देश के कोयला एवं खान मंत्री जी किशन रेड्डी ने अपने उज्जैन प्रवास के दौरान श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन किए। वे सपरिवार महाकाल के दरबार में पहुंचे थे।
ये भी पढ़ें- जाति आधारित पुजारियों की नियुक्ति पर संत-पुजारी बोले- प्रदेश के मंदिरों पर सभी समाज के पुजारी
श्री महाकालेश्वर प्रबंध समति के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने बताया कि कोयला एवं खान मंत्री जी किशन रेड्डी ने सपरिवार बाबा महाकाल के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने चांदी द्वार से पूजन अर्चन किया और उसके बाद नंदी हॉल में पहुंचकर बाबा महाकाल का आशीर्वाद भी लिया। इस दौरान उन्होंने नंदी जी के कानों में अपनी मनोकामना भी कही। पूजन रमन पुजारी द्वारा संपंन्न करवाया गया। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उपप्रशासक एसएन सोनी द्वारा रेड्डी का स्वागत व सत्कार किया गया।
ये भी पढ़ें- फर्जी तरीके से की नियुक्ति, तत्कालीन संयुक्त संचालक व तात्कालिक जिला फ्लोरोसिस सलाहकार पर एफआईआर
तेलंगाना के भाजपा अध्यक्ष भी रह चुके हैं किशन रेड्डी
किशन रेड्डी एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं। जो 2024 से 25वें कोयला मंत्री और 45वें खान मंत्री के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने 2019 से 2024 तक भारत के पर्यटन, संस्कृति और उत्तर पूर्वी क्षेत्र के विकास मंत्री के रूप में भी कार्य किया। वे 1980 से भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं। वे 2019 से सिकंदराबाद (लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र) का प्रतिनिधित्व करने वाले सांसद हैं। उन्होंने 2009 में आंध्र प्रदेश विधानसभा में भाजपा के फ्लोर लीडर के रूप में कार्य किया और तत्कालीन आंध्र प्रदेश के राज्य भाजपा अध्यक्ष चुने जाने के बाद इसे छोड़ दिया। वे 2014 से 2016 तक तेलंगाना भाजपा के पहले राज्य अध्यक्ष थे। 4 जुलाई 2023 को फिर से तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष नियुक्त किए गए।

कोयला एवं खान मंत्री ने किए दर्शन- फोटो : credit
कोयला एवं खान मंत्री ने किए दर्शन- फोटो : credit
कोयला एवं खान मंत्री ने किए दर्शन- फोटो : credit