Hindi News
›
Video
›
Madhya Pradesh
›
When Madhya Pradesh officer reached for checking sand mafia threatened him Neemuch video goes viral
{"_id":"67c566223fde70cac70d7769","slug":"video-when-madhya-pradesh-officer-reached-for-checking-sand-mafia-threatened-him-neemuch-video-goes-viral","type":"video","status":"publish","title_hn":"आप राजस्थान नहीं आ सकते: मध्यप्रदेश का अफसर चेकिंग के लिए पहुंचा तो रेत माफियाओं ने धमकाया, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आप राजस्थान नहीं आ सकते: मध्यप्रदेश का अफसर चेकिंग के लिए पहुंचा तो रेत माफियाओं ने धमकाया, वीडियो वायरल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नीमच Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 03 Mar 2025 01:50 PM IST
मध्यप्रदेश का नीमच जिला राजस्थान से सटा हुआ है। ऐसे में राजस्थान के रेत माफिया नीमच जिले में सक्रिय हैं। लगातार कार्रवाई के बाद भी राजस्थान बार्डर पहुंचने वाले सड़क मार्ग से रेत का अवैध परिवहन जारी है।
खनिज अधिकारी आरिफ खान ने जब राजस्थान में धरपकड़ के लिए पहुंचे तो रेत माफियाओं ने उन्हें धमकाया। इस घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें रेत माफिया राजस्थान में कार्रवाई किए जाने को लेकर आपत्ति दर्ज तो करवा ही रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर नियमों का पाठ भी पढ़ा रहे हैं।
नीमच के रतनगढ़ रोड पर राजस्थान की सीमा क्षेत्र के रामपुरिया में खनिज अधिकारी रविवार को गश्त कर रहे थे। तभी रेत माफियाओं ने उन्हें रोक लिया और वीडियो बनाने लगे। रेत माफियाओं ने खुलेआम माइनिंग अफसर को कहा कि आप राजस्थान में नहीं आ सकते। वहीं, आरिफ खान ने कहा कि बिना रायल्टी के ही मध्यप्रदेश के सीमा में प्रवेश कर रहे हो, ऐसा नहीं होने दूंगा।
उल्लेखनीय है कि राजस्थान को जोड़ने वाले मार्ग नीमच-नयगांव, नीमच- रतनगढ़ सहित अन्य रूट से नीमच में बिना रायल्टी के भारी मात्रा में रेत पहुंच रही है। ऐसे में रेत माफियाओं के ठिकानों पर ही कार्रवाई किए जाने के लिए खनिज विभाग के अधिकारी टीम के साथ पहुंचे थे। लेकिन उन्हें बैरंग लौटना पड़ा। इस मामले में खनिज अधिकारी आरिफ खान ने बताया कि रेत माफियाओं को चेतावनी दी गई है कि वे अगर नीमच जिले में आते हैं तो प्रशासन सख्ती से कार्रवाई करेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।