बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Ram Naam Belpatra Adorns Mahakal on Vat Savitri Purnima

Ujjain: वट सावित्री पूर्णिमा पर बाबा श्री महाकाल का हुआ विशेष श्रृंगार, राम नाम के बेलपत्र से सजकर दिए दर्शन

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Mon, 29 Jun 2026 07:39 AM IST
Ram Naam Belpatra Adorns Mahakal on Vat Savitri Purnima

ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा पर सोमवार सुबह भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल के दरबार में हजारों श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। श्रद्धालु देर रात से ही कतारों में लगकर अपने आराध्य देव बाबा महाकाल के दर्शन के लिए पहुंचे। प्रातः चार बजे मंदिर के पट खुलते ही भगवान महाकाल को जागृत कर उनका अलौकिक श्रृंगार किया गया और भस्म अर्पित की गई। भक्तों ने इन दिव्य दर्शनों का लाभ लिया, जिससे पूरा मंदिर परिसर 'जय श्री महाकाल' के जयघोष से गुंजायमान हो उठा।

श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा के अवसर पर चार बजे सुबह भस्म आरती संपन्न हुई। इस दौरान वीरभद्र जी से आज्ञा लेकर मंदिर के पट खुलते ही पंडे-पुजारियों ने गर्भगृह में विराजमान सभी देवी-देवताओं का विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। इसके बाद भगवान महाकाल का जल, दूध, दही, घी, शक्कर, पंचामृत तथा फलों के रस से अभिषेक किया गया।

पूजन के दौरान प्रथम घंटानाद के साथ 'हरि ॐ' का उच्चारण करते हुए जल अर्पित किया गया। पुजारियों एवं पुरोहितों ने भगवान महाकाल का भव्य श्रृंगार किया। कपूर आरती के पश्चात बाबा महाकाल को नवीन मुकुट धारण कराया गया। इसके बाद महानिर्वाणी अखाड़े की ओर से भगवान महाकाल के शिवलिंग पर पवित्र भस्म अर्पित की गई। तत्पश्चात झांझ, मंजीरों, ढोल-नगाड़ों और शंखनाद की मंगलध्वनि के बीच भस्म आरती संपन्न हुई।

आज के श्रृंगार की विशेषता यह रही कि बाबा महाकाल का भांग से श्रृंगार किया गया। साथ ही चंद्रमा, ॐ, त्रिपुंड तथा 'राम' नाम अंकित बेलपत्रों से उन्हें अलंकृत किया गया। इन अलौकिक दर्शनों का लाभ हजारों श्रद्धालुओं ने प्राप्त किया। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर 'जय श्री महाकाल' के जयघोष से गूंज उठा।

मान्यता है कि भस्म अर्पित किए जाने के बाद भगवान महाकाल निराकार से साकार स्वरूप में भक्तों को दर्शन देते हैं।

ये भी पढ़ें- MP: अतिक्रमणकारियों को रोकने गए वनकर्मियों पर पत्थर-लाठी और कुल्हाड़ी से हमला, दस घायल, 15 लोगों पर केस

यह है आरती का समय
- भस्म आरती सुबह 4 से 6 बजे तक
- दद्योदक आरती प्रात: 7 से 7:45 बजे तक
- भोग आरती प्रात: 10 से 10:45 बजे तक
- संध्या पूजन सायं 5 से 5:45 बजे तक
- संध्या आरती सायं 7:00 से 7:45 बजे
- शयन आरती रात्रि 10:30 से 11:00 बजे तक
महाकालेश्वर मंदिर मे आरतियों के समय में हुआ यह बदलाव आश्विन मास की पूर्णिमा (शरद पूर्णिमा) तक जारी रहेगा।
 
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

PM Modi Rajasthan Visit: PM मोदी के पचपदरा दौरे की उलटी गिनती शुरू, CM भजनलाल ने संभाली तैयारियों की कमान

29 Jun 2026

वरिष्ठ मौसम विज्ञानी ने बताया यूपी में कब आ सकता मानसून

28 Jun 2026

कानपुर: नमामि गंगे की सीवर लाइन कृष्णानगर वासियों को दे रही दर्द

28 Jun 2026

कानपुर: 105 मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

28 Jun 2026

कानपुर: बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, सरकारी शिक्षक दंपती के घर हुई वारदात

28 Jun 2026
विज्ञापन

कानपुर: शॉर्ट सर्किट से अगरबत्ती फैक्टरी में लगी भीषण आग

28 Jun 2026

Khargone News: चोरल नदी में अचानक बढ़ा पानी, स्थानीय युवाओं की बहादुरी से तीन पर्यटकों की बची जान

28 Jun 2026
विज्ञापन

VIDEO: नैनीताल में सैलानियों की भीड़, 70% होटलें फुल

28 Jun 2026

VIDEO: रोडवेज के इंतजाम फेल, जाम ने बिगाड़ा बसों का खेल, बस की खिड़की से रेंगकर अंदर घुसने को मजबूर हुए यात्री

28 Jun 2026

लखनऊ: शिया धर्मगुरु मौलाना यासूब अब्बास ने मुंबई मुहर्रम के जुलूस में हुई घटना की निंदा की

28 Jun 2026

बांदा: यमुना में स्नान करते समय सिपाही की डूबकर मौत

28 Jun 2026

लखनऊ: इमामबाड़ा गुफ़रान मोहर्रम की 12वीं पर 'यौम-ए-अब्बास' की मजलिस का आयोजन में बोलते मौलाना कल्बे जवाद

28 Jun 2026

लखनऊ: पीजीआई थाना क्षेत्र स्थित तेलीबाग कुमार मंडी में एक घर में सिलेंडर से लगी आग, जनहानि नहीं

28 Jun 2026

पड़ोसी के चबूतरे पर खड़े बरातियों को गाली देने से रोकने पर बवाल, दुल्हन के चचेरे भाइयों समेत तीन घायल

28 Jun 2026

कानपुर: 80 किमी की रफ्तार से नौबस्ता तक दौड़ी मेट्रो, ट्रायल रन सफल

28 Jun 2026

करोड़ों के मेडिकल स्कैम: एसीबी ने पूर्व डीजीएचएस चेयरमैन सहित दो को किया गिरफ्तार, देखें रिपोर्ट

28 Jun 2026

गुरुग्राम: रोहतक की काश्वी कालरा ने दो खिताब जीतकर बिखेरा दम

28 Jun 2026

Rajasthan: खींवसर से शुरू हुआ पल्स पोलियो महाअभियान, 5 साल तक के बच्चों को पिलाई गई दवा

28 Jun 2026

लखनऊ: गोमती नगर में हुए विवाद के बाद अखिलेश नाम के युवक को मारी गई गोली, हंगामा

28 Jun 2026

Rewa News: संदिग्ध मांस लेकर जा रहीं दो युवतियां गिरफ्तार, पीछा करने वाले युवक पर किया पथराव

28 Jun 2026

रोहतक: बलराम डांगी के कार्यालय पर फायरिंग मामले पर बोले कुंडू- ये बलद टाइप हैं, फायरिंग के पीछे चुनावी चंदा तो नहीं?

28 Jun 2026

प्रदेश सह प्रभारी तौकीर आलम के सामने अलीगढ़ में कांग्रेसियों के बीच मारपीट

28 Jun 2026

हाथरस मंडी में माल उतराई की गड़बड़ी पर आढ़ती व पल्लेदारों के बीच मारपीट

28 Jun 2026

अंबेडकर नगर: लखनऊ में एनकाउंटर में मारे गए संजीव का पहुंच शव , देर रात हुआ अंतिम संस्कार

28 Jun 2026

फरीदाबाद: किराये के कमरे में मिला ऋषिपाल का शव, पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस

28 Jun 2026

फरीदाबाद: नेशनल में पांच गोल्ड जीतने वाली सौम्या अब इटली में दिखाएंगी दम

28 Jun 2026

दिल्ली में गर्मी और उमस का असर: बाजारों से गायब हुई रौनक, बिक्री में 40 फीसदी तक गिरावट

28 Jun 2026

जिला पंचायत अध्यक्ष एवं डीएम ने बच्चों को दो बूंद जिंदगी की पिलाकर शुरु किया पल्स पोलियो अभियान

28 Jun 2026

मुगलों को अपना आदर्श नहीं मानते मुसलमान: कमाल अख्तर

28 Jun 2026

उत्तराखंड फिल्म टेलीविजन एंड रेडियो ऐसोसिएशन की ओर से सम्मान कार्यक्रम का आयोजन

28 Jun 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed