{"_id":"66e8129264d9d2fe7b0f8319","slug":"the-minister-had-darshan-of-raja-ram-tikamgarh-news-c-1-1-noi1349-2111126-2024-09-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"Tikamgarh News: जिले के प्रभारी मंत्री नारायण सिंह कुशवाह पहुंचे ओरछा, पहली बार राजा राम के किए दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tikamgarh News: जिले के प्रभारी मंत्री नारायण सिंह कुशवाह पहुंचे ओरछा, पहली बार राजा राम के किए दर्शन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़ Published by: टीकमगढ़ ब्यूरो Updated Mon, 16 Sep 2024 05:49 PM IST
Link Copied
निवाड़ी जिले के प्रभारी मंत्री बनने के बाद नारायण सिंह कुशवाह का यह पहले दौर था, वह सोमवार की सुबह ओरछा पहुंचे। जहां पर उन्होंने राम राजा के दरबार में माथा टेका और आशीर्वाद लिया। मीडिया से बात करते हुई उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश की सरकार सभी जिलों में विकास का मैप तैयार कर रही है, जिसको लेकर मुख्यमंत्री भी विकास को लेकर संगीन है।
उन्होंने आगे कहा कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव लगातार हर जिलों में विकास का मैप तैयार करके वहां पर इन्वेस्टर मीट कर रहे हैं। आने वाले समय में 27 तारीख को सागर में भी एक इन्वेस्टर मीट हो रही है, जिसमें निवाड़ी और बुंदेलखंड के सभी जिलों के विकास का मैप तैयार है और वहां पर विकास के द्वार खुलेंगे। इसके बाद उन्होंने भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी के साथ एक बैठक की और संगठन को लेकर चर्चा हुई। इसके साथ ही सदस्यता अभियान पर भी उन्होंने भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी से बात की।
निवाड़ी के लिए करेंगे प्रयास
निवाड़ी जिले के प्रभारी मंत्री ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि निवाड़ी जिला बने अभी कुछ ही साल गुजरे हैं, इसलिए वहां पर विकास की अपार संभावनाएं हैं और जो जो कमियां इस जिले को रह गई है, उसे पूरा करना उनकी पहली प्राथमिकता है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि निवाड़ी जिले में व्यवस्थाएं बनाने में टाइम जरूर लगेगा, क्योंकि नया जिला है और वहां पर अभी भवन भी तैयार नहीं है। ऐसे में सबसे पहली प्राथमिकता शासकीय भवन की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।