{"_id":"6804a9d7143b81838d001711","slug":"scooty-rider-dies-after-being-hit-by-a-bus-police-investigating-bus-seized-umaria-news-c-1-1-noi1225-2854251-2025-04-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"Umaria News: बस की टक्कर से स्कूटी सवार व्यक्ति की मौके पर मौत, आरोपी चालक फरार, पुलिस कर रही तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Umaria News: बस की टक्कर से स्कूटी सवार व्यक्ति की मौके पर मौत, आरोपी चालक फरार, पुलिस कर रही तलाश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: उमरिया ब्यूरो Updated Sun, 20 Apr 2025 06:06 PM IST
Link Copied
उमरिया जिले के नौरोजाबाद थाना क्षेत्र में बस की टक्कर से स्कूटी सवार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान 50 वर्षीय संतोष सेन निवासी दैगंवा नौरोजाबाद के रूप में हुई है। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बस को जब्त कर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, हादसा रविवार को नौरोजाबाद के जीएम कंपलेक्स के पास हुआ। बस क्रमांक एमपी 18 जेड डी 9963 ने स्कूटी (क्रमांक एमपी 52 एस 0923) को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी सीधा बस के नीचे चली गई और संतोष सेन की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही नौरोजाबाद पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। पुलिस ने बस को जब्त कर मौके से फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। नौरोजाबाद थाना प्रभारी का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। बस चालक की लापरवाही सामने आती है तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।