सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Tikamgarh News ›   Superintendent of Police Solves Case of Goat Theft and Killing; Three Accused Arrested

Tikamgarh News: चरवाहे की हत्या कर 15 बकरियां लूटने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया वारदात का खुलासा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़ Published by: टीकमगढ़ ब्यूरो Updated Tue, 02 Jun 2026 06:45 PM IST
Superintendent of Police Solves Case of Goat Theft and Killing; Three Accused Arrested
टीकमगढ़ के देहात थाना क्षेत्र में 71 वर्षीय चरवाहे की हत्या और 15 बकरियां लूटने की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस अंधे हत्याकांड में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटी गई बकरियां और अवैध हथियार बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई ने मामले के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

जानकारी के अनुसार, 26-27 मई 2026 की दरम्यानी रात ग्राम श्रीनगर के नकड़ा खान पहाड़ी क्षेत्र में 71 वर्षीय हरचरन ढीमर अपनी बकरियों की रखवाली कर रहे थे। देर रात अज्ञात बदमाश वहां पहुंचे और लूट की नीयत से उन पर हमला कर दिया। आरोपियों ने हरचरन ढीमर को दाहिने कान के पास और पीठ में गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद बदमाश उनकी 15 बकरियां लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हत्या एवं लूट का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई स्वयं घटनास्थल पहुंचे और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तथा एसडीओपी के नेतृत्व में चार विशेष टीमों का गठन किया। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, साइबर विश्लेषण, मुखबिर तंत्र और क्षेत्र में सघन सर्चिंग अभियान के माध्यम से आरोपियों की तलाश शुरू की। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस को सूचना मिली कि तीन संदिग्ध सिद्ध खान पहाड़ी क्षेत्र में घूम रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया।

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने हत्या और लूट की पूरी वारदात कबूल कर ली। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी किसी बड़ी लूट की योजना बना रहे थे और पिछले कई दिनों से पहाड़ी क्षेत्र में डेरा डाले हुए थे। अपराध आधारित फिल्मों और आपराधिक घटनाओं से प्रभावित होकर वे किसी बड़ी वारदात को अंजाम देना चाहते थे। जब उन्हें कोई बड़ा लक्ष्य नहीं मिला तो उन्होंने चरवाहे की बकरियां लूटने की योजना बनाई। विरोध और पहचान उजागर होने के डर से उन्होंने हरचरन ढीमर की गोली मारकर हत्या कर दी और बकरियां लेकर फरार हो गए।

ये भी पढ़ें- त्विषा केस: 'मेरे और बहू के बीच में कोई विवाद नहीं था', कोर्ट में चिल्लाकर बोलीं गिरिबाला; बेटा मुस्कुराता रहा

पुलिस ने मामले में राकेश पाल (36) निवासी ग्राम कंदवा थाना जतारा, ग्यादीन उर्फ मोनू पाल (25) निवासी घुरारा जागीर थाना पृथ्वीपुर जिला निवाड़ी तथा प्रेमलाल पाल (32) निवासी जामिनसिर सोजना जिला ललितपुर (उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 13 बकरियां और 2 बकरे, जिनकी कीमत करीब 1.50 लाख रुपये है, बरामद किए गए हैं। इसके अलावा एक 12 बोर देशी कट्टा, चार जिंदा कारतूस, दो 315 बोर देशी कट्टे तथा दो जिंदा कारतूस भी जब्त किए गए हैं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। मामले में आगे की विवेचना जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि आरोपी अन्य आपराधिक घटनाओं में भी शामिल रहे हैं या नहीं। पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में बड़ी सफलता माना जा रहा है।
 
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

उन्नाव: बैठक में खुली आजीविका मिशन की खामियां, डीएम ने 11 लाख गबन के आरोपी बीएमएम को भिजवाया जेल

02 Jun 2026

बीकेटीसी में अनियमितताओं के आरोप, बोर्ड भंग करने की मांग

02 Jun 2026

पीएमजेएसवाई टेंडरों में अनियमितताओं का आरोप, राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने उठाया मुद्दा

02 Jun 2026

Bikram Singh Majithia News: पंजाब पुलिस ने जारी किया लुकआउट सर्कुलर, विदेश यात्रा पर रोक

Kullu: भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी भीम सेन बोले- प्रदेश सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है

02 Jun 2026
विज्ञापन

नूंह में पुलिस-गोतस्करों के बीच मुठभेड़, एक आरोपी के पैर में लगी गोली; सात गोवंश बरामद

02 Jun 2026

खाद के साथ कीट नाशक थमाया तो जाएंगे जेल, गोंडा में जिला कृषि अधिकारी का सख्त संदेश

02 Jun 2026
विज्ञापन

पठानकोट के धारकलां में बरसात के मौसम में धंसा हाईवे, किसी भी समय हो सकता है हादसा

02 Jun 2026

जालंधर में आग पीड़ित प्रवासी परिवारों के लिए भाजपा ने बनाए घर, सरकार पर बरसे जयवीर शेरगिल

02 Jun 2026

Video: संविदा रोडवेज परिचालकों का गांधी प्रतिमा पर प्रदर्शन, पुलिस ने हिरासत में लिया

02 Jun 2026

Video: बड़े मंगल पर रिजर्व बैंक कर्मियों ने वितरित किया प्रसाद

02 Jun 2026

Meerut: बड़े मंगल पर गांधी बाग पार्क में गूंजा हनुमान चालीसा पाठ, बड़ी संख्या में जुटे श्रद्धालु

02 Jun 2026

Meerut: छावनी क्षेत्र में संदिग्ध ड्रोन उड़ने की सूचना पर पुलिस सतर्क, जांच जारी

02 Jun 2026

Meerut: भाई की मौत के मामले में पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, ग्रामीण एसपी ने दी जांच की जानकारी

02 Jun 2026

Shimla: रोहड़ू उपमंडल के 5 जिला परिषद वार्डों में से तीन पर भाजपा की जीत, निकाला विजय जुलूस

02 Jun 2026

Mandi: कल छोटी काशी आएंगी ब्रह्माकुमारी शिवानी बहन, पड्डल में होगा आध्यात्मिक संध्या का आयोजन

02 Jun 2026

मुकुंदपुर में सिलिंडर ब्लास्ट से मकान ढहा, 11 लोग अस्पताल में भर्ती

02 Jun 2026

VIDEO: बेइज्जती का बदला लेने के लिए नाबालिग ने की थी पांच साल के मासूम की हत्या

02 Jun 2026

Chhatarpur: ''आज बर्दाश्त नहीं हुआ...'' पति की हत्या कर थाने पहुंची पत्नी, पुलिस के सामने खोले राज

02 Jun 2026

पठानकोट में मीट कारोबारी पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर

02 Jun 2026

पंजाब मौसम: 40°C के पार पहुंचा तापमान, 3 दिन का ऑरेंज अलर्ट, बारिश-आंधी के आसार

पठानकोट में पुलिस और व्यापारियों की बैठक, सुरक्षा को लेकर की गई पहल

02 Jun 2026

नहरों में पानी न आने पर अमेठी में महिला किसानों का प्रदर्शन, सिंचाई विभाग को सौंपा ज्ञापन

02 Jun 2026

सरस्वती विद्या मंदिर में बाल स्वर समर कैंप का समापन, बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुति

02 Jun 2026

लखनऊ में बड़े मंगल पर मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने वितरित किया प्रसाद

02 Jun 2026

बांधवगढ़ में रोमांच और दहशत का सामना: बाघिन ‘रॉ’ ने सफारी वाहन के सामने दिखाए तेवर, बढ़ी जिप्सी की ओर

02 Jun 2026

Bilaspur: धौलरा स्थित बाबा नाहर सिंह मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 12 बजे तक 10 हजार श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, भंडारा खाया

02 Jun 2026

पंजाब व हिमाचल को जोड़ने वाली नेरोगेज ट्रेन हुई शुरू

02 Jun 2026

जिला मुख्यालय से चंद दूरी लेकिन विकास कोसों दूर, बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे इस गांव के लोग

02 Jun 2026

कुर्सी रोड के पंचमुखी हनुमान मंदिर और अलीगंज के पुराने हनुमान मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

02 Jun 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed