सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Herd of elephants moved towards Madhya Pradesh

Umaria News: हाथियों का झुंड मध्यप्रदेश की ओर बढ़ा, विंध्य-महाकौशल में अलर्ट जारी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: उमरिया ब्यूरो Updated Fri, 16 May 2025 06:50 PM IST
Herd of elephants moved towards Madhya Pradesh

ओडिशा से छत्तीसगढ़ होते हुए हाथियों का एक बड़ा झुंड अब मध्यप्रदेश की सीमाओं की ओर तेज़ी से बढ़ रहा है। इसे देखते हुए राज्य के वन विभाग ने जबलपुर, कटनी, डिंडोरी, मंडला और उमरिया समेत विंध्य-महाकौशल क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी है। विभाग ने इन जिलों के सीमावर्ती गांवों में अलर्ट जारी कर ग्रामीणों को सतर्क रहने की हिदायत दी है।

बांधवगढ़ नेशनल पार्क की टीम इस झुंड की गतिविधियों पर लगातार नजर बनाए हुए है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह झुंड पिछले कुछ दिनों से बांधवगढ़ के जंगलों में देखा गया है और इसके कान्हा किसली नेशनल पार्क की ओर बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि हाथियों का यह मूवमेंट पुराने कॉरिडोर से हो रहा है, जिसे सामान्य माना जा सकता है, लेकिन इसके बावजूद वन विभाग किसी भी अनहोनी से बचने के लिए पूरी तरह अलर्ट पर है।

वन विभाग को आशंका है कि झुंड में से कुछ हाथी भटककर रिहायशी इलाकों की ओर न निकल जाएं, जिससे टकराव की स्थिति बन सकती है। इस आशंका के चलते विभाग की टीमें लगातार गश्त कर रही है और हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।

ये भी पढ़ें- बाघ के हमले में युवक गंभीर रूप से घायल, बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की पनपथा कोर की घटना

डीएफओ ऋषि कुमार ने जानकारी दी कि जंगली जानवरों का एक स्थान से दूसरे स्थान की ओर जाना एक प्राकृतिक प्रक्रिया है। विभाग को हाथियों के मूवमेंट की जानकारी समय पर मिल चुकी है, जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए निगरानी तंत्र को सक्रिय कर दिया गया है। साथ ही ग्रामीणों को भी सतर्क किया गया है। उन्हें निर्देश दिए गए हैं कि यदि हाथियों की उपस्थिति दिखाई दे तो वे तत्काल वन विभाग को सूचना दें।

डीएफओ ने यह भी बताया कि जब तक हाथियों को परेशान नहीं किया जाता, वे आमतौर पर खतरनाक नहीं होते। लेकिन यदि वे जंगल क्षेत्र से निकलकर शहरी या रिहायशी इलाके की ओर बढ़ते हैं, तो स्थिति चिंताजनक हो सकती है। ऐसे में विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे हाथियों के करीब न जाएं और संयम बनाए रखें।

ये भी पढ़ें- जंगली हाथी ने ऑटो पर किया हमला, तीन लोग घायल, वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची

गौरतलब है कि जबलपुर वन विभाग को वर्ष 2018 में भी ऐसी ही स्थिति का सामना करना पड़ा था, जब एक हाथी का करंट लगने से निधन हो गया था और दूसरे को रेस्क्यू कर कान्हा नेशनल पार्क भेजा गया था। उसी अनुभव के मद्देनजर इस बार सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। वन विभाग की प्राथमिकता यह सुनिश्चित करने की है कि न तो हाथियों को कोई नुकसान पहुंचे और न ही इंसानों की जान-माल को खतरा हो। इसके लिए विशेष निगरानी दल तैनात किए गए हैं और लगातार सतर्कता बरती जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Punjab-Haryana Water Dispute: जल विवाद के बीच हरियाणा ने BBMB से की 10300 क्यूसेक पानी देने की मांग

जलभराव की समस्या को लेकर नगर निगम में राष्ट्रीय रीजनल पार्टी का प्रदर्शन

16 May 2025

कलक्टरगंज गल्ला मंडी में फिर लगी भीषण आग, दमकल काबू पाने में जुटी

16 May 2025

दादरी में व्यापार मंडल कार्यकारिणी की बैठक, नई कार्यकारिणी ने पूर्व प्रधान पर लगाया मानहानि का आरोप

16 May 2025

अंबाला में नवविवाहिता की हत्या का मामला; इंसाफ के लिए एक माह से भटक रहे परिजन, एसडीएम कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे

16 May 2025
विज्ञापन

सोनीपत में बस अड्डा परिसर में युवक की पीटकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी

16 May 2025

Dharamshala: राज्य शहीद स्मारक धर्मशाला में इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन का विरोध

16 May 2025
विज्ञापन

Una: किसान योद्धा सरदार रुड़का सिंह कल्याण समिति ने ऊना में किया प्रदर्शन

16 May 2025

महेंद्रगढ़ में महा पंचायत में लिया निर्णय, एक माह में एक्सप्रैस ट्रेनों का नहीं हुआ ठहराव तो चलाएंगे रेल रोको अभियान

बाबा श्री विश्वनाथ मां जगदशीला की 26वीं डोली रथ यात्रा निकली

16 May 2025

मुरादाबाद में बूंदाबांदी, दस डिग्री गिरा तापमान, गर्मी से लोगों को मिली राहत

16 May 2025

Ayodhya: अयोध्या छावनी परिषद में करोड़ों के घोटाले की जांच करेगी सीबीआई

16 May 2025

अंबाला में मजार को हटाने के लिए हिंदू संगठनों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

16 May 2025

जींद के उचाना के कन्या स्कूल में सिविल डिफेंस का प्रशिक्षण

16 May 2025

हिसार में आज से लू चलने की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

16 May 2025

Lucknow: छात्राओं ने महानगर थाने का किया दौरा... समझी पुलिस की कार्यशैली

16 May 2025

हमीरपुर: आयुष्मान आरोग्य मंदिर उटपुर में जांचा मरीजों का स्वास्थ्य

Lucknow: साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर में बच्चों ने दिखाए मॉडल, सहायक निदेशक शिक्षा विभाग रहे मौजूद

16 May 2025

Lucknow: बिजली के खंभे में लगी आग, लोगों ने पानी डालकर बुझाया

16 May 2025

Kullu: भुंतर में स्थानीय विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने किया डबल लेन पुल का निरीक्षण

16 May 2025

Lucknow: राज्य स्तरीय इनोवेशन शोकेस में बच्चों ने बनाई एडवांस सोसाइटी

16 May 2025

Lucknow: कथक नृत्य कार्यशाला में कथक सीखतीं महिलाएं और बच्चियां

16 May 2025

दुधवा टाइगर रिजर्व में वाटरहोल में बैठी दिखी बाघिन

16 May 2025

जहरीली शराब कांड में लोगों की मौतों के सच को छुपाया गया- मजीठिया

16 May 2025

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में खाने की मची लूट

16 May 2025

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की निदेशक स्वाती भदौरिया ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण

अंबाला में लंबित मांगों को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारी

16 May 2025

Ayodhya: महंत नृत्य गोपाल दास के जन्मोत्सव पर जुटेंगे संत और धर्माचार्य, सीएम भी होंगे शामिल

16 May 2025

कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने नौटी में नंदा देवी मंदिर के किए दर्शन, फिर छात्रों से किया संवाद

16 May 2025

Ramnagar: प्रश्न बैंक की सीढ़ी से सफलता का आसमान छूएंगे विद्यार्थी, जुलाई में बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड होंगे प्रश्न बैंक

16 May 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed