{"_id":"6a78882c6412bb7a6d051e61","slug":"dindori-cut-off-like-an-island-due-to-rain-links-to-jabalpur-and-shahdol-severed-jabalpur-news-c-1-1-noi1229-4593903-2026-08-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"Jabalpur News: बारिश के कारण डिंडौरी बना टापू, जबलपुर-शहडोल से टूटा संपर्क; बरगी बांध के जलस्तर में बढ़ोतरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jabalpur News: बारिश के कारण डिंडौरी बना टापू, जबलपुर-शहडोल से टूटा संपर्क; बरगी बांध के जलस्तर में बढ़ोतरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Sun, 09 Aug 2026 10:08 PM IST
Link Copied
बारिश के कारण डिंडोरी जिला टापू बन गया है। नदियों के उफान पर होने के कारण डिंडौरी का जबलपुर व शहडोल से संपर्क टूट गया। मंडला में भी बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है। बारिश के कारण बरगी बांध के जलस्तर में बढ़ोतरी है। मानसून सक्रिय होने के कारण महाकौशल के जिले में बारिश का सिलसिला जारी है।
डिंडौरी में शनिवार की रात से प्रारंभ हुआ बारिश का सिलसिला रविवार की दोपहर को कुछ देर से लिए थमा था। इसके बाद बारिश का सिलसिला पुन प्रारंभ हो गया। डिंडौरी में लगभग 12 घंटे में हुई 6 इंच बारिश के कारण जबलपुर नेशनल हाईवे में नर्मदा नदी पर बना जोगी टिकरिया तथा नगर में बना पुल डूब गए। इसके कारण डिंडोरी से जबलपुर का संपर्क टूट गया। इसी प्रकार गाडरसराई के समीप चकरा नदी के पुल पर पानी होने के कारण अमरकंटक से संपर्क टूट गया था।
जिला कलेक्टर अंजू भार्गव ने बताया कि बारिश के कारण नर्मदा नदी के उफान पर होने के कारण तटीय स्थित सात कच्चे मकान में रहने वालों लगभग सुरक्षा की दृष्टि से सामुदायिक भवन में शिफ्ट करवाया गया था। जोगी टिकरिया, और मुख्य नर्मदा पुल को पुलिस ने बेरिकेड्स और रस्सी के सहारे सील किया हुआ है। दोपहर में बारिश थमने के कारण नदी-नालों उफान पर है। मानसून के सक्रिय होने के कारण बारिश का सिलसिला जारी है और प्रशासन अलर्ट मोड पर है।
मंडला जिले में भी विगत 15 घंटों में लगभग तीन इंच बारिश के कारण नर्मदा नदी उफान पर है। नर्मदा नदी का पुराना पुल डूब गया है। इसके अलावा कान्हा टाइगर रिजर्व मार्ग में स्थित बंजर नदी के पुल में पानी आने से यातायात प्रभावित रहा। ऊपरी क्षेत्र में बारिश के कारण नर्मदा नदी में स्थित बरगी बांध के जलस्तर में बढ़ोतरी हो रही है। बरगी बांध का जलस्तर 417 मीटर तक पहुंच गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।