Hindi News
›
Video
›
Madhya Pradesh
›
Jabalpur Organ donor laborer cremated with state honors kidney given to people from Indore and Jabalpur
{"_id":"67cc4895b120a20b250b1c33","slug":"video-jabalpur-organ-donor-laborer-cremated-with-state-honors-kidney-given-to-people-from-indore-and-jabalpur","type":"video","status":"publish","title_hn":"Jabalpur: अंगदान करने वाले मजदूर का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार, यहां के व्यक्तियों को दी गई किडनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jabalpur: अंगदान करने वाले मजदूर का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार, यहां के व्यक्तियों को दी गई किडनी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 08 Mar 2025 07:10 PM IST
Link Copied
जबलपुर जिले में अंगदान करने वाले मजदूर का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। मजदूर की एक किडनी इंदौर तथा एक किडनी जबलपुर के व्यक्ति को लगाई गई है। किडनी को जबलपुर के निजी अस्पताल तथा इंदौर ले जाने के लिए डुमना विमानतल में खड़ी एयर एंबुलेंस तक पहुंचाने के लिए दो ग्रीन कॉरिडोर बनाये गये थे।
गौरतलब है कि भेड़ाघाट निवासी पूरन चौधरी उम्र 56 को तीन दिन पूर्व उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती किया गया था। मजदूरी का कार्य करते थे और काम के दौरान गिर गये थे, जिसके कारण उसके सिर में गंभीर चोट आई थी। डॉक्टरों ने जांच के दौरान पाया कि उनका ब्रेन डेड हो गया है।
इसके बाद डॉक्टरों ने परिवार के सदस्यों को अंगदान के लिए प्रेरित किया और उन्होंने सहमति प्रदान कर दी। इसके बाद अंगदान के लिए डॉक्टरों के द्वारा वेबसाइट में जानकारी लोड की गई। जबलपुर के एक निजी अस्पताल तथा इंदौर स्थित बाम्बे अस्पताल में भर्ती मरीज के लिए किडनी की आवश्यकता थी।
सीएमएचओ डॉ. संजय मिश्रा ने बताया कि किडनी पहुंचाने के लिए अस्पताल से डुमना एयरपोर्ट तथा दमोह नाका स्थित निजी अस्पताल तक दो ग्रीन कॉरिडोर जिला एवं पुलिस प्रशासन के सहयोग से तैयार किये गये थे। शुक्रवार की सुबह ऑपरेशन कर दो किडनी निकाली गयी। इसके बाद उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में एंबुलेंस से भेजा गया। डुमना विमानतल से डॉक्टरों की निगरानी में एक किडनी इंदौर भेजी गयी है। इसके अलावा अंगदाता की आंख और त्वचा को सुरक्षित रखा गया है।
बरगी सीएसपी सुनील नेमा ने बताया कि अंगदाता का अंतिम संस्कार पूर्ण राजकीय सम्मान के साथ भेड़ाघाट स्थित सरस्वती घाट में किया गया। यह पहला अवसर है, जब जिले में किसी अंगदाता का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।