{"_id":"69ce4ee4399e53ae700db6dc","slug":"video-mla-kuldeep-singh-dhaliwal-met-with-the-randhawa-family-2026-04-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"रंधावा परिवार से मिले विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल, बोले-सियासत नहीं, इंसानियत पहले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंधावा परिवार से मिले विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल, बोले-सियासत नहीं, इंसानियत पहले
Ankesh Kumar
Updated Thu, 02 Apr 2026 04:41 PM IST
Link Copied
आम आदमी पार्टी के विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि मान सरकार के चार साल पूरे होने पर सरकार की उपलब्धियों को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए व्यापक स्तर पर जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वह रोजाना अपने हलके में 10 से 15 बैठकें कर रहे हैं, जहां लोगों को सरकार के कामों के बारे में जानकारी दी जा रही है।
धालीवाल ने दावा किया कि पार्टी द्वारा दी गई गारंटियों को पूरा किया जा रहा है और 13 अप्रैल बैसाखी से कई योजनाओं की प्रक्रिया को और तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 10 लाख रुपये तक के स्वास्थ्य कार्ड समेत अन्य योजनाओं के लिए गांवों में कैंप लगाए जा रहे हैं, जिनमें लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिल रही है।
इस दौरान धालीवाल ने गगनदीप सिंह रंधावा के परिवार से मुलाकात का जिक्र करते हुए कहा कि वह सिर्फ दुख साझा करने गए थे, न कि राजनीति करने। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार उनके लिए अपने परिवार जैसा है और वह हर समय उनकी मदद के लिए तैयार हैं।
उन्होंने कहा कि ऐसे संवेदनशील मामलों में राजनीति नहीं, बल्कि इंसानियत के आधार पर काम करना चाहिए। धालीवाल ने भरोसा दिलाया कि जरूरत पड़ने पर वह हर समय रंधावा परिवार के साथ खड़े रहेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।