सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Women gheraoed the Superintendent of Police office over illegal liquor sale in the village

Tikamgarh News: अवैध शराब को लेकर महिलाओं ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय का किया घेराव, दिया ज्ञापन

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़ Published by: टीकमगढ़ ब्यूरो Updated Fri, 08 Nov 2024 02:30 PM IST
Women gheraoed the Superintendent of Police office over illegal liquor sale in the village
शुक्रवार दोपहर टीकमगढ़ के महाराजपुरा गांव की महिलाओं ने अवैध शराब से परेशान होकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव किया और जमकर नारेबाजी की। महिलाओं का आरोप है कि उनके गांव में पिछले 20 साल से अवैध शराब बेची जा रही है, लेकिन अब तक इसे बंद नहीं किया गया है।

दरअसल, पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शुक्रवार की दोपहर उस समय सन्नाटा पसर गया जब सैकड़ों महिलाएं और पुरुष नारेबाजी करते हुए वहां पहुंचे। अचानक भीड़ को देखकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय के कर्मचारी बाहर आ गए। महिलाएं लगातार नारे लगा रही थीं और उनके हाथों में तख्तियां थीं, जिन पर लिखा था कि गांव में अवैध शराब पर प्रतिबंध लगाया जाए। ये सभी महिलाएं टीकमगढ़ पुलिस कोतवाली के अंतर्गत आने वाले महाराजपुरा गांव की रहने वाली थीं। पुलिस अधीक्षक की अनुपस्थिति में महिलाओं ने कोतवाली प्रभारी को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन देने आई महिलाओं ने बताया कि उनके गांव महाराजपुरा में पिछले 20 सालों से तीन जगहों पर अवैध शराब बेची जा रही है। उन्होंने पहले भी टीकमगढ़ पुलिस कोतवाली में शिकायत की थी, लेकिन अवैध शराब की बिक्री पर रोक नहीं लगाई गई। इसके कारण गांव में लड़ाई-झगड़े होते हैं, परिवार टूट रहे हैं। शराब के नशे में पति महिलाओं के साथ मारपीट करते हैं। इससे परेशान होकर शुक्रवार को सैकड़ों ग्रामीण, महिलाएं और पुरुष पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव करने पहुंचे।

गांव की गुलाब अहिरवार ने बताया कि उनके परिवार की स्थिति खराब हो गई है। उनका पुत्र शराब के नशे में उनसे मारपीट करता है और जुआ भी खेलता है। इसी तरह अनीता ने बताया कि गांव में शराब की वजह से प्रतिदिन झगड़े होते हैं और शराबी लोग महिलाओं को गालियां देते हैं, जिससे गांव का माहौल बिगड़ गया है। उनकी शिकायतें सुनने वाला कोई नहीं है।

गांव के लोगों पर अवैध शराब बेचने का आरोप
महिलाओं ने आरोप लगाया कि गांव के जलेबी बाई, संजू यादव, नीरज और उमेश पिछले 20 सालों से अवैध शराब बेच रहे हैं। जब भी कोई उनका विरोध करता है तो वे ठेकेदार से मिलकर लोगों पर झूठे मुकदमे दर्ज करा देते हैं। महिलाओं ने बताया कि उन्होंने पहले भी पुलिस कोतवाली टीकमगढ़ में आवेदन दिया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अंततः हारकर, महिलाएं और पुरुष एकजुट होकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव करने पहुंचे और ज्ञापन सौंपा। टीकमगढ़ कोतवाली के प्रभारी पंकज शर्मा ने कहा कि ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंपा है। मामले को गंभीरता से लेते हुए उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO : रोहतक में पुलिस और हिसार के कुख्यात बदमाश के बीच मुठभेड़

08 Nov 2024

Khandwa : छठ पर 70 हजार भक्त पहुंचे ओंकारेश्वर, अब 15 दिन मालवा घूमने जाएंगे बाबा ओंकार महाराज

08 Nov 2024

VIDEO : सीसीएसयू में व्यास समारोह में पांचवें दिन रामायण और कृष्ण लीला प्रस्तुत कर मोहा मन

07 Nov 2024

VIDEO : सोनभद्र में महिला आयोग की सदस्य ने दुद्धी सीएचसी का किया निरीक्षण, गंदगी देख हुई नाराज

07 Nov 2024

VIDEO : फरीदाबाद में अस्पताल में केबिन को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार

07 Nov 2024
विज्ञापन

VIDEO : अधेड़ की धारदार हथियार से हत्या के मामले में गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा

07 Nov 2024

VIDEO : गाजीपुर में तेज धमाके के साथ फटी ट्रॉली, लगी आग, 3000 घर अंधेरे में डूबा

07 Nov 2024
विज्ञापन

VIDEO : छठ पूजा : छिपते सूर्य को अर्घ्य देकर किया प्रणाम, जल में खड़े रहकर व्रतियों ने की सूर्य उपासना

07 Nov 2024

VIDEO : कोचिंग के स्टूडियो में लगी आग, दमकलकर्मियों ने एक घंटे में पाया काबू

07 Nov 2024

VIDEO : मऊ में छठ पर्व पर खास रौनक देखिये पुनीत श्रीवास्तव की रिपोर्ट

07 Nov 2024

VIDEO : हरिद्वार में बिखरी छठ की छटा...व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर की मंगल कामना

07 Nov 2024

VIDEO : बिजनाैर मोहत्सव का शुभारंभ, बैराज पर गंगा आरती का होगा आयोजन, हाफ मैराथन व कुश्ती में दमखम दिखाएंगे खिलाड़ी

07 Nov 2024

VIDEO : बिजनाैर मोहत्सव का शुभारंभ, बैराज पर गंगा आरती का होगा आयोजन, हाफ मैराथन व कुश्ती में दमखम दिखाएंगे खिलाड़ी

07 Nov 2024

Khargone: निमाड़ रतन ताराचंद पटेल की मूर्ति का हुआ अनावरण, पहुंचे सचिन पायलट, दिग्विजय सिंह सहित कई बड़े नेता

07 Nov 2024

VIDEO : अखाड़ा परिषद की बैठक में संतों के बीच मारपीट, अखाड़े के दोनों गुट आए आमने-सामने

07 Nov 2024

VIDEO : बाराबंकी में अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने घाटों पर उमड़े श्रद्धालु, ढोल नगाड़ों के बीच गूंजे छठी मैया के गीत

07 Nov 2024

VIDEO : छठ पूजा पर बलरामपुर में निर्जल व्रती महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य

07 Nov 2024

VIDEO : धर्म परिवर्तन करा रही छह महिलाओं समेत नौ गिरफ्तार, धार्मिक ग्रंथ बरामद

07 Nov 2024

VIDEO : हिसार शहर में कचरा और गांवों में पराली जलने से सांस लेना हो रहा दूभर

07 Nov 2024

VIDEO : मेला कार्यालय में बैठक के दौरान अखाड़ा परिषद के दो गुटों में जमकर मारपीट, हंगामा

07 Nov 2024

VIDEO : झज्जर में पूर्वांचल वासियों ने की छठ पूजा, दिया सूर्य को अर्घ्य

VIDEO : हाथरस में फोर्स की तैयारी कर रहे युवक को पुलिस कर्मी ने मारा तमाचा, हंगामा

07 Nov 2024

Sirohi News: दीपावली सीजन में माउंटआबू में बढ़ी पर्यटकों की भीड़, नगर पालिका को हुई लाखों की आय

07 Nov 2024

VIDEO : 40 दिन से गुमशुदा बेटी का नहीं लगा सुराग, हिसार में बच्चों के साथ धरने पर बैठा दपंती

07 Nov 2024

VIDEO : महेंद्रगढ़ में आबकारी विभाग की टीम ने डाला छापा, 175 पेटी शराब बरामद

VIDEO : कविता के रंग मेट्रो के संग नाम से हुआ कवि सम्मेलन, सफर के दौरान यात्रियों ने कवियों की रचनाएं सुनीं

07 Nov 2024

Khandwa: जमीन विवाद में रिश्तेदारों ने ही महिला को जबरन पिलाया जहर, मौत, अब फरार आरोपियों पर हत्या का केस दर्ज

07 Nov 2024

VIDEO : एनएचएम की केंद्रीय टीम पहुंची अंबाला, नागरिक अस्पताल की सुविधाएं टटोली, स्टाफ की अटकी रही सांसें

07 Nov 2024

VIDEO : कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी, ग्रीनपार्क स्टेडियम में होगा मैच, दोनों टीमों ने किया अभ्यास

07 Nov 2024

VIDEO : वन आरक्षी प्रतीक्षा सूची को लेकर अभ्यर्थियों में रोष, वन मुख्यालय में किया प्रदर्शन

07 Nov 2024
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed