{"_id":"6a785b56c423b004eb039bd2","slug":"video-grandsons-as-play-role-of-shravan-kumar-to-bring-kanwars-for-their-grandmothers-2026-08-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: टूंडला में कांवड़ियों के अजब-गजब नजारे, पौत्र श्रवण कुमार बनकर दादियों की लाए कांवड़; महिला शक्ति का भी दिखा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: टूंडला में कांवड़ियों के अजब-गजब नजारे, पौत्र श्रवण कुमार बनकर दादियों की लाए कांवड़; महिला शक्ति का भी दिखा दम
टूंडला में सावन के दूसरे सोमवार से पूर्व रविवार को कांवड़ियों के अनूठे रंग देखने को मिले। जहां पाैत्र श्रवण कुमार की भांति अपनी दो दादियों (देवरानी व जेठानी) को कांधे पर कांवड़ यात्रा के रूप में लेकर आए। वहीं, महिला शक्ति भी कांवड़ यात्रा में पीछे नहीं हैं। घुंघुरुओं की छमाछम आवाज से राहे गुंजायमान हो रहीं हैं। वहीं, पति-पत्नी कांवड़ लेकर टूंडला पहुंचे। सुबह से डाक कांवडियों की भी धूम मची हुई है। कांवड़ियों का नगर में पुष्प वर्षा कर जगह-जगह स्वागत हो रहा है। टूंडला के थाना नगला सिंघी के गांव बजहेरा निवासी सुमिरा देवी व चमेली देवी को उनके पाैत्र सोरों से गंगा स्नान कराकर कांवड़ में बैठाकर व कांवड़ लाकर लेकर रविवार को टूंडला पहुंचे। वे सोमवार को बजहेरा जयश्री बाबा आश्रम शिव मंदिर पर जलाभिषेक करेंगे। जत्था में प्रमोद कुमार, प्रेम सिंह, अंबर प्रसाद, टीकाराम, जनक सिंह, रामकुमार, धर्मेंद्र कुमार, राघवेंद्र सिंह, अजीत, राहुल, भोला, विष्णु, विशाल प्रवीन कुमार, श्री कृष्ण आदि हैं। बजहेरा निवासी सीमा देवी पत्नी प्रमोद कुमार सोरों से कांवड़ लेकर बजहेरा जयश्री बाबा आश्रम शिव मंदिर में चढ़ाएंगे। आगरा के डौकी का 11 सदस्यीय जत्था 71 लीटर की कलश कांवड़ यात्रा लेकर रविवार दोपहर सुबह टूंडला पहुंचा। जत्थे में शंकर, शीनू, प्रवेंद्र, रामनिवास, बृजेश, मुरारी, सत्यवीर, मनीष, संदीप, जितेंद्र, भूरा रविन्द्र हैं। उन्होंने बताया कि वे गांव में मुंशीदास बाबा के मंदिर पर भगवान भोले का सोमवार को जलाभिषेक करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।