Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar News
›
BJP Holds Public Awareness Rally in Cheharta; Ravneet Bittu Launches Sharp Attack on Congress and the Mann Government
{"_id":"69d3337117643cad6d05a592","slug":"video-bjp-holds-public-awareness-rally-in-cheharta-ravneet-bittu-launches-sharp-attack-on-congress-and-the-mann-government-2026-04-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"छेहरटा में भाजपा की जन जागरूकता रैली, रवनीत बिट्टू का कांग्रेस और मान सरकार पर तीखा हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेहरटा में भाजपा की जन जागरूकता रैली, रवनीत बिट्टू का कांग्रेस और मान सरकार पर तीखा हमला
अमृतसर के छेहरटा इलाके में भारतीय जनता पार्टी द्वारा जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस मौके पर केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू और भाजपा के कार्यकारी पंजाब अध्यक्ष अश्वनी शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे।
बिट्टू ने कहा कि भाजपा के स्थापना दिवस के अवसर पर पूरे सप्ताह विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं और यह रैली भी उसी का हिस्सा है।
गगनदीप सिंह हत्या मामले को लेकर उन्होंने कहा कि यह बेहद गंभीर मामला है और पीड़ित परिवार द्वारा सीबीआई जांच की मांग की गई है। उन्होंने बताया कि उन्होंने इस मुद्दे को संसद में भी उठाया है और गृह मंत्री से निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार की आवाज को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए।
कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी के नेता इस मामले में स्पष्ट रुख नहीं अपना रहे और केवल राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस गंभीर है तो अपने सांसदों से हस्ताक्षर करवाकर सीबीआई जांच के लिए केंद्र को भेजे।
इसके साथ ही बिट्टू ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर भी तीखा हमला करते हुए कहा कि वे केवल बयानबाजी कर रहे हैं और जमीनी स्तर पर कोई ठोस काम नहीं हुआ है।
उन्होंने कहा कि आने वाले समय में जनता काम के आधार पर फैसला करेगी और पंजाब में भाजपा की डबल इंजन सरकार बनेगी। रेलवे और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स को लेकर उन्होंने बताया कि कुछ तकनीकी कारणों से देरी हुई है, लेकिन जल्द ही ये काम पूरे कर लोगों को राहत दी जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।