{"_id":"69ce4ee0df607118de0136c1","slug":"video-azad-taxi-union-stages-protest-in-amritsar-sloganeering-against-himachal-government-2026-04-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर में आजाद टैक्सी यूनियन का प्रदर्शन, हिमाचल सरकार के खिलाफ नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर में आजाद टैक्सी यूनियन का प्रदर्शन, हिमाचल सरकार के खिलाफ नारेबाजी
Ankesh Kumar
Updated Thu, 02 Apr 2026 04:41 PM IST
Link Copied
पंजाब भर से आज़ाद टैक्सी यूनियन के सदस्य आज अमृतसर में एकत्र हुए और हिमाचल सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि हिमाचल में टैक्सी चालकों पर “गुंडा टैक्स” लगाया जा रहा है, जो पूरी तरह गलत और अन्यायपूर्ण है।
यूनियन के प्रधान जसबीर सिंह बोपाराए ने बताया कि टैक्सी चालक पहले ही कई संकटों से जूझ रहे हैं। कोरोना महामारी के दौरान पर्यटन उद्योग ठप हो गया था, जिससे उनकी आय पर गहरा असर पड़ा। इसके बाद बढ़ती महंगाई और अंतरराष्ट्रीय हालातों के कारण ईंधन कीमतों में वृद्धि ने उनकी मुश्किलें और बढ़ा दी हैं।
प्रदर्शनकारियों के अनुसार, पहले छोटे वाहनों पर 30 रुपये टैक्स था, जिसे बढ़ाकर 70 रुपये और अब 170 रुपये कर दिया गया है। साथ ही तीन महीने का टैक्स भी काफी बढ़ा दिया गया है। उनका कहना है कि वे पहले ही पंजाब और केंद्र सरकार को टैक्स देते हैं, ऐसे में हिमाचल में अलग से टैक्स वसूलना गलत है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।