सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Teacher brutally beats student for sleeping on someone else's bed; video goes viral

Ujjain News: दूसरे के बिस्तर पर सोया मासूम तो अध्यापक ने बेरहमी से छात्र को पीटा, एफआईआर दर्ज

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Sun, 22 Mar 2026 06:53 PM IST
Teacher brutally beats student for sleeping on someone else's bed; video goes viral

कहने को तो महर्षि सांदीपनि राष्ट्रीय वेद विद्या प्रतिष्ठान में बच्चों को अच्छी से अच्छी शिक्षा प्रदान की जाती है, लेकिन इन दिनों इस प्रतिष्ठान का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक अध्यापक बेरहमी से एक मासूम छात्र को लकड़ी से पीटता नजर आ रहा है। छात्र रो रहा है और माफी मांगता दिखाई दे रहा है, लेकिन इसके बावजूद भी अध्यापक को उस पर कोई दया नहीं आती और पूरी क्लास के बीच अध्यापक की यह निर्दयता जारी रहती है। कांग्रेस भी इस मामले पर सवाल उठाए हैं। हालांकि मामले में अब एफआईआर दर्ज कर ली गई है। 

पूरा मामला कुछ इस प्रकार है कि चिंतामन गणेश रोड पर महर्षि सांदीपनि राष्ट्रीय वेद विद्या प्रतिष्ठान है। इसका संचालन शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा किया जाता है। इन दिनों इस प्रतिष्ठान के एक वीडियो ने यहां छात्रों के साथ किए जाने वाले व्यवहार की पोल खोल दी है, क्योंकि वीडियो में साफतौर पर यह दिखाई दे रहा है कि सामवेद के अध्यापक दत्त दास शेवड़े जिनके पास वार्डन का भी प्रभार है, वह एक छात्र को कक्षा के दौरान बस इतनी सी बात पर पीटते हैं कि यह छात्र दूसरे के बिस्तर पर जाकर सो गया था। बड़ी बात यह है कि घटना के दौरान यह बालक रोता रहा-चिल्लाता रहा लेकिन पूरी क्लास में से किसी ने भी अध्यापक को ऐसा करने से नहीं रोका और क्रूरता से वह बालक की पिटाई करता रहा।

ये भी पढ़ें- महाकाल मंदिर पहुंचे महाराष्ट्र के मंत्री गिरीश महाजन, भोग आरती में किए दर्शन; व्यवस्थाओं की सराहना की

जिम्मेदार कुछ कहने को तैयार नही
यह वीडियो वायरल होने के बाद जमकर बवाल मचा हुआ है लेकिन महर्षि सांदीपनि राष्ट्रीय वेद विद्या प्रतिष्ठान के जिम्मेदार कुछ भी कहने को तैयार नहीं हैं। इस मामले में जब प्रतिष्ठा के सचिव प्रोफेसर वीरू पाक्ष वी जड्डडी पाल से बात करना चाही गई तो उन्होंने फोन तक नहीं उठाया। जबकि इस वीडियो में दिखाई दे रहे अध्यापक दत्तदास शेवड़े की भी कोई सफाई अब तक सामने नहीं आई है। उन्होंने भी अपना मोबाइल बंद कर रखा है।

थाने तक पहुंचा मामला
चिंतामण थाना प्रभारी हेमराज यादव ने बताया कि यह वीडियो हमारे संज्ञान में आया है। हमने पीड़ित छात्रा और अभिभावकों की काउंसलिंग की। नाबालिग के बयान और मेडिकल के बाद पुलिस ने बाल संरक्षण की धाराओं में कार्रवाई करते हुए धारा 115, 296 बीएनएस और 75 (82) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

ये भी पढ़ें- भांग और भस्म से सजे बाबा महाकाल, चतुर्थी पर अलौकिक रूप ने मोहा मन; भक्तों ने कतार में लगकर किए दर्शन

अध्यापक के साथ ही है वार्डन का भी प्रभार
इस वीडियो में अध्यापक दत्त दास शेवड़े छात्र के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। बताया जाता है कि उनके पास सामवेद पढ़ने के साथ ही वार्डन का भी प्रभार है। संभवतः इसीलिए अध्यापक शेवड़े ने छात्र को पढ़ाई की बात पर नहीं बल्कि दूसरे के बिस्तर पर सोने जैसी बात पर उसकी बेरहमी से पिटाई कर डाली। बताया जाता है कि इस मामले में अगर पुलिस सख्ती से पूछताछ करती है तो अध्यापक शेवड़े की क्रूरता के शिकार और भी छात्र सामने आ सकते हैं।

घटना पर कांग्रेस ने किया ट्वीट
इस पूरी घटना को लेकर कांग्रेस ने भी ट्वीट किया है और लिखा है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, आपके विधानसभा क्षेत्र के इस हैवान पर कारवाई कब तक...? महर्षि सांदीपनि वेद विद्या संस्थान में मासूमों पर यह अत्याचार अक्षम्य है। यदि अब भी आप और आपकी सरकार कार्रवाई नहीं करे तो मान लीजिएगा कि संवेदना और साहस दोनों समाप्त हो चुके हैं। एक मासूम को तालिबानी सजा देने वाले इस व्यक्ति की तुरंत गिरफ्तारी होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Patna Neet Student Case: नीट छात्रा मामले में वकील का ये बयान चौंका देगा! | Jehanabad | Bihar News

22 Mar 2026

Meerut: दो भाइयों की हत्या, गांव में शव पहुंचते ही मची चीख-पुकार

22 Mar 2026

फिट हैं तो हिट...वॉक रेस में युवाओं ने भाग लिया, VIDEO

22 Mar 2026

फिरोजपुर कैंट पुलिस ने दो चोर पकड़े

Video: अटल टनल और जलोड़ी दर्रा फोर बाई फोर वाहनों के लिए खोला गया

22 Mar 2026
विज्ञापन

Jalandhar: मॉडल टाउन में तेज रफ्तार कार ने ऑटो को मारी टक्कर, चपेट में आया बुजुर्ग

22 Mar 2026

डीएम आत्महत्या मामला: न्याय की मांग तेज, गिरफ्तारी तक अंतिम संस्कार से इनकार

22 Mar 2026
विज्ञापन

माता श्रृंगार गौरी के दर्शन को अनुशासन के साथ पहुंचे श्रद्धालु, VIDEO

22 Mar 2026

लखनऊ में नगर निगम मुख्यालय में उप मेयर के संबोधन के बीच भिड़े सत्ता व विपक्ष के पार्षद

22 Mar 2026

अतरौली के खानपुर में तहेरे भाई ने चचेरी बहन पर पेट्रोल डाल लगाई आग

22 Mar 2026

जमीन विवाद को लेकर भाई की हत्या में सासनी पुलिस ने दो अभियुक्त किए गिरफ्तार

22 Mar 2026

महासमुंद: खल्लारी मंदिर में रोपवे टूटा, आठ श्रद्धालु घायल, एक की मौत की खबर

22 Mar 2026

Meerut: कंकरखेड़ा हाईवे पर पलटा एलपीजी कैप्सूल कंटेनर, लगा जाम, क्रेन से हटवाया

22 Mar 2026

भोर से शुरू हुई बूंदबादी, दोपहर बाद मौसम हुआ साफ

22 Mar 2026

चोरी का आरोपी गिरफ्तार, चोरी की चेन-अंगूठी व अन्य धातू बरामद

22 Mar 2026

डीएम गगनदीप रंधावा के परिवार के साथ मजीठिया चंडीगढ़ रवाना, इंसाफ की मांग

22 Mar 2026

Jalandhar: बिहार जन कल्याण सभा के वार्षिक समारोह में रंगारंग कार्यक्रम

22 Mar 2026

चतुर्थी पर माता श्रृंगार गौरी दर्शन को निकली शोभायात्रा, बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल; VIDEO

22 Mar 2026

फतेहाबाद सेशन कोर्ट ने मुख्य आरोपी और पुलिस अधिकारियों की पेशी कल, एसपी सहित अन्य पुलिस अधिकारी आएंगे

22 Mar 2026

अमृतसर में गाय को लेकर विवाद, भाजपा नेता और संस्था पदाधिकारी में झड़प; मामला पुलिस तक पहुंचा

बलविंदर सिंह काहलवा ने संभाली धर्म प्रचार कमेटी के सचिव की जिम्मेदारी

22 Mar 2026

कानपुर: यूपीपीसीएस एपीओ परीक्षा खत्म होते ही रावतपुर में जाम, अभ्यर्थियों ने बताया पेपर इजी टू मॉडरेट

22 Mar 2026

बेअदबी मामलों पर सिख संगठनों का सीएम मान से मिला प्रतिनिधिमंडल, सख्त कार्रवाई की मांग

22 Mar 2026

हिमखंडों को हाटाकर वाहनों की आवाजाही के लिए खोला बदरीनाथ हाईवे

22 Mar 2026

Srinagar: बाबा साहेब की मूर्ति से छेड़खानी के विरोध में जन अधिकार मोर्चा ने किया विरोध प्रदर्शन

22 Mar 2026

डीएम आत्महत्या मामला: सुखबीर बादल ने सरकार को दी चेतावनी

22 Mar 2026

डीएम आत्महत्या मामला: प्रताव बाजवा बोले- भुल्लर की गिरफ्तारी और CBI जांच हो

22 Mar 2026

उरई: मंदिर में मूर्ति खंडित करने पर बवाल, युवक की भीड़ ने की पिटाई

22 Mar 2026

नवरात्रि के मद्देनजर अमृतसर में अलर्ट, बस स्टैंड-रेलवे स्टेशन व धार्मिक स्थलों पर चेकिंग

22 Mar 2026

NCB कस्टडी में BSF जवान की मौत, अमृतसर में पोस्टमार्टम; मां ने लगाए प्रताड़ना के आरोप

22 Mar 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed