{"_id":"6787df054bf7851ed9089578","slug":"video-of-fight-in-pooja-park-of-sidhi-city-went-viral-6-7-people-together-beat-him-up-sidhi-news-c-1-1-noi1337-2525680-2025-01-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sidhi News: पूजा पार्क में मारपीट का वीडियो हुआ वायरल, 6-7 लोगों ने मिलकर की पिटाई; पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sidhi News: पूजा पार्क में मारपीट का वीडियो हुआ वायरल, 6-7 लोगों ने मिलकर की पिटाई; पुलिस जांच में जुटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी Published by: सीधी ब्यूरो Updated Wed, 15 Jan 2025 10:04 PM IST
Link Copied
सीधी शहर के पूजा पार्क में मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में मारपीट हो रही है। जहां बेरहमी के साथ दो लोगों को 6 से 7 लोगों ने मिलकर पीट दिया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दरअसल, यह पूरा मामला सीधी शहर के स्मार्ट सिटी के नाम पर बने पूजा पार्क का है। जहां स्मार्ट सिटी की तर्ज पर पार्क का निर्माण कराया गया है। शाम 5 बजे के बाद यहां सैकड़ों की संख्या में युवक युवतियों के साथ वृद्ध भी घूमने के लिए आते हैं।
वायरल वीडियो कल मंगलवार की शाम 5 बजे का बताया गया है। जहां कुछ युवकों के द्वारा मारपीट की जा रही है। लाठी, डंडे लात, घूसों के साथ मारपीट करते हुए वीडियो में युवक साफ तौर पर दिखाई दे रहे हैं। हालांकि यह किस वजह से मारपीट हुई है, इस बात का अंदाजा नहीं लगाया जा सका है। लेकिन मारपीट के दौरान सैकड़ों लोग आसपास में खड़े थे, जहां उन्होंने बीच बचाव किया है और दोनों पक्षो को अलग किया है। वहीं पूरे मामले को लेकर थाना प्रभारी कोतवाली अभिषेक उपाध्याय ने जानकारी देते हुए बताया कि मारपीट का वीडियो वायरल हुआ है। लेकिन किसी भी पक्ष के द्वारा थाने में शिकायत नहीं दर्ज कराई गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।