सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Bhasma Aarti - Baba Mahakal, adorned Chandra Bel leaves, gave darshan after applying ash.

Ujjain: फाल्गुन सप्तमी पर बाबा महाकाल के त्रिनेत्र स्वरूप के दिव्य दर्शन, जयघोष से गूंजा महाकाल मंदिर परिसर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Tue, 24 Feb 2026 07:46 AM IST
Bhasma Aarti - Baba Mahakal, adorned Chandra Bel leaves, gave darshan after applying ash.

फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि पर मंगलवार तड़के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती के दौरान श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। देर रात से ही भक्त लंबी कतारों में खड़े होकर अपने इष्टदेव बाबा महाकाल के दर्शन के लिए इंतजार करते नजर आए। सुबह ठीक 4 बजे मंदिर के पट खुलते ही भस्म आरती की शुरुआत हुई और पूरा मंदिर परिसर ‘जय श्री महाकाल’ के जयघोष से गुंजायमान हो उठा।

मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि सप्तमी तिथि पर विशेष विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। वीरभद्र जी से आज्ञा लेकर पट खुलने के बाद गर्भगृह में स्थापित देव प्रतिमाओं का पूजन किया गया। इसके पश्चात भगवान महाकाल का जलाभिषेक दूध, दही, घी, शक्कर, पंचामृत और फलों के रस से किया गया। प्रथम घंटानाद के साथ ‘हरि ओम’ का उच्चारण कर जल अर्पित किया गया।

पूजन के दौरान बाबा महाकाल का आकर्षक श्रृंगार किया गया। कपूर आरती के बाद उन्हें नवीन मुकुट धारण कराया गया। महानिर्वाणी अखाड़े की ओर से शिवलिंग पर भस्म अर्पित किया गया। झांझ-मंजीरे, ढोल-नगाड़ों और शंखनाद के बीच भव्य भस्म आरती संपन्न हुई। आज के श्रृंगार की विशेषता त्रिपुंड, चंद्रमा और बेलपत्र से अलंकृत त्रिनेत्र स्वरूप रहा। मान्यता है कि भस्म अर्पण के पश्चात भगवान निराकार से साकार रूप में भक्तों को दर्शन देते हैं।

पढ़ें; नर्मदा जल परियोजना में बड़ा घोटाला? ‘हादसे की आशंका’ के नाम पर करोड़ों का भुगतान; जानें पूरा मामला

दिल्ली के मंत्री आशीष सूद ने किए दर्शन
आशीष सूद, जो दिल्ली सरकार में गृह, शिक्षा, विद्युत एवं शहरी विकास विभाग के कैबिनेट मंत्री हैं, उज्जैन प्रवास के दौरान श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे और भगवान महाकाल के दर्शन किए। दर्शन उपरांत मंदिर प्रबंध समिति ने उनका स्वागत एवं सत्कार किया।

पद्मश्री मोहन नागर भी पहुंचे महाकाल दरबार
पद्मश्री मोहन नागर, जो मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष (राज्य मंत्री दर्जा) एवं पर्यावरण कार्यकर्ता हैं, ने भी श्री महाकालेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर प्रबंधन की ओर से उनका भी सम्मान किया गया।

श्री महाकालेश्वर मंदिर में आरती का समय

  • प्रथम भस्म आरती – प्रातः 4:00 से 6:00 बजे तक

  • द्वितीय दद्योतक आरती – प्रातः 7:30 से 8:15 बजे तक

  • तृतीय भोग आरती – प्रातः 10:30 से 11:15 बजे तक

  • चतुर्थ संध्याकालीन पूजन – सांय 5:00 से 5:45 बजे तक

  • पंचम संध्या आरती – सांय 6:30 से 7:15 बजे तक

  • शयन आरती – रात्रि 10:30 से 11:00 बजे तक

(यह आरती क्रम फाल्गुन कृष्ण पक्ष प्रतिपदा तक प्रभावी रहेगा।)

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Meerut: कपड़ा कारोबारी के मकान में लगी आग, छह की मौत

24 Feb 2026

VIDEO: राजस्थान से आने वाले धूल के कणों का डाटा किया जाएगा एकत्रित

23 Feb 2026

VIDEO: ताज महोत्सव में हुई भजन संध्या, मिश्रा बंधुओं ने बांधा समां; झूमे विदेशी पर्यटक

23 Feb 2026

VIDEO: स्नेह मिलन समारोह में शिक्षकों को किया सम्मानित

23 Feb 2026

VIDEO: ‘भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित कराना ही हमारा लक्ष्य’

23 Feb 2026
विज्ञापन

VIDEO: भारतीय वैश्य महासभा ने मनाया होली मिलन समारोह

23 Feb 2026

अलीगढ़ के खाटू श्याम मंदिर में श्याम संकीर्तन में झूमे भक्त

23 Feb 2026
विज्ञापन

VIDEO: संत गाडगे महाराज की जयंती पर निकाली शोभायात्रा

23 Feb 2026

Ujjain News: अघोरी बाबा की चेतावनी से उड़े प्रशासन के होश, कहा- महायज्ञ की अनुमति नहीं दी तो बन जाऊंगा मुस्लिम

23 Feb 2026

सीएम सामूहिक विवाह योजना के लिए लगाया फटा टैंट, फर्म ब्लैक लिस्टेड

23 Feb 2026

VIDEO: पूर्वांचल एक्सप्रेस वे हादसा: 35 यात्री मामूली इलाज के बाद सुरक्षित बिहार भेजे गए

23 Feb 2026

झांसी: दलदली जमीन में दे दिया पट्टा, सड़क किनारे गुजर-बसर को मजबूर परिवार

23 Feb 2026

VIDEO: परीक्षा केंद्र के बाहर खेत में लिखी जा रही थीं उत्तर पुस्तिकाएं, एसटीएफ ने छह सॉल्वर दबोचे

23 Feb 2026

VIDEO: फिरोजाबाद नगर निगम में हंगामे और रस्साकसी के बीच भाजपा का पांच सीटों पर कब्जा

23 Feb 2026

VIDEO: पति से कहासुनी के बाद महिला ने फंदा लगाकर दी जान

23 Feb 2026

अलीगढ़ में श्री भक्त हनुमान सेवा समिति ट्रस्ट ने किया 15 वर-वधुओं का विवाह

23 Feb 2026

ढाबे से हो रही शराब की बिक्री, वीडियो वायरल, मोंठ कोतवाली इलाके का मामला

23 Feb 2026

ललितपुर के तालबेहट में तेज हवाओं के साथ हुई बारिश

23 Feb 2026

कानपुर: मूलगंज में सजा होली बाजार, त्रिशूल, गदा, हथोड़े के आकार की पिचकारी

23 Feb 2026

कानपुर: एल्डर्स कमेटी ने नई कार्यकारिणी को सौंपी जिम्मेदारी

23 Feb 2026

कानपुर: आठ बीघा जमीन पर अवैध प्लाॅटिंग ध्वस्त की

23 Feb 2026

'कोई भी अपने बच्चे का नाम पप्पू नहीं रखना चाहता, Amar Ujala से बोले Avinash Gehlot

23 Feb 2026

कानपुर: कल्याणपुर नया शिवली रोड मकान के आगे जलभराव, बीमारियों का खतरा

23 Feb 2026

कानपुर: सड़क पर पड़े कूड़े पर लगा दी आग, दुर्गंध और धुएं से लोग परेशान

23 Feb 2026

कानपुर: पनकी के नया मंदिर रोड के पास लगा कूड़े का अंबार

23 Feb 2026

कानपुर: खुले नाले में गिरकर लोग हो रहे दुर्घटना के शिकार

23 Feb 2026

कानपुर: पनकी धाम स्टेशन मोड़ पर धंसी सड़क पर डाला मलबा, लोगों के लिए बना मुसीबत

23 Feb 2026

कानपुर: पनकी मंदिर गेट नंबर 2 पर स्टेट पार्किंग में लगी अवैध होल्डिंग

23 Feb 2026

कानपुर: आवास विकास एक को जाने वाली सड़क की जर्जर हालत

23 Feb 2026

कानपुर: सड़क पर गड्ढे ही गड्ढे, रोजाना हो रहा हैं हादसे

23 Feb 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed