सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Umaria News: Tribal Welfare Department inspector found unconscious in his home dies

Umaria News: घर में अचेत मिले आदिम जाति कल्याण विभाग के निरीक्षक, अस्पताल में मृत घोषित

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: उमरिया ब्यूरो Updated Fri, 28 Nov 2025 09:07 AM IST
Umaria News: Tribal Welfare Department inspector found unconscious in his home dies
उमरिया के पुराने बस स्टैंड के पास स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में एक दर्दनाक घटना सामने आई। आदिम जाति कल्याण विभाग में निरीक्षक के रूप में कार्यरत संदीप सिंह धुर्वे अपने मकान में अचेत अवस्था में पड़े मिले। जब वे देर तक बाहर नहीं दिखे तो पड़ोसियों को कुछ अनहोनी की आशंका हुई और उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंची तो संदीप सिंह को बेहोशी की हालत में पाया गया। तत्काल उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां ड्यूटी डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। अचानक हुई इस घटना से विभाग और क्षेत्र में शोक का वातावरण है। उनकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह स्पष्ट नहीं है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक कारण सामने आएगा।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार संदीप सिंह धुर्वे पिछले दो दिनों से कार्यालय नहीं पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ महीनों में उन्हें दो बार अटैक आ चुका था, जिससे उनके स्वास्थ्य को लेकर पहले से चिंता बनी हुई थी। वे घर में अकेले रहते थे, जिसके कारण उनकी तबीयत बिगड़ने का समय पर किसी को पता नहीं चल सका।

संदीप सिंह मूल रूप से छिंदवाड़ा जिले के रहने वाले थे और वर्ष 2006 से विभागीय सेवा में कार्यरत थे। उनके साथ काम करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों का कहना है कि वे शांत स्वभाव और जिम्मेदार अधिकारी माने जाते थे। अचानक हुए इस हादसे ने पूरे विभाग को स्तब्ध कर दिया है।

ये भी पढ़े- गौहरगंज दुष्कर्म: मासूम से दरिंदगी का आरोपी सलमान गिरफ्तार, जंगल के रास्ते पहुंचा भोपाल; पुलिस ने दबोचा

पुलिस ने कमरे के हालात और आसपास के तथ्यों की जांच की है। मौत कब हुई यह भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही स्पष्ट होगा। फिलहाल पुलिस ने मामले को मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। परिजन को सूचना दे दी गई है और अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि आसपास के लोगों को उनकी तबीयत खराब होने की जानकारी पहले मिल जाती तो शायद उन्हें बचाया जा सकता था। इस घटना ने एक बार फिर अकेले रहने वालों की सुरक्षा और स्वास्थ्य निगरानी को लेकर चिंता खड़ी की है। विभागीय अधिकारी और कर्मचारी उनके परिवार के साथ खड़े होने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

औरैया: वाहन में घुसा मिनी ट्रक, चालक केबिन में फंसा, हाईवे पर अनंतराम टोल प्लाजा से पहले हुआ हादसा

27 Nov 2025

Roorkee: जनपद स्तरीय सामाजिक विज्ञान महोत्सव में छाए छात्र-छात्राओं के मॉडल

27 Nov 2025

Pilibhit News: गौहनियां चौराहे के पास तालाब में गिरी कार, चालक को लोगों ने बचाया

27 Nov 2025

Muzaffarnagar: शिव चौक पर चेकिंग करती पुलिस पर स्कॉर्पियो चढ़ाने का प्रयास

27 Nov 2025

Kota News: आयुर्वेदिक साइंस परीक्षा में नकल का आरोप, छात्रों ने किया हंगामा, दो स्टाफ हिरासत में

27 Nov 2025
विज्ञापन

रबर, टायर व प्लास्टिक बोरी जलाकर धधकाई जा रही नमक फैक्ट्रियां

27 Nov 2025

परिषदीय स्कूलों के बच्चे प्रोजेक्टर से जान रहे हैं ब्रह्मांड का रहस्य

27 Nov 2025
विज्ञापन

बादल देख किसानों को बूंदाबांदी की उम्मीद, मौसम विभाग ने कहा- सिर्फ धुंध बढ़ेगी

27 Nov 2025

आग लगने के 15 घंटे बाद घटनास्थल पहुंची राजस्व टीम, नुकसान का आकलन किया

27 Nov 2025

स्वच्छ भारत अभियान का उड़ता मजाक, प्राथमिक स्कूल हस्कर बना तबेला

27 Nov 2025

ग्रामीण बोले-पुल बनने के बाद से भीतरगांव की माइनर में नहीं आया पानी

27 Nov 2025

लहसुन में पीलापन रोग, पौध की विकास रुकी

27 Nov 2025

जौलीग्रांट में हाथी ने छात्र को मार डाला, विधायक और डीएफओ ने दी राहत राशि

27 Nov 2025

Sting Operation: बनारस में 1000- 1500 रुपये में मिल रहे देसी कछुए, चंद घंटों में ग्राहकों को पहुंचा रहे

27 Nov 2025

AI Teacher Robot: बुलंदशहर के 17 वर्षीय आदित्य कुमार ने का कमाल, बनाया AI टीचर रोबोट

27 Nov 2025

दूध में मिलावट करने पर कारोबारी के खिलाफ रिपोर्ट, सहायक आयुक्त की टीम ने मारा छापा

27 Nov 2025

भारत मंडपम ट्रेड फेयर: 44वें अंतरराष्ट्रीय मेले के अंतिम दिन रंग बिखेरते कलाकार

27 Nov 2025

फरीदाबाद: रोहतक हादसा पर शिक्षा विभाग सख्त, जिलों को खेल परिसर और स्कूल मैदान निरीक्षण का आदेश

27 Nov 2025

भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी: फरीदाबाद के खिलाड़ी और कोचों में खुशी का माहौल, खेल अधिकारी भी उत्साहित

27 Nov 2025

फरीदाबाद: गवर्नमेंट मॉडल संस्कृति स्कूल में जिला स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी का आयोजन

27 Nov 2025

बीके अस्पताल में अव्यवस्था: पार्किंग की किल्लत बढ़ी, अस्पताल के मुख्य द्वार पर ही कूड़े का ढेर

27 Nov 2025

नो पार्किंग जोन में बेतरतीब खड़े वाहनों से लगता है जाम, लोग परेशान

27 Nov 2025

अब रेलवे पिलर से 10 फीट दूरी पर पड़ेगी भूमिगत पाइप लाइन

27 Nov 2025

नालों के ओवरफ्लो होने से दुकानों में घुसा गंदा पानी, राजधानी मार्ग के नालों की सफाई न होने से समस्या

27 Nov 2025

स्कूल के नाबालिग छात्रों के बीच विवाद ने लिया हिंसक रूप, VIDEO

27 Nov 2025

आत्मविश्वास और आत्म रक्षा से लड़कियां कर सकती है अपनी सुरक्षा, VIDEO

27 Nov 2025

कुरुक्षेत्र गीता महोत्सव: दो दिसंबर को होगा कुश्ती दंगल, फरीदाबाद के पहलवान दिखाएंगे दम

27 Nov 2025

दिल्ली बॉर्डर पर 13 महीने चले किसान आंदोलन की पांचवीं वर्षगांठ पर अलीगढ़ में किसान नेता बोले यह

27 Nov 2025

कानपुर: सेवानिवृत्त इंजीनियर को डिजिटल अरेस्ट कर 42.50 लाख ठगे

27 Nov 2025

कानपुर: भूमाफिया गजेंद्र सिंह नेगी के गेस्ट हाउस पर एसजीएसटी का छापा

27 Nov 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed