सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Seniors gave their indications inaugurating Science Centre - Ujjain, a global centre science spirituality

Ujjain News: सीएम ने किया साइंस सेंटर का शुभारंभ, विज्ञान-अध्यात्म के इस संगम से विकास के नए रास्ते खुलेंगे

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Fri, 03 Apr 2026 04:37 PM IST
Seniors gave their indications  inaugurating Science Centre - Ujjain, a global centre science spirituality

अवंतिका नगरी एक बार फिर विश्व पटल पर बौद्धिक विमर्श का केंद्र बन गई है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, आरएसएस विचारक सुरेश सोनी ने वसंत विहार स्थित तारामंडल परिसर में नवनिर्मित अत्याधुनिक साइंस सेंटर का शुभारंभ किया।

बाबा महाकाल की नगरी में शुक्रवार से महाकालः द मास्टर ऑफ टाइम पर आधारित प्रदर्शनी और तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के आयोजन की शुरुआत हुई। इस दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, सांसद अनिल फिरोजिया, केएस मुरली डायरेक्टर जरनल सीआरटीएल, डॉ. वीके सारस्वत नीति आयोग के सदस्य, सुरेश सोनी, शिव कुमार शर्मा, डॉ गंती एस मूर्ति नेशनल कॉर्डिनेटर शामिल हुए।

कार्यक्रम मे महाकाल: द मास्टर ऑफ टाइम विषय पर आधारित तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन और प्रदर्शनी को संबोधित करते हुए सुरेश सोनी ने कहा कि उज्जैन और डोंगला अब विश्व स्टैंडर्ड टाइम का केंद्र बन गए हैं। विज्ञान और अध्यात्म के इस संगम से उज्जैन के विकास के नए रास्ते खुलेंगे। उज्जैन पुराने समय से ही विज्ञान और अध्यात्म का केंद्र रहा है। यह बात ईपीएस से भी साबित हो चुकी है। प्रारंभ में अतिथियों ने आम लोगों के लिए भारतीय काल गणना, एस्ट्रोफिजिक्स और कॉस्मोलॉजी को सरल ढंग से प्रदर्शित किया।

ये भी पढ़ें-आधी रात खुला विधानसभा सचिवालय: जीतू पटवारी व पीसी शर्मा ने दतिया विधायक के मुद्दे पर भाजपा को घेरा, कही ये बात

ज्ञान के द्वार खोलेगा साइंस सेंटर
15.20 करोड़ रुपए की लागत से केंद्र में तैयार साइंस सेंटर विद्यार्थियों और शोधार्थियों के लिए ज्ञान का नया द्वार खोलेगा। इस महत्वाकांक्षी परियोजना में केंद्र सरकार ने 6.50 करोड़ और राज्य सरकार ने 8.56 करोड़ रुपए का निवेश किया है। अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस यह केंद्र न केवल विज्ञान के प्रति रुचि जगाएगा, बल्कि खगोल विज्ञान के क्षेत्र में उज्जैन की प्राचीन प्रतिष्ठा को भी पुनर्स्थापित करेगा।

वैज्ञानिक करेंगे काल गणना पर मंथन
तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में भारत सहित जापान और अन्य देशों के खगोलविद, नीति-निर्माता और अंतरिक्ष विशेषज्ञ शामिल होंगे। सम्मेलन का मकसद भारतीय ज्ञान परंपरा और आधुनिक अंतरिक्ष विज्ञान के बीच तालमेल बिठाना है। नीति आयोग के सदस्य डॉ. वीके सारस्वत और इसरो के वैज्ञानिकों की मौजूदगी में उज्जैन-डोंगला को वैश्विक मेरिडियन के रूप में स्थापित करने और भारतीय काल गणना के वैज्ञानिक आधार पर गहन चर्चा की जाएगी।

ये भी पढ़ें- सीएम यादव ने छोला के प्राचीन खेड़ापति हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चना, मंत्री सारंग ने गदा भेंट की

15.20 करोड़ की लागत से बना साइंस सेंटर
तारामंडल परिसर में तैयार किए गए इस अत्याधुनिक साइंस सेंटर के निर्माण पर 15.20 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं, जिसमें केंद्र सरकार ने 6.50 करोड़ और राज्य सरकार ने 8.56 करोड़ रुपए का योगदान दिया है। यहां विद्यार्थियों और शोधार्थियों के लिए कई आधुनिक सुविधाएं विकसित की गई हैं। तीन दिवसीय इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में देश-विदेश के वैज्ञानिक, खगोलविद, शिक्षाविद, नीति-निर्माता और अंतरिक्ष विशेषज्ञ भाग लेंगे। आयोजन का मुख्य उद्देश्य भारतीय ज्ञान परंपरा और आधुनिक अंतरिक्ष विज्ञान के बीच समन्वय स्थापित करना है।

इसका भी हुआ भूमिपूजन
उज्जैन सिंहस्थ के लिए 19 किमी लंबे फोर लेन बायपास का भूमिपूजन किया गया। यह सड़क 701 करोड़ रुपए में बनेगी। वहीं 22 करोड़ से विक्रमादित्य हेरिटेज होटल का विस्तारीकरण होगा। कार्यक्रम का आयोजन वसंत विहार स्थित तारामंडल परिसर में किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO: सुबह से ही बादलों के पीछे छिपा सूरज, छाई रही बदली, हल्की बरसात के आसार

03 Apr 2026

VIDEO: मौसम ने एक बार फिर ली करवट, सुबह से ही छाए बादल और चल रहीं तेज हवाएं

03 Apr 2026

15 मई तक जारी होगा 12वीं कक्षा का हरियाणा बोर्ड परीक्षा परिणाम

03 Apr 2026

15 मई तक जारी होगा 12वीं कक्षा का हरियाणा बोर्ड परीक्षा परिणाम- डॉ. पवन

03 Apr 2026

VIDEO: कंटेनर में खाना बनाते समय लगी आग, दो लाख का सामान जला

03 Apr 2026
विज्ञापन

जगदलपुर: कुरंदी प्लाईवुड फैक्टरी में लगी आग, लाखों का नुकसान, दमकलकर्मियों ने पाया काबू

03 Apr 2026

कानपुर: पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़; दो के पैर में लगी गोली, एक मौके से गिरफ्तार

03 Apr 2026
विज्ञापन

वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर: सीकर में हुई झमाझम बारिश, ऑरेंज अलर्ट जारी; उमस से मिली राहत

03 Apr 2026

फर्रुखाबाद में किशोरी को ले जाकर हत्या करने में दूसरा आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

03 Apr 2026

Ujjain News: भस्म आरती में राजसी स्वरूप में सज गए बाबा श्रीमहाकाल, दर्शन कर भक्तों ने लगाए जयकारे

03 Apr 2026

Meerut: हनुमान जन्मोत्सव पर गूंजे जयकारे, विशेष पूजा-अर्चना के साथ की गई भव्य महाआरती

03 Apr 2026

Meerut: हनुमान जन्मोत्सव पर पंचमुखी हनुमान मंदिर में पूजा, लगा भंडारा

03 Apr 2026

Meerut: हनुमान जन्मोत्सव पर नौचंदी बालाजी मंदिर में गूंजे जयकारे

03 Apr 2026

हनुमान जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा

02 Apr 2026

हनुमान जन्मोत्सव पर हाथी वाले मंदिर में सुंदरकांड पाठ

02 Apr 2026

महावीर स्वामी जन्म कल्याणक महोत्सव -2026: मेयर सुषमा खर्कवाल ने ट्राई साईकिल का किया वितरण

02 Apr 2026

सुंदरकांड पाठ के उपरांत किया भंडारे का आयोजन

02 Apr 2026

उल्लास के साथ मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव, रही भजनों की गूंज

02 Apr 2026

गुुरुग्राम में विश्व शांति के लिए हनुमान मंदिर में यज्ञ

02 Apr 2026

बिना सच जाने सोशल मीडिया पर पोस्ट करने पर अभिनेत्री रिचा चढ्ढा को हाईकोर्ट की फटकार

02 Apr 2026

बीएचयू में सड़क बंद कर बिड़ला के बाहर धरना, VIDEO

02 Apr 2026

Ujjain: गैंगस्टर लॉरेंस गैंग के सदस्य राजपाल ने किया सरेंडर, उद्योगपति से मांगी थी 10 करोड़ फिरौती

02 Apr 2026

Neemuch: नाबालिग से छेड़छाड़ पर जमकर बवाल, एक दर्जन बाइकें जब्त, आरोपी अब्दुल रहमान अरेस्ट

02 Apr 2026

चंडीगढ़ ब्लास्ट पर सांसद चन्नी के तीखे सवाल, चंडीगढ़ में बम चल रहे, भाजपा पंजाब में शांति की बात कैसे कर रही

02 Apr 2026

मुगलसराय विधानसभा में महापुरुषों के नाम पर बनेंगे 39 स्मृति द्वार, VIDEO

02 Apr 2026

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई पद और गोपनीयता की शपथ, VIDEO

02 Apr 2026

झांकी के साथ निकली शोभायात्रा, सभा में सम्राट अशोक के विचारों पर मंथन; VIDEO

02 Apr 2026

अचानक बदला मौसम का मिजाज: तेज गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश, किसानों को हुआ मिला-जुला असर

02 Apr 2026

Bhopal News: बंसल वन के बाहर हंगामा, चार-पांच बदमाशों ने दो युवकों को कार से निकालकर पीटा, बचाती रहीं लड़कियां

02 Apr 2026

Meerut: सरधना में थ्रेसर मशीन की चपेट में आने से 12 वर्षीय बालक की मौत

02 Apr 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed