Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar News
›
Amritsar Police achieves major success, recovers nearly 400 lost mobile phones and returns them to their owners
{"_id":"69afe2c12cff6357a10f4128","slug":"video-amritsar-police-achieves-major-success-recovers-nearly-400-lost-mobile-phones-and-returns-them-to-their-owners-2026-03-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर पुलिस की बड़ी सफलता, 400 के करीब गुम मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर पुलिस की बड़ी सफलता, 400 के करीब गुम मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए
अमृतसर पुलिस को गुम हुए मोबाइल फोन बरामद करने में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने करीब 400 मोबाइल फोन रिकवर कर उनके असली मालिकों को सौंप दिए। बरामद किए गए इन मोबाइल फोन की कुल कीमत लगभग 85 लाख रुपये बताई जा रही है।
पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि पुलिस विभाग सामुदायिक सहयोग और जनता की मदद को प्राथमिकता देता है। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी दो कार्यक्रमों में 100 और फिर 200 मोबाइल फोन उनके मालिकों को वापस किए गए थे, जबकि इस बार करीब 400 मोबाइल फोन लौटाए जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि मोबाइल गुम होने से लोगों को सिर्फ फोन की कीमत ही नहीं बल्कि उसमें मौजूद महत्वपूर्ण डाटा का भी नुकसान होता है। इसलिए यदि किसी का मोबाइल फोन गुम हो जाए तो तुरंत पुलिस को सूचना देनी चाहिए।
मोबाइल फोन ट्रैक करने के लिए केंद्र सरकार के CEIR Portal की मदद ली गई। इसके जरिए देशभर में मोबाइल फोन को ट्रैक किया जा सकता है। इसी पोर्टल के माध्यम से कई मोबाइल पंजाब के विभिन्न जिलों और अन्य राज्यों से बरामद किए गए।
बरामद मोबाइलों में 13 आईफोन और 387 अलग-अलग कंपनियों के एंड्रॉयड फोन शामिल हैं। इन्हें साइबर पुलिस स्टेशन और विभिन्न थानों की टीमों ने मिलकर ट्रैक कर बरामद किया। पुलिस कमिश्नर ने इस सफलता के लिए पूरी टीम को बधाई दी और लोगों से अपील की कि मोबाइल गुम होने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें ताकि उसे जल्द ट्रैक कर वापस किया जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।