सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Such preparations Simhastha-28.. Pingleshwar, Naikhedi, Chintaman and Vikram Nagar railway stations upgraded

Ujjain: सिंहस्थ 2028 की तैयारी, पिंगलेश्वर, नईखेड़ी, चिंतामन और विक्रम नगर रेलवे स्टेशन किए जाएंगे अपग्रेड

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Tue, 17 Jun 2025 05:55 PM IST
Such preparations Simhastha-28.. Pingleshwar, Naikhedi, Chintaman and Vikram Nagar railway stations upgraded
सिंहस्थ 2028  लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विकास के लिए कई योजनाएं दी हैं। सभी विभाग मिलकर सिंहस्थ को सफल बनाएंगे। मुख्यमंत्री की मंशा यही है कि आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। सिंहस्थ में इस बार अधिक श्रद्धालु आएंगे, इसी को ध्यान में रखते हुए योजनाओं को मूर्त रूप दिया जा रहा है। सीएम के निर्देश पर पुलिस और रेल विभाग के अधिकारियों के बीच बैठक हुई। इसमें सिंहस्थ को लेकर बनाई गई योजनाओं और संभावित योजनाओं पर चर्चा की गई। एडीजी उमेश जोगा के नेतृत्व में हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि नई खेड़ी, पिंगलेश्वर, चिंतामन और विक्रम नगर रेलवे स्टेशनों को अपग्रेड किया जाएगा। इन स्टेशनों पर कई सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।

एडीजी जोगा ने रेलवे अधिकारियों से कहा कि प्रयागराज के कुंभ मेले से कई बातें सीखने को मिली हैं। उस मेले के आयोजन से पूर्व सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया था। हमें भी उसी तकनीक पर काम करना है। रेलवे अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि सिंहस्थ के लिए विशेष तौर पर कर्मचारियों को तकनीकी और भीड़ प्रबंधन की ट्रेनिंग दी जाएगी। चार रेलवे स्टेशनों को अपग्रेड करते हुए वहां सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। जीआरपी की टीम तैयार रहेगी। इस योजना में आरपीएफ मुंबई और रतलाम से तकनीकी समन्वय कर क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा। रेलवे स्टेशनों पर जो मूलभूत सुविधाएं होती हैं, वे मुहैया कराई जाएंगी। सुरक्षा की दृष्टि से सभी आवश्यक इंतजाम किए जाएंगे और रेलवे परिसर को और विकसित किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: प्रयागराज से फेमस हुई मोनालिसा का गाना सादगी रिलीज, प्रमोशन के लिए पहुंची भोपाल, जल्द शुरू होगी फिल्म

भीड़ प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा
एडीजी जोगा ने कहा कि सिंहस्थ के लिए सबसे बड़ी चुनौती भीड़ प्रबंधन है। इस विषय पर बैठक में मौजूद सभी अधिकारियों ने अपनी-अपनी योजनाएं बताईं और उन पर चर्चा की गई। एडीजी ने कहा कि हमें यातायात व्यवस्था पर अभी से ध्यान देने की जरूरत है। बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को पैदल अधिक न चलना पड़े, ऐसी योजना बनाई जाए। भीड़ के दौरान सुरक्षा और कानून-व्यवस्था भी प्रमुख मुद्दा है। जब कोई बड़ा उत्सव होता है, तब बदमाश भी भीड़ में शामिल हो जाते हैं। उनकी धरपकड़ के लिए सादी वर्दी में पुलिस जवान तैनात किए जाएं। बैठक में आईजी आरपीएफ मुंबई अजय सदानी, डीआईजी नवनीत भसीन, पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा, उप पुलिस अधीक्षक रामराज मीणा, आरपीएफ रतलाम एवं सिंहस्थ से जुड़े अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

प्रत्येक घाट पर पुलिस के जवान रहेंगे
बैठक का मुख्य उद्देश्य सिंहस्थ-2028 के दौरान करोड़ों श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, अपराध नियंत्रण, आपातकालीन प्रबंधन एवं तीर्थयात्रियों को सर्वोत्तम सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए विस्तृत रणनीति तैयार करना रहा। सिंहस्थ के दौरान पुलिस बल को अतिरिक्त स्टाफ, होमगार्ड, क्यूआरटी, विशेष महिला पुलिस बल एवं सादी वर्दी में विशेष दस्तों द्वारा सुदृढ़ किया जाएगा। प्रत्येक घाट, धर्मशाला एवं मार्गों पर निरंतर निगरानी रखी जाएगी।
 
ऐसे हुई बैठक
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Video: एटा में जमीन के लिए बहा खून...फायरिंग से फैली दहशत, चार लोग घायल; एक को लगी गोली

17 Jun 2025

तुलमुला में क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज, शेख इश्फाक और नुजहत इश्फाक ने की शुरुआत

गांदरबल में मछली पालन को नई उड़ान, नदियों और सरों में छोड़ी गई 4 लाख मछलियां

चंपावत में 'रन फॉर योग' का आयोजन, डीएम-एसपी समेत अधिकारियों ने युवाओं को फिटनेस का संदेश दिया

17 Jun 2025

सांबा के गोरन में मिला जंग लगा मोर्टार शेल, बम स्क्वॉड की सतर्कता से टली अनहोनी

17 Jun 2025
विज्ञापन

Video: फिरोजाबाद में भीषण गर्मी का असर, मेडिकल कॉलेज में लगी मरीजों की कतार

17 Jun 2025

Video: जमीन के लिए संघर्ष, लाठी-डंडे के बाद निकल आए हथियार; फायरिंग से फैली दहशत

17 Jun 2025
विज्ञापन

Video: आगरा में चलती कार में लगी आग....चार शिक्षकों ने कूदकर बचाई जान

17 Jun 2025

फतेहाबाद में ट्यूबवेल से तार चोरी का प्रयास, बडोपल चौकी पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

17 Jun 2025

टोहाना में नशे के खिलाफ पुलिस ने खिलाड़ियों को दिलाई शपथ

17 Jun 2025

Alwar News: खाद-बीज लेने गया अधेड़ दो दिन बाद मिला मृत, बंद रेशम फैक्ट्री के बाहर शव मिलने से इलाके में सनसनी

17 Jun 2025

अमेठी में 12वीं के साथ घर से ऑनलाइन पढ़ाई कर नोमान ने नीट में हासिल की सफलता, परिवार में खुशी

17 Jun 2025

लखनऊ में मदर एवं चाइल्ड हॉस्पिटल में न्यूट्रिशनल रिहैबिलिटेशन सेंटर का शुभारंभ

17 Jun 2025

बालोद में शराब की दुकान के 5 कर्मचारी ब्लैकलिस्ट, सीसीटीवी फुटेज जारी, बोले- धमकाकर कराए साइन

17 Jun 2025

Ujjain News: गोविंदा की पत्नी सुनीता की काल भैरव पूजा पर मचा बवाल, वीडियो देख भड़के यूजर; जानें क्या है मामला

17 Jun 2025

अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट में यूनिटी व एलसीए के बीच खेला गया मैच

17 Jun 2025

लखनऊ में डॉक्टर अंशुल आलोक मेमोरियल अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन

17 Jun 2025

Alwar: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची हत्या की साजिश, 2 लाख की सुपारी देकर कराई वारदात, हिरासत में तीन आरोपी

17 Jun 2025

Una: जिला परिषद कैडर के सचिवों ने ग्रामीण विकास विभाग में मर्ज करने की मांग

17 Jun 2025

चंडीगढ़ में बूंदाबांदी से मौसम हुआ सुहावना

17 Jun 2025

परिचालक से हिसार में मारपीट, फतेहाबाद में रोडवेज का चक्का जाम, यात्री परेशान

17 Jun 2025

Una: माता चिंतपूर्णी मंदिर के गर्भगृह में पुजारी और सुरक्षा कर्मी के बीच हुई हाथापाई का वीडियो वायरल

17 Jun 2025

Una: बेरियां में बरसात की पहली फुहार से खिले किसानों के चेहरे

17 Jun 2025

टोहाना में हुई बारिश से बदला मौसम, गर्मी से मिली राहत

17 Jun 2025

Jodhpur: विदेशों में पीएम को मिला सम्मान 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान- बोले शेखावत, खालिस्तानियों पर भी बरसे

17 Jun 2025

मंडी के कलखर में निजी बस दुर्घटनाग्रस्त, कई यात्री घायल

17 Jun 2025

Kullu: कुल्लू जिले में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त

17 Jun 2025

बहराइच में चीनी व्यापारी से लूट का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

17 Jun 2025

Kashipur: राज्यपाल ने गुरुद्वारा में मत्था टेका, जिले के अधिकारियों के साथ की बैठक

वाराणसी में शख्स की हत्या, भाइयों के बीच खूनी संघर्ष में हुई घटना

17 Jun 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed