{"_id":"69bf8ab9e93e1192ae0930bd","slug":"video-bsf-jawan-dies-in-ncb-custody-in-amritsar-2026-03-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"NCB कस्टडी में BSF जवान की मौत, अमृतसर में पोस्टमार्टम; मां ने लगाए प्रताड़ना के आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
NCB कस्टडी में BSF जवान की मौत, अमृतसर में पोस्टमार्टम; मां ने लगाए प्रताड़ना के आरोप
Ankesh Kumar
Updated Sun, 22 Mar 2026 11:52 AM IST
नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की कस्टडी में बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (बीएसएफ) के जवान जसविंदर सिंह की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शनिवार को अमृतसर के सिविल अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। घटना के बाद अस्पताल परिसर में गमगीन माहौल है और परिजन न्याय की मांग कर रहे हैं।
मृतक जसविंदर सिंह जम्मू के न्यू दीवानगढ़ गांव का निवासी था और बीएसएफ की 42वीं बटालियन में तैनात था। परिजनों के अनुसार, 3 मार्च को एनसीबी की टीम उसे अपने साथ ले गई थी, जिसके बाद परिवार को उसकी कोई जानकारी नहीं दी गई। मृतक की मां गुरमीत कौर ने आरोप लगाया कि उनके बेटे को हिरासत में प्रताड़ित किया गया, जिससे उसकी मौत हुई।
परिवार का कहना है कि गुरुवार देर रात उन्हें फोन कर जसविंदर की मौत की सूचना दी गई, जबकि इससे पहले केवल उसके बीमार होने की बात कही गई थी। उधर, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामला एनसीबी से जुड़ा है और जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी। प्रशासन के मुताबिक, मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल, पूरे मामले की जांच जारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।