय गांधी मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टरों ने उपचार के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया।
बताया जा रहा है कि मृतिका रितिका सिंह रीवा जिले के किसी गांव की रहने वाली थी और अपनी बड़ी बहन के घर मवई आई हुई थी। इसी दौरान यह दर्दनाक हादसा हो गया, जिससे पूरे गांव में शोक का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही चुरहट थाना पुलिस सक्रिय हो गई और मामले की जानकारी जुटाने में लग गई है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि फायरिंग किसने की और गोली किस हथियार से चली।
थाना प्रभारी चुरहट दीपक सिंह बघेला ने बताया कि युवती अपनी बहन के घर आई हुई थी और हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लगने से घायल हो गई थी। उसे रीवा के संजय गांधी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि जैसे ही केस डायरी चुरहट थाने में प्राप्त होगी, मामले की विधिवत जांच शुरू की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।