सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   A dumper truck and a tractor-trailer collided; two people were injured.

Tikamgarh News: अस्पताल चौराहे पर तेज रफ्तार डंपर और ट्रैक्टर की टक्कर, दो लोग हुए घायल; उपचार जारी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़ Published by: टीकमगढ़ ब्यूरो Updated Sat, 10 Jan 2026 04:10 PM IST
A dumper truck and a tractor-trailer collided; two people were injured.

टीकमगढ़ शहर के व्यस्त अस्पताल चौराहे पर गुरुवार सुबह करीब 6 बजे एक सड़क हादसा हो गया। झांसी रोड की ओर से आ रहे ट्रैक्टर को पीछे से तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में ट्रैक्टर पर सवार दो लोग घायल हो गए, जिन्हें तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घायलों की पहचान अशोक रैकवार और बृजकिशोर यादव के रूप में हुई है। घायल बृजकिशोर यादव ने बताया कि वह अपने साथी अशोक रैकवार के साथ झांसी रोड से ट्रैक्टर लेकर टीकमगढ़ आ रहे थे। ट्रैक्टर में टमाटर भरे हुए थे, जिन्हें शहर में बेचने के लिए लाया जा रहा था। इसी दौरान जब वे अस्पताल चौराहे पर पहुंचे, तभी पीछे से आए डंपर ने अचानक ट्रैक्टर को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों ट्रैक्टर से गिरकर घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत डायल-112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही 112 वाहन मौके पर पहुंचा और दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

घायलों को अस्पताल पहुंचाने में 112 के पायलट जहीर खान और पुलिसकर्मी राघवेंद्र की अहम भूमिका रही। दोनों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया, जहां उन्हें भर्ती कर उपचार शुरू किया गया।

ये भी पढ़ें- Omkareshwar News: ओंकारेश्वर फ्लोटिंग सोलर प्लांट क्षेत्र नो-मैन्स लैंड घोषित, नाव संचालन पर प्रतिबंध; मछुआरों में आक्रोश

ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. मनोज गुप्ता ने बताया कि दोनों घायलों की हालत फिलहाल स्थिर है। उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई है, हालांकि एहतियात के तौर पर चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को राहत मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसे के कारण कुछ समय के लिए अस्पताल चौराहे पर यातायात प्रभावित रहा, जिसे बाद में सामान्य कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

अलीगढ़ में सुबह से खिली धूप, शीत लहर से कुछ मिली राहत

10 Jan 2026

Ujjain News: महाकाल वन में पहली बार अंतराष्ट्रीय भव्य महाकाल महोत्सव, जानिए क्या रहेगा खास

10 Jan 2026

अमृतसर में लूट के आरोपियों को देहात पुलिस ने एनकाउंटर के बाद किया गिरफ्तार

10 Jan 2026

झांसी मंडल की आशा कार्यकर्ताओं का मंडलायुक्त दफ्तर पर हल्ला बोल

10 Jan 2026

झांसी: मंत्री का करीबी बता ठगी करने वाला गिरफ्तार, दो साल से दे रहा था पुलिस को चकमा

10 Jan 2026
विज्ञापन

कानपुर: विवाद के बाद युवक ने फंदे से लगकर दी जान, चार साल से महिला मित्र के साथ रह रहा था मृतक

10 Jan 2026

Kota News: हिस्ट्रीशीटर को पकड़ने पहुंची पुलिस पर फायरिंग, दोनों तरफ से चली गोलियां, कार छोड़कर भागा आरोपी

10 Jan 2026
विज्ञापन

Ujjain News: बकाया बिल का समाधान समझा रहे थे कर्मचारी, किसान को आया गुस्सा, लाठी-डंडों से किया हमला

10 Jan 2026

झांसी: महिला चालक की हत्या करने वाला मुठभेड़ में घायल, जानकारी देतीं एसपी सिटी प्रीति सिंह

10 Jan 2026

Barwani News: शोक में डूबा कासेल, प्रेरणा बच्चन की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसमूह, पिता बच्चन ने दी मुखाग्नि

10 Jan 2026

Ghaziabad: प्रभारी मंत्री असीम अरुण ने ब्लेड से खुरचा कार के शीशे पर लिखा VIP

10 Jan 2026

अंतिम चरण में है गंगा बैराज फोरलेन का कार्य, जल्द चालू होगा यातायात

10 Jan 2026

नवीन गंगा पुल पर एक घंटे जाम से जूझे लोग, फंसी एंबुलेंस

10 Jan 2026

बीएसएनएल की केबल बचाने के लिए घुमाव देकर पाइप लाइन की खोदाई शुरू

10 Jan 2026

बड़ी संख्या में गोवंश के मृत मिलने पर भड़के संगठन, प्रदर्शन

09 Jan 2026

जीएसटी ट्रिब्यूनल में अंग्रेजी में दाखिल करने होंगे सभी दस्तावेज

09 Jan 2026

बिना संकेतक पुलिया तोड़ रही पोकलैंड, जोखिम में राहगीरों की जान

09 Jan 2026

कोहरे में किलर बन रहे सड़क पर बिखरे सीमेंट के भारी भरकम पाइप

09 Jan 2026

हर साल होती मड़ेपुर माइनर की सफाई, पर पानी वर्षों से नहीं आया

09 Jan 2026

इंसानों की बस्ती में अंधेरा कायम, सूनसान रास्तों पर रोशनी

09 Jan 2026

बिना 'दिल' के धड़क रहा जामुन का पेड़ , बरसों से अंदर से पूरा खोखला, फिर भी हर साल देता है मीठे फल

09 Jan 2026

कड़ाके की ठंड में बाजार की बेरुखी ने तोड़ी किसानों की कमर

09 Jan 2026

रिंद नदी की अविरल धारा देख किसानों के खिले चेहरे, रबी की फसलों के लिए संजीवनी बना पानी

09 Jan 2026

अलाव के लिए जंगलों की कटाई, दूर से लकड़ियां ला रहीं ग्रामीण महिलाएं

09 Jan 2026

कड़ाके की ठंड और लाचारी : मचान पर जागकर फसल बचाने को मजबूर किसान

09 Jan 2026

भीषण ठंड में झुलसे परवल व कुंदरू के पत्ते, खेतों में पसरा सन्नाटा

09 Jan 2026

पहेवा गांव में कल से गूंजेगी श्रीराम कथा

09 Jan 2026

बिना सूचना लखनऊ में उतारा विमान, कंपनी पर एक करोड़ की मानहानि का दावा; VIDEO

09 Jan 2026

प्रभारी मंत्री बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था में नई क्रांति लाएगा वीबी जी राम जी

09 Jan 2026

आशाओं ने प्रदर्शन कर सीएचसी अधीक्षक पर लगाए प्रताड़ना के आरोप, VIDEO

09 Jan 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

$video_url='';
Election
एप में पढ़ें

Followed