Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar News
›
Chaitra Navratri begins at Amritsar's Durgiana Temple; massive crowds of devotees throng the shrine.
{"_id":"69bb7677ca348c6e0e0b0455","slug":"video-chaitra-navratri-begins-at-amritsars-durgiana-temple-massive-crowds-of-devotees-throng-the-shrine-2026-03-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर के दुर्गियाना मंदिर में चैत्र नवरात्रि की शुरुआत, श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर के दुर्गियाना मंदिर में चैत्र नवरात्रि की शुरुआत, श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी
अमृतसर के प्रसिद्ध दुर्गियाना मंदिर में चैत्र नवरात्रि के शुभ अवसर पर धार्मिक उत्साह चरम पर दिखाई दिया। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पहले नवरात्र के दिन भक्त माता शैलपुत्री के दर्शन कर अपनी मनोकामनाएं मांगते नजर आए। मंदिर परिसर में “जय माता दी” के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा।
मौके पर मंदिर के पुजारी ने बताया कि चैत्र नवरात्रि केवल माता रानी की आराधना का पर्व ही नहीं, बल्कि हिंदू नववर्ष की शुरुआत का भी प्रतीक है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इसी दिन ब्रह्मा जी ने सृष्टि की रचना की थी, इसलिए यह दिन विशेष रूप से पवित्र माना जाता है।
नवरात्रि के पहले दिन श्रद्धालुओं ने घरों और मंदिरों में अखंड ज्योत जलाई और विधि-विधान से कलश स्थापना की। परंपरा के अनुसार शाम के समय कलश स्थापित कर माता की ज्योत प्रज्वलित की जाती है, जो पूरे नौ दिनों तक निरंतर जलती रहती है।
पुजारी ने बताया कि नवरात्रि के दौरान श्रद्धालु अलग-अलग प्रकार के व्रत रखते हैं, जिनमें निराहार, फलाहार और अल्पाहार व्रत शामिल हैं। कुछ भक्त पूरे दिन निर्जल रहते हैं, जबकि कई लोग फल या एक समय भोजन कर व्रत रखते हैं। श्रद्धालु यह व्रत आस्था और अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए रखते हैं।
दुर्गा अष्टमी के अवसर पर 26 मार्च को मंदिर में विशेष पूजा, भजन-कीर्तन और आरती का आयोजन किया जाएगा। इस दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता रानी का आशीर्वाद लेने पहुंचेंगे।
नवरात्रि की शुरुआत के साथ ही दुर्गियाना मंदिर में पूरा वातावरण भक्ति और श्रद्धा के रंग में रंगा हुआ दिखाई दे रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।