Hindi News
›
Video
›
Madhya Pradesh
›
unique Shivalinga Kotitirtha Mahakal Temple, water pond is used to anoint Baba Mahakal.
{"_id":"6982cc3e9df8e98657035f23","slug":"unique-shivalinga-kotitirtha-mahakal-temple-water-pond-is-used-to-anoint-baba-mahakal-ujjain-news-c-1-1-noi1228-3914348-2026-02-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"Ujjain News: महाकालेश्वर मंदिर का चमत्कारी शिवलिंग, कुंड के जल से प्रतिदिन होता है बाबा का अभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain News: महाकालेश्वर मंदिर का चमत्कारी शिवलिंग, कुंड के जल से प्रतिदिन होता है बाबा का अभिषेक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Wed, 04 Feb 2026 12:18 PM IST
कालो के काल बाबा महाकाल के दरबार में आने वाले श्रद्धालु गर्भग्रह में बाबा महाकाल के दर्शन करते हैं, लेकिन महाकालेश्वर मंदिर के कोटि तीर्थ में एक अनोखा शिवलिंग है जो सदैव जलमग्न रहता है। यहां आने वाली प्राकृतिक आव से इसका अभिषेक भी प्रतिदिन होता रहता है। महाकाल मंदिर के पुजारी पंडित राम शर्मा ने बताया कि यह शिवलिंग कुंड के तल में स्थित है और इसके दर्शन प्रतिवर्ष महाशिवरात्रि से पहले कुंड की सफाई के दौरान किए जाते हैं। पंडित राम शर्मा ने कहा कि कोटि तीर्थ दुर्लभ शैली से बना है और यहां भगवान हनुमान जी ने राम राज्याभिषेक के समय जल प्रवाहित किया था। बाबा महाकाल की प्रतिदिन होने वाली आरती के समय इसी जल से भगवान का अभिषेक किया जाता है।
हनुमान जी की प्रतिमा से श्रद्धालुओं को जानकारी
मंदिर आने वाले अधिकांश श्रद्धालुओं को इस शिवलिंग के बारे में जानकारी नहीं होती। इसलिए पुजारी परिवार और श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति ने कोटि तीर्थ पर हनुमान जी की प्रतिमा स्थापित की है, ताकि सभी श्रद्धालु जान सकें कि यह जल हनुमान जी द्वारा प्रवाहित किया गया था।
बताया जाता है कि यह शिवलिंग कोटि तीर्थ के तल में सदैव जलमग्न रहता है और प्राकृतिक आव के कारण इसका अभिषेक निरंतर होता रहता है। मंदिर में कुंड की स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाता है। कुंड में मछलियां भी छोड़ी जाती हैं ताकि पानी स्वच्छ रहे और किसी प्रकार की गंदगी न हो।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।