{"_id":"6a1e7e68b2818884a301d226","slug":"video-nahara-ma-pana-na-aana-para-amatha-ma-mahal-kasana-ka-paratharashana-sacaii-vabhaga-ka-sapa-janiapana-2026-06-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"नहरों में पानी न आने पर अमेठी में महिला किसानों का प्रदर्शन, सिंचाई विभाग को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहरों में पानी न आने पर अमेठी में महिला किसानों का प्रदर्शन, सिंचाई विभाग को सौंपा ज्ञापन
अमेठी में धान की खेती के समय नहरों में पानी न पहुंचने से नाराज किसानों और ग्रामीणों ने सोमवार को प्रदर्शन कर सिंचाई विभाग के खिलाफ आवाज बुलंद की। प्रदर्शनकारियों ने शारदा सहायक खंड-41 एवं 49 के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपकर तत्काल नहरों में पानी छोड़े जाने की मांग की।
रीता सिंह जनकल्याण समिति के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में अध्यक्ष रीता सिंह ने कहा कि धान की नर्सरी डालने का समय शुरू हो चुका है, लेकिन अधिकांश नहरें सूखी पड़ी हैं। इससे खेती-किसानी का कार्य प्रभावित हो रहा है और किसानों के सामने संकट खड़ा हो गया है। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि समय रहते पानी उपलब्ध न होने पर धान की रोपाई का पूरा चक्र प्रभावित हो सकता है।
कहा कि क्षेत्र के किसान नहरों के पानी पर निर्भर हैं। वर्तमान में नहरों में पानी न होने के कारण उन्हें निजी साधनों से सिंचाई करनी पड़ रही है, जिससे खेती की लागत लगातार बढ़ रही है। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द पानी नहीं छोड़ा गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
प्रदर्शन के दौरान किसानों ने प्रशासन से जनहित में तत्काल कदम उठाने की मांग की, ताकि समय से धान की नर्सरी तैयार हो सके और किसानों को आर्थिक नुकसान से बचाया जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।