सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Baba Mahakal adorned ashes on Apara Ekadashi adorned garland of Mogra Jai Shri Mahakal echoed temple

Ujjain: अपरा एकादशी पर भस्म रमाकर सजे बाबा महाकाल, मोगरे के हार से हुआ श्रृंगार, मंदिर में गूंज उठा जय महाकाल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Wed, 13 May 2026 07:22 AM IST
Baba Mahakal adorned ashes on Apara Ekadashi adorned garland of Mogra Jai Shri Mahakal echoed temple
ज्येष्ठ माह कृष्ण पक्ष की एकादशी पर बुधवार सुबह भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल के दरबार में हजारों श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। भक्त देर रात से ही कतारों में लगकर अपने आराध्य बाबा महाकाल के दर्शन के लिए पहुंचे। सुबह 4 बजे बाबा महाकाल के पट खुलते ही उनका अलौकिक श्रृंगार कर भस्म अर्पित की गई। भक्तों ने बाबा के दिव्य स्वरूप के दर्शन कर “जय श्री महाकाल” के जयघोष लगाए, जिससे पूरा मंदिर परिसर गुंजायमान हो उठा।

भस्म आरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
श्री महाकालेश्वर मंदिर में अपरा एकादशी के अवसर पर विशेष भस्म आरती का आयोजन किया गया। मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि सुबह 4 बजे वीरभद्र जी से आज्ञा लेकर मंदिर के पट खोले गए। इसके बाद पंडे-पुजारियों ने गर्भगृह में विराजित सभी देवी-देवताओं का विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया।

पंचामृत से हुआ बाबा महाकाल का अभिषेक
पूजन के दौरान भगवान महाकाल का जलाभिषेक दूध, दही, घी, शक्कर, पंचामृत और फलों के रस से किया गया। प्रथम घंटा बजाकर “हरि ओम” का जल अर्पित किया गया। इसके बाद पुजारियों और पुरोहितों ने बाबा महाकाल का भव्य श्रृंगार किया तथा कपूर आरती के बाद उन्हें नवीन मुकुट धारण कराया।

भांग, बेलपत्र और मोगरे के हार से हुआ विशेष श्रृंगार
महानिर्वाणी अखाड़े की ओर से भगवान महाकाल के शिवलिंग पर भस्म अर्पित की गई। झांझ-मंजीरे, ढोल-नगाड़े और शंखनाद के बीच भस्म आरती संपन्न हुई। आज के विशेष श्रृंगार में बाबा महाकाल को भांग से सजाया गया तथा मस्तक पर चंद्रमा और बेलपत्र अर्पित किए गए। साथ ही बाबा को मोगरे की सुगंधित माला भी पहनाई गई।

भक्तों ने किए दिव्य दर्शन
बाबा महाकाल के दिव्य और अलौकिक स्वरूप के दर्शन करने के लिए हजारों श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। भक्तों ने “जय श्री महाकाल” के जयघोष के साथ बाबा का आशीर्वाद लिया। मान्यता है कि भस्म अर्पित होने के बाद भगवान महाकाल निराकार से साकार स्वरूप में भक्तों को दर्शन देते हैं।

यह है महाकाल मंदिर की आरतियों का समय
भस्म आरती : सुबह 4:00 बजे से 6:00 बजे तक
दध्योदक आरती : प्रातः 7:00 बजे से 7:45 बजे तक
भोग आरती : प्रातः 10:00 बजे से 10:45 बजे तक
संध्या पूजन : सायं 5:00 बजे से 5:45 बजे तक
संध्या आरती : सायं 7:00 बजे से 7:45 बजे तक
शयन आरती : रात्रि 10:30 बजे से 11:00 बजे तक

महाकालेश्वर मंदिर में आरतियों के समय में किया गया यह बदलाव आश्विन मास की पूर्णिमा यानी शरद पूर्णिमा तक प्रभावी रहेगा।

ये भी पढ़ें:  लाड़ली बहनों को आज मिलेगा तोहफा, मुख्यमंत्री यादव गोटेगांव से 1835 करोड़ रुपये की राशि जारी करेंगे

अपरा एकादशी पर क्या नहीं करना चाहिए?
दशमी तिथि से ही तामसिक भोजन जैसे लहसुन-प्याज का सेवन नहीं करना चाहिए।
अपरा एकादशी पर भूलकर भी चावल का सेवन नहीं करना चाहिए।
एकादशी के दिन तुलसी के पत्ते तोड़ना वर्जित माना गया है।
व्रत का पारण द्वादशी तिथि पर तुलसी दल के साथ करना चाहिए, लेकिन उस दिन भी तुलसी नहीं तोड़नी चाहिए।
एकादशी के दिन मंजन करने और मन में नकारात्मक विचार रखने से बचना चाहिए।
दोपहर में शयन नहीं करना चाहिए और संभव हो तो बिस्तर पर भी नहीं सोना चाहिए।
इस दिन नाखून और बाल काटना भी वर्जित माना गया है।
घर आए जरूरतमंद व्यक्ति को खाली हाथ नहीं लौटाना चाहिए।
व्रत के दौरान नमक का सेवन नहीं करना चाहिए।
झूठ, क्रोध, बुराई और लालच जैसी भावनाओं से दूर रहना चाहिए।
एकादशी के दिन दूध और दही का सेवन भी वर्जित माना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

कानपुर: व्यापारियों ने निकाला कैंडल जुलूस, हत्यारे की गिरफ्तारी की उठाई मांग

13 May 2026

पानीपत: बहन की शादी के बाद भाई की हत्या, दोस्तों ने उतारा मौत के घाट

12 May 2026

पद्मश्री फूलबासन बाई अपहरण मामला: विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने की मुलाकात, अफसरों को दिए दिशा-निर्देश

12 May 2026

फरीदाबाद के खिलाड़ियों ने स्टेट किक बॉक्सिंग में दिखाया दम, 70 से अधिक पदक जीते

12 May 2026

बिजली विभाग के कर्मचारियों का गुस्सा अब सड़कों पर दिखने लगा

12 May 2026
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस का 100 करोड़ का इंस्पेक्टर

12 May 2026

विधायक इल्यास ने कार्यकर्ता मीटिंग में कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

12 May 2026
विज्ञापन

Gurugram: नगर निगम की ओर से बनवाएं गए शौचालय दुर्दशा के शिकार

12 May 2026

नूंह: रात्रि में खुद सड़कों पर उतरे एसपी डॉ. अर्पित जैन, लिया जायजा

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस का ईमानदार सब इंस्पेक्टर, रिश्वत लेने से किया इनकार

12 May 2026

बिलासपुर में करोड़ों की सड़क निर्माण में लापरवाही

नूंह में दो साइबर अपराधी गिरफ्तार

12 May 2026

अशोका सड़क पर जमीन धंसी, यातायात प्रभावित

12 May 2026

शिव मंदिर में नंदी महाराज पर घंटों लिपटा रहा सांप

12 May 2026

MP News: CM Mohan Yadav का बड़ा फैसला, PM Modi की अपील के बाद कर दिया बड़ा ऐलान

12 May 2026

छर्रा-अतरौली रोड पर श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली गड्ढे में पलटी, 23 घायल

12 May 2026

नर्सिंग एकता मंच का प्रदर्शन: कांग्रेस महिला प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने किया आत्मदाह का प्रयास

12 May 2026

PM Modi के 'सोना न खरीदने' की अपील पर क्या बोली बिहार की जनता?

12 May 2026

Raigarh: केआईटी गर्ल्स हॉस्टल के पास दिखा विशाल अजगर, सर्परक्षक टीम ने सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा

12 May 2026

आधार कार्ड हो या वृद्धा पेंशन, अलीगढ़ विकास भवन के चक्कर काट रहे लोग

12 May 2026

PM Modi की ईंधन बचाओ अपील के बाद 200 वाहनों का काफिला लेकर निकले BJP नेता, क्या बोले प्रदेश अध्यक्ष?

12 May 2026

MP News: सिंधिया समर्थक कृष्णा घाड़गे को नोटिस, फेसबुक पर केपी यादव के लिए लिखा था बालक बुद्धि!

12 May 2026

कानपुर: कुड़नी बजरंगबली मंदिर में बदहाल शौचालय, श्रद्धालु खुले में जाने को मजबूर

12 May 2026

कानपुर: सावधान! वैन में क्षमता से ज्यादा बच्चे भरे तो खैर नहीं, सघन चेकिंग के दौरान ARTO ने दो वाहन किए बंद

12 May 2026

कानपुर: सिस्टम फेल, इंसानियत पास! सरकारी 'अमृत सरोवर' को भरने के लिए किसानों ने चंदा जोड़कर दिखाई अपनी 'अमृत' भावना

12 May 2026

कानपुर: सरकारी धन की बर्बादी की भेंट चढ़ा अमृत सरोवर, सूखा पड़ा तालाब बना शराबियों का अड्डा

12 May 2026

Jagdalpur: फैक्टरी की जमीन से निकलती है आग, वहां खेलने गए चार बच्चे झुलसे, मेकाज में इलाज जारी

12 May 2026

Dehradun: ढोल-नगाड़ों के साथ आदतन अपराधी को किया जिला बदर

12 May 2026

VIDEO: निलंबित पीसीएस अलंकार अग्निहोत्री सपा मुख्यालय के बाहर धरने पर बैठे

12 May 2026

VIDEO: बहराइच में दीवार की तरी के दौरान युवक को कट्टे से मारी गोली

12 May 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed