बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   A constable posted in Panna committed suicide by hanging himself in the forest; the police are

Tikamgarh News: पन्ना में पदस्थ आरक्षक ने भड़रा के जंगल में फांसी लगाकर दी जान, क्या हो सकती है वजह? जांच शुर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़ Published by: टीकमगढ़ ब्यूरो Updated Tue, 07 Jul 2026 12:13 PM IST
A constable posted in Panna committed suicide by hanging himself in the forest; the police are
पन्ना जिले में पदस्थ एक पुलिस आरक्षक द्वारा टीकमगढ़ जिले के भड़रा जंगल में फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची तथा जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, मृतक आरक्षक सोनू खटीक टीकमगढ़ जिले के जतारा नगर का निवासी था और वर्तमान में पन्ना जिले के धर्मपुरा थाने में पदस्थ था। परिजनों के अनुसार, वह पन्ना से टीकमगढ़ आया था और वहां से जतारा की ओर जा रहा था। इसी दौरान टीकमगढ़-जतारा मार्ग पर स्थित भड़रा के जंगल में उसने कथित रूप से पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल सर्चिंग अभियान चलाया। तलाश के दौरान जंगल में एक पेड़ से आरक्षक का शव लटका मिला। मौके पर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए क्षेत्र को सुरक्षित किया और एफएसएल टीम को जांच के लिए बुलाया।

टीकमगढ़ के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह कुशवाहा ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव बरामद किया गया। इस मामले में मजना पुलिस चौकी में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि मंगलवार सुबह शव का पोस्टमार्टम जिला चिकित्सालय में कराया जाएगा, जिसके बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।
एफएसएल अधिकारी प्रदीप यादव ने बताया कि घटनास्थल के निरीक्षण के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु या संघर्ष के निशान नहीं मिले। मृतक की कार सड़क किनारे खड़ी मिली, जबकि शव जंगल के भीतर एक पेड़ से लटका हुआ था। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।

ये भी पढ़ें- Indore: बैंक अधिकारी ने गर्लफ्रेंड के लिए पत्नी को मारा, कोबरा के दांतों ने खोल दिया हत्या का राज; जानें कहानी

एफएसएल अधिकारी के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक कारणों से जुड़ा हुआ लग रहा है। हालांकि, अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। पुलिस सभी संभावित पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है। साथ ही मृतक के परिजनों और परिचितों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं, ताकि घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।
फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के अन्य तथ्यों का इंतजार कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही आत्महत्या के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

जाैनपुर में महिला को तीन हिस्सों में काट डाला, VIDEO

07 Jul 2026

VIDEO: अवैध निर्माण पर गरजी जेसीबी, प्रशासन और नगर निगम की टीम ने वर्कशॉप लाइन से ठंडी सड़क तक हटाया अतिक्रमण

07 Jul 2026

भिन्न भार वर्गों में बॉक्सिंग टीम का चयन किया, VIDEO

07 Jul 2026

सोनभद्र में राम मंदिर चढ़ावा मामले की कराई जाए न्यायिक जांच, VIDEO

07 Jul 2026

गाजीपुर में बाढ़ से निपटने की तैयारियों की दी जानकारी, VIDEO

07 Jul 2026
विज्ञापन

छात्रों का रोजगार व शिक्षा मुद्दे पर जागरूक होना जरूरी, VIDEO

07 Jul 2026

मतदान केंद्रों के प्रस्तावित स्थानांतरण पर कांग्रेस ने जताई आपत्ति, VIDEO

07 Jul 2026
विज्ञापन

देश का नंबर वन जेवलिन थ्रोवर, लेकिन घर तक नहीं पहुंची पक्की सड़क; VIDEO

07 Jul 2026

वीआईपी पार्टी की महासचिव अंजू बिन्द हाउस अरेस्ट, VIDEO

07 Jul 2026

सीओ और ट्रैफिक प्रभारी ने बच्चों को बताए सड़क सुरक्षा के नियम, VIDEO

07 Jul 2026

Video: मां उल्का लायंस ने जमाया एसजीपीएल की ट्रॉफी पर कब्जा

06 Jul 2026

Video: बगावत करने वाले विधायक को बचाया, अपनी बात रखने पर हमारे खिलाफ कर दी एकतरफा कार्रवाई

06 Jul 2026

कानपुर: छात्राओं ने एक पेड़ मां के नाम लगाने की शपथ ली

06 Jul 2026

Haridwar: मनसा देवी मंदिर के पुजारियों ने ली चढ़ावे का दुरुपयोग नहीं करने की शपथ

06 Jul 2026

कानपुर: पुलिस ने मोबाइल चोर गिरोह के पांच शातिरों को दबोचा

06 Jul 2026

कानपुर: कर वसूली पूरी, सुविधाएं शून्य नगर निगम पर भड़के व्यापारी

06 Jul 2026

VIDEO: जमीन के विवाद में डीएम के सामने भिड़े दो पक्ष, एसडीएम को दिए जांच के निर्देश

06 Jul 2026

Indore News: दोस्तों से उधार लेकर बनाई फिल्म 'हमारी रामलीला', अब विदेशों में मचा रही धूम

06 Jul 2026

एम्स में 460 से अधिक फैकल्टी पदों पर हुईं नियुक्तियां, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी गति

06 Jul 2026

Railway News: मुंबई-पुणे रूट पर भारी बारिश का कहर, स्वर्णमंदिर मेल बामनिया में अटकी, कई ट्रेनें डायवर्ट

06 Jul 2026

Meerut: पति-पत्नी के दोहरे हत्याकांड में दोषी समीर को उम्रकैद की सजा, 50 हजार जुर्माना

06 Jul 2026

शुक्लागंज: नवीन गंगा पुल पर हुआ गड्ढा, दिख रही सरिया, हादसे का खतरा

06 Jul 2026

Meerut: मिठाई कम देने का विरोध करने पर ग्राहकों के साथ मारपीट का मामला, घायलों के पक्ष में गुर्जर समाज ने भरी हुंकार, आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

06 Jul 2026

Meerut: कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं को लेकर सरधना तहसील पहुंचे भाकियू धनसिंह कोतवाल के कार्यकर्ता, सौंपा ज्ञापन

06 Jul 2026

Meerut: गृहकर शिविर में भवन स्वामियों ने जमा किया कर

06 Jul 2026

Meerut: वन महोत्सव के तहत नगर पंचायत ने शुरू किया पौधारोपण अभियान, 1200 पौधे लगाए

06 Jul 2026

Meerut: शिक्षा मेले में विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन

06 Jul 2026

Meerut: लायंस क्लब मेरठ शिवम की पूल पार्टी में सदस्यों ने की खूब मस्ती

06 Jul 2026

Meerut: एसडी सदर में चल रही हॉकी प्रतियोगिता का हुआ समापन, फाइनल मैच में एसडी-ब्लू ने डीएवी सदर को हराया

06 Jul 2026

अविद्युतीकृत क्षेत्र में घर बता कनेक्शन के लिए मांगे 82 हजार, डीएम से लगाई गुहार

06 Jul 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed